Daily Office Wear Jewellery: आजकल महिलाएं भारी-भरकम और तड़क-भड़क वाली इयररिंग्स की जगह लाइटवेट डिज़ाइन्स को पसंद कर रही हैं। यह हल्के और पहनने में आरामदायक होते हैं। साथ ही, यह आपके डेली लुक को एलिगेंट बनाने में भी मदद करते हैं। इसीलिए इन्हें Everyday Wear Earrings भी कहा जाता है। ऑफिस गोइंग महिलाओं के हर आउटफिट के साथ बखूबी जचती है। अगर आप भी Office Wear Earrings की तलाश कर रही हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती है। यहां पर Gold Earrings for Office Wear के 4 डिजाइन्स दिखाए गए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।
Daily Office Wear Jewellery: ऑफिस वियर के लिए 4 ट्रेंडी इयररिंग्स
1. Stud Earrings

आजकल बड़े झुमकों के बजाय छोटे डायमंड स्टड्स, गोल्ड बॉल्स या व्हाइट पर्ल स्टड्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। यह डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं। ये न केवल पहनने में हल्के होते हैं, बल्कि आपके प्रोफेशनल लुक को भी निखारते हैं। आप इन्हें फॉर्मल्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। चाहे ऑफिस पार्टी हो या कोई मीटिंग, यह आपके ओवरऑल लुक को कंप्लीट करेंगे।
2. Minimalist Drop Earrings

अगर आप ऑफिस मीटिंग या डिनर पर जा रही हैं, तो लाइटवेट गोल्ड ड्रॉप ईयररिंग्स अच्छे ऑप्शन हैं। यह दिखने में बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी लगते हैं। आप इन्हें फॉर्मल वियर के साथ पेयर करके यूनिक लुक कैरी कर सकती हैं।
3. Ear Hoops

बड़े इयर हूप्स हमेशा से ही काफी फैशन में रहे हैं। यह फॉर्मल आउटफिट्स के साथ काफी जचते हैं। आप बड़े या छोटे अपने हिसाब से हूप्स खरीद सकती हैं। मार्केट में गोल्ड और सिल्वर दोनों तरह के इयर हूप्स मिलते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लुक के लिए आप गोल्ड इयर हूप्स ट्राई कर सकती हैं।
4. Huggie Earrings

आजकल छोटे इयर हगीज काफी ट्रेंड में हैं। ये पहनने पर बहुत ही स्लीक और मॉडर्न दिखते हैं। साइज में छोटे होने कारण ये कंफर्टेबल भी होते हैं। आप इन्हें डेली वियर के तौर पर पहन सकती हैं, साथ ही किसी खास ऑफिस पार्टी या इवेंट के दौरान कैरी कर सकती हैं।






















