दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोल कर रहे किसानों का नेतृत्व करने वाले संगठन किसान संयुक्त मोर्चा (BKU) ने रविवार को “किसान मजदूर मैराथन” का आयोजन किया। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर महान एथलीट मिल्खा सिंह की याद में बीकेयू ने इस मैराथन का आयोजन किया।
बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया, “मिल्खा सिंह बड़े खिलाड़ी थे इसलिए उनके याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।” मैराथन में बड़ी संख्या में किसानों ने सड़कों पर दौड़ लगाई।

बता दें कि मिल्खा सिंह का 19 जून को कोरोना से निधन हो गया था। 91 साल की उम्र में मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले एक महीने से वो कोरोना से लड़ रहे थे। चार बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह को मई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।