comscore

ट्रेडिशनल लुक को दें Royal Touch, ट्राई करें ये 3 Trendy Chain Jhumka Designs, यहा देखें Latest Collection

Earrings with Hair Chain
Earrings with Hair Chain: शादी-व्याह से लेकर त्यौहारों तक, झुमके पूरे एथनिक लुक में चार चांद लगा देते हैं। आज के समय में ट्रेडिशनल गोल्ड झुमकों के साथ-साथ कई Modern और Trendy Designs भी बाजार में छाए हुए हैं, जैसे कि Jhumka with Ear Chain डिजाइन। हालांकि, Gold Earrings with Ear Chain काफी पुराना फैशन है, लेकिन आज भी जब बात ट्रेडिशनल झुमकों की आती हैं तो महिलाएं Kaan Chain Earrings पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।
हम आपको कुछ ऐसे स्टनिंग झुमकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप एथनिक आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं। यहां पर चेन वाले झुमकों की एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।

Earrings with Hair Chain: यहां देखें 3 लेटेस्ट डिजाइन्स

1. Pearl Work Jhumka with Chain

Pearl Work Jhumka with Chain
Pearl Work Jhumka with Chain (Photo: Social Media)
गोल्डन झुमकों के साथ मल्टिलेयर्ड मोतियों वाली चेन बेहद शानदार लगती हैं। शादी-व्याह जैसे खास मौकों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन हैं। खास बात ये है कि इसे पहनने के बाद आपको भारी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। हैवी लहंगे या साड़ी के साथ ये झुमके काफी भरा हुआ और कंप्लीट लुक देते हैं।

2. Kundan Work Jhumka with Chain

Earrings with Hair Chain
Earrings with Hair Chain (Photo: Social Media)
कुंदन के झुमकों के साथ गोल्ड चेन एक क्लासिक और एलीगेंट लुक देती है। यह झुमके ब्राइडल लुक के लिए भी स्टाइल किए जाते हैं। अगर आपको अपने लुक को हैवी ट्रेडिशनल टच देना है, तो यह झुमके ट्राई कर सकती हैं। कुंदन के काम वाले ये झुमके आपको बहुत ही रॉयल और लग्जरी लुक देंगे।

3. Temple Jhumka with Antique Chain

Earrings with Hair Chain
Earrings with Hair Chain(Photo: Social Media)
साउथ इंडियन आर्ट से इंस्पायर्ड इन टेंपल झुमकों में देवी-देवताओं, मोर और कमल जैसी डिजाइन्स देखने को मिलते हैं। इन झुमकों के साथ लगी मल्टिलेयर्ड गोल्डेन चेन इन्हें और भी सोफिस्टिकेटेड लुक देती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ यह बहुत शानदार दिखती हैं। आप इन्हें शादी-व्याह या किसी पारंपरिक कार्यक्रमों के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।