Bali Earrings for College Girls: आर्टिफिशल के बजाए ज्यादातर महिलाएं गोल्ड इयररिंग्स पहनना काफी पसंद करती हैं। यह दिखने में रिच लुक देते हैं, और डेली के साथ कैजुअल वियर के लिए भी परफेक्ट होते हैं। आजकल मार्केट में Small Gold Bali Designs काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। यह दिखने में एलिगेंट और पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं।
अगर आप अपने के लिए Latest Bali Gold Designs ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं, ऐसे 4 गोल्ड बाली डिजाइंस, जो दिखने में तो रॉयल होती ही हैं, साथ ही एकदम फिट भी रहती हैं। लाइटवेट और चंकी लुक के साथ आप ऐसी गोल्ड बालियां डेली वियर या पार्टी लुक दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए ये एकदम बेस्ट हैं।
Bali Earrings for College Girls: लेटेस्ट गोल्ड बाली डिजाइन
1. Small Hoops Bali

अपने हिंग क्लैस्प की वजह से ये बालियां आसानी से बंद हो जाती हैं। इनकी खासियत यह है कि ये कान से बिल्कुल सटकर रहती हैं, जिससे इनके खोने या गिरने की चिंता नहीं रहती। अगर आप कॉलेज, या किसी फॉर्मल आउटफिट के लिए कुछ ग्रेसफुल ढूंढ रही हैं, तो ये सबसे बेहतरीन विकल्प हैं।
2. Curved Double Ring Bali

दो राउंड रिंग्स के साथ बनी ये बालियां न केवल सुंदर दिखती हैं, बल्कि पहनने में बहुत आरामदायक भी होती हैं। इनका पुश एंड होल्ड सिस्टम इन्हें अपनी जगह पर फिक्स रखता है। 18k गोल्ड में यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो हल्के वजन में एक मॉडर्न और क्लासिक इयररिंग्स चाहती हैं।
3. Gold Twisted Hoops Bali

स्टाइल चाहने वालों के लिए ये स्क्रू शेप हूप्स लाजवाब हैं। इनका घुमावदार लॉकिंग सिस्टम इन्हें अपने आप खुलने से रोकता है। मात्र 3 ग्राम के अंदर मिलने वाले ये डिजाइंस मॉडर्न ड्रेस, स्ट्रेट हेयर या जूड़े के साथ बेहद प्यारे लगते हैं।
4. Chandbali Earrings Gold Designs

आजकल वर्किंग विमेन और यंग जनरेशन के बीच लाइटवेट चांदबालियां काफी पसंद की जा रही हैं। इनकी डिजाइन सॉफ्ट होती है, ताकि इन्हें इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सके। यह कॉलेज गोइंग लड़कियों के डेली वियर के हिसाब से एकदम बेस्ट होती हैं।























