नवंबर में ज़हरीली शराब से 20 लोगों की मौत के मामले में 36 लोगों गिरफ़्तार: अनिल विज

November में ज़हरीली शराब से 20 लोगों की मौत के मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी: अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को विधानसभा को बताया कि पिछले महीने राज्य के यमुनानगर और अंबाला जिलों में 20 लोगों की मौत के बाद पांच एफआईआर दर्ज की गईं और 36 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

anil copy

विज ने कहा कि यमुनानगर और अंबाला के पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध जहरीली शराब के सेवन से 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें अंबाला में दो मौतें शामिल हैं।

विपक्षी दल कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए विज ने कहा कि मामले में पांच प्राथमिकी दर्ज की गईं और दोनों जिलों से 36 गिरफ्तारियां की गई हैं। एक अन्य मुद्दे पर विज ने कहा कि 2017 से 2022 तक मादक पदार्थों के अत्याधिक सेवन के कारण राज्य में 34 मौतें हुईं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।