Saksham Yatra 2026: दिल्ली में जमीनी स्तर पर को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘सक्षम यात्रा 2026’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उभर रहे विचारों को आगे बढ़ाना और उन्हें बदलाव में बदलना है।
इस यात्रा के जरिए उन लोगों को मंच देने की कोशिश की जा रही है, जिनके पास नए और उपयोगी आइडिया हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सही समर्थन और संसाधन नहीं मिल पाते। ‘सक्षम यात्रा 2026’ ऐसे ही विचारों को पहचान कर उन्हें विकसित करने और लागू करने में मदद करेगी, जिससे समाज में ठोस बदलाव लाया जा सके।
सक्षम यात्रा 2026 को हरी झंडी दिखाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सक्षम यात्रा 2026 को हरी झंडी दिखाई और कहा कि दिल्ली को केंद्र में रखते हुए यह यात्रा जमीनी स्तर के विचारों को एक ऐसा मंच देगी, जहां वे विकसित हो सकें, उन्हें समर्थन मिले और वे वास्तविक प्रभाव पैदा कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में जमीनी स्तर को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्थानीय लोगों के विचारों को न सिर्फ पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जरूरी सहयोग भी दिया जाएगा।
सक्षम यात्रा 2026 का लक्ष्य

‘सक्षम यात्रा 2026’ का सबसे बड़ा लक्ष्य यह है कि विचारों और उनके वास्तविक कार्यों के बीच जो दूरी है, उसे खत्म किया जाए। सोच और योजना कागज पर है, उसे जमीन पर उतारकर समाज के लिए उपयोगी बनाया जाए। यह पहल दिल्ली में नए विचार और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर बदलाव की नई कहानी लिखी जा सकती है।
ALSO READ: CM रेखा गुप्ता ने बंगाल की संस्कृति को किया नमन, विकास और परिवर्तन का दिया संदेश





















