Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली- NCR, आज बारिश होने की संभावना

Delhi Weather
Delhi Weather
Published on

पूरे उत्तर भारत में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है।वहीं आज सुबह दिल्ली (Delhi) -एनसीआर में घने कोहरे की चादर फैली हुई है। इससे विजिबिलिटी कम हो गई है। घने कोहरे के चलते दृश्यता कम हो गई है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • कोहरे की घनी चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर
  • IGI एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी हुई 50 मीटर
  • दृश्यता का स्तर घटने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

आपको बता दें दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आज सुबह 03:30 बजे से घना कोहरा छाया हुआ है। इससे एयरपोर्ट पर 50 मीटर की दृश्यता बनी हुई है। अगले 2 घंटों के दौरान इसके रहने और उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। आज मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान

बता दें दिल्ली में हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से हवा में आंशिक सुधार आ सकता है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति आठ से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हो सकती है।

हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद

गुरुवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती है। गति 12 से 20 किमी रहने के आसार है। शुक्रवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति चार से 12 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com