Explainer: भारतीय महिलाओं के पास 24 हजार टन सोना, कई बड़े देशों के स्वर्ण भंडार से है अधिक

GOLD IN INDIAN WOMEN

GOLD: भारत को प्राचीन समय में सोने की चिड़िया कहा जाता था अभी यह महत्व कायम है क्योंकि भारत की महिलाओं के पास सोना कुछ देशों के रिजर्व सोना से कहीं ज्यादा अधिक है। भारत में सोने-चांदी के आभूषण शुभ और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक माना गया है। भारत में महिलाओं के पास आपार सोने का भंडार है वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार महिलाओं के पास लगभग 24,000 टन सोना है। यह दुनिया के सोने के भंडार का लगभग 11 प्रतिशत माना जाता है।

महिलाओं के पास 24 हजार टन सोना

भारतीय महिलाओं के पास सोना दुनिया के कई बड़े देशों के सोने के भंडार से कहीं अधिक है। बता दें सिर्फ भारतीय महिलाओं के पास मौजूद 24 हजार टन की तुलना कई बडे देशों से की जाए तो जर्मनी देश के पास कुल 3,300 टन सोना है, रूस के पास 1,900 टन सोना मौजूद है, इटली के पास 2,450 टन सोना है, अमेरिका के पास लगभग 8 हजार टन सोना है और फ्रांस के पास लगभग 2,400 टन सोना है। इन सभी देशों के सोने के भंडार की तुलना की जाए तो भारत की महिलाओं के पास सबसे अधिक सोने का भंडार है।

दक्षिण भारत के पास सोने का भंडार

भारत के पास सोने का अपार भंडार है सिर्फ महिलाओं के पास ही लगभग 24 हजार टन सोना है। जिसमें दक्षिण भारत के तमिलनाडु की महिलाओं पर सबसे अधिक सोना है। WCG की रिपोर्ट के अनुसार तमिलनाडू की महिलाओं के पास लगभग 6,720 टन सोना है। यह देश के सोने के भंडार का 28 प्रतिशत सोना है। बता दें कि तमिलनाडु के पारंपरिक त्यौहारों में सोने के आभूषण पहनना काफी शुभ माना जाता है।

भारत का स्वर्ण भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्वर्ण भंडार सप्ताह के दौरान 34.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 84.846 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास SDR भी 3.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.868 अरब डॉलर हो गया है।

भारतीय महिलाओं की तिजोरी में सोना

दुनिया के कई बड़े देशों के पास जितना सोना है उससे अधिक भारतीय महिलाओं के पास सोना तिजोरी में रखा हुआ है। बता दें कि भारतीय महिलाओं के पास सोना गहने या आभूषण के रुप में संभाल के रखा हुआ है। यह आभूषण सिर्फ पारंपरिक त्यौहारों और शुभ कामों में पहनने के लिए प्रयोग किया जाता है। सोने की तेजी से बढ़ती कीमत से भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने की भी कीमत बढ़ रही है।

ALSO READ: Explainer: राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार फेमस हस्तियों को किया नॉमिनेट? जानें कौन हैं ये लोग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।