Daily Wear के लिए 5 Best Simple Gold Jhumka, हर आउटफिट पर लगेंगे कमाल

Daily Wear latest Jhumka Design

Daily Wear latest Jhumka Design: सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के वेडिंग आउटफिट्स से लेकर उसके कानों के झुमके तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं, ऐसे में हर फंक्शन में आउटफिट के साथ पेयर करने के लिए झुमके तो होने ही चाहिए। यहां पर गोल्डन झुमके के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं, जिन्हें आप किसी भी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे सिंपल और स्टनिंग इयररिंग डिजाइन्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप रोज घर, ऑफिस और कॉलेज के लिए वियर कर सकती हैं और अपने लुक को फैशनेबल बना सकती हैं।

Daily Wear Latest Jhumka Design: डेली वियर के लिए 5 बेस्ट झुमका डिजाइन 

1. Pearl Gold Jhumka

Daily Wear Latest Jhumka Design
Daily Wear Latest Jhumka Design (Source: social media)

अगर आप भी छोटे और सिंपल झुमके पहनना पसंद करती हैं, तो आपके लिए सबसे ज्यादा बेस्ट है पर्ल गोल्ड झुमका। कई महिलाएं इसे अपने डेली वियर का हिस्सा मानती हैं और जींस-टॉप, सूट और कुर्ती के साथ पहनती हैं। आप इनके कई अलग-अलग डिजाइन खरीद सकती हैं। झुमके का कलर आप अपनी ड्रेस और फेस कट के हिसाब से ले सकती हैं।

2. Hoop Gold Jhumka

bridal jhumka design
bridal jhumka design (Source: social media)

आजकल कई लड़कियां हूप गोल्ड झुमके को खूब पसंद कर रही हैं, खासकर गोल्डन वाले तो खूब फैशन में हैं। आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये इयररिंग्स आपको सिंगल, डबल और ट्रिपल हूप में भी मिल जाएंगे, जो प्लेन और फ्लोरल दोनों हो सकते हैं। इयररिंग्स लेते समय अपने फेस शेप और फेस कट का ध्यान रखें।

3. Floral Gold Jhumka

gold jhumka design new
gold jhumka design new (Source: social media)

फ्लोरल गोल्ड झुमके हल्के, सुंदर और आकर्षक बनाते हैं। ये झुमके ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ काफी जचते हैं। इसीलिए ये हर उम्र की महिलाओं के पसंदीदा होते हैं।

4. Temple Gold Jhumka

gold jhumka design new
gold jhumka design new (Source: social media)

टेम्पल झुमके साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर हैं। इनमें भगवान की फोटो या मंदिर के डिजाइन वाले झुमके होते हैं। यह खासतौर से शादियों के लिए परफेक्ट चॉइस होता है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये झुमके बेस्ट रहेंगे।

5. Bridal Nakshi Gold Jhumka

Daily Wear Latest Jhumka Design
Daily Wear Latest Jhumka Design (Source: social media)

ब्राइडल नक्षी झुमका साउथ इंडिया आभूषण कला का एक बेहतरीन उदाहरण है। ‘नक्षी’ का अर्थ है आभूषण पर की गई बारीक नक्काशी, जिसमें अक्सर देवी लक्ष्मी, मोर या कमल जैसी शुभ आकृतियां बनी होती हैं। इनमें लगे माणिक और पन्ने इसे और भी सुंदर बनाते हैं।

Also Read: 4 Latest Gold Ring Design जो बढ़ाएंगे आपके हांथों की शोभा, मिलेगा Fashion and Royalty का परफेक्ट Combo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।