मोदी कैबिनेट में जगह मिलने पर बोलीं मिनाक्षी लेखी-PM ने देश को सशक्त महिलाओं के नेतृत्व में बनाया संभव

नए कैबिनेट में महिलाओं को तरजीह दी गई, जिसके तहत सात महिलाओं को मंत्री पद से नवाजा गया। इसके साथ ही अब मोदी कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है।
मोदी कैबिनेट में जगह मिलने पर बोलीं मिनाक्षी लेखी-PM ने देश को सशक्त महिलाओं के नेतृत्व में बनाया संभव
Published on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दूर साल में कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार किया। नए कैबिनेट में महिलाओं को तरजीह दी गई, जिसके तहत सात महिलाओं को मंत्री पद से नवाजा गया। इसके साथ ही अब मोदी कैबिनेट में महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गई है। इसमें नई दिल्ली से सांसद मिनाक्षी लेखी का नाम भी शामिल है। 
कैबिनेट में जगह मिलने पर मिनाक्षी लेखी ने कहा कि कैबिनेट में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लोग महिला सशक्तिकरण की बात करते थे लेकिन पीएम ने देश को सशक्त महिलाओं के नेतृत्व में संभव बनाया। महिलाओं की दी गई मान्यता और जिम्मेदारी काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा, सभी दोस्तों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा और पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने योग्यता और कड़ी मेहनत को प्राथमिकता दी और सभी को स्थान दिया। भारत को न केवल नक्शों पर बल्कि मंत्रालयों में भी लाया गया है।
कौन हैं मिनाक्षी लेखी
मंत्री पद की दौड़ में बड़े-बड़े नेताओं को पीछे छोड़ने वाली मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से दो बार सांसद रह चुकी हैं। इस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी सांसद रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राफेल को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी और राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com