Benefits of Amla Juice in Winter: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसके सेवन से आपको अनेक फायदे मिल सकते हैं। इसको भारतीय करौंदा और इंडियन गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। इस फल का अनोखा स्वाद ही इसको सभी फलों से अलग बनाता है। विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण यह आंखों और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो होता ही है साथ ही कई तरह की बीमारियों से भी बचाने में आपकी मदद करता है।
इसलिए इस फल को चिकित्सा व आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। आंवले का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं, जैसे आचार, जूस या पाउडर आदि। आइए जानते हैं, amla juice benefits के बारे में, जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Benefits of Amla Juice in Winter: आवंला जूस पीने के फायदे

1.सर्दियों में अगर आप रोजाना एक या दो आंवला खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन साफ हो सकती है और साथ ही यह आपके बालों को काले, घने व मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।
2.आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप रोजाना आंवला खा सकते हैं. इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आवंला काफी फायदेमंद माना जाता है।

3. सर्दियों में लोगों के द्वारा ज्यादा खाना खा लेने की वजह से कब्ज और एसिडिटी की समस्या होने लगती है, लेकिन रोजाना एक या दो आंवला खाने से इस समस्या से निजात मिल सकती है. आंवला पेट की कई समस्याओं को खत्म करने में मदद करता है।
4. दिल के स्वास्थ्य के लिए आंवला फायदेमंद होता है, इसका सेवन शरीर में कोलेस्टॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना आंवले का सेवन करते हैं, तो यह दिल के स्वास्थ्य को बेहतर करके हार्ट-अटैक के खतरे को कम कर सकता है।

5. सर्दियों में रोजाना एक या दो आंवला खाकर आप अपनी याददाश्त को बेहतर कर सकते हैं क्योंकि, आंवला मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करके नॉरएपिनेफ्रिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में सहायता कर सकता है, जिसके कारण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है।
Also Read: सफेद बालों को जड़ से काला कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, बिना केमिकल के फिर से आप दिखेंगे जवां!























