मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 8, 9 और 10 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोहरा देखा जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में 7 नवंबर को तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने में 13 साल में सबसे अधिक है।