Fancy Gold Kangan Design for Daily Use: डेली वियर हो या फिर एथनिक डे, गोल्ड के कंगन हर लुक को एलिगेंट और रॉयल लुक देते हैं। वैसे भी आजकल हर कोई गोल्ड में इन्वेस्ट करना चाहता है। साड़ी हो या सूट सोने के कंगन आपके ट्रेडिशनल लुक में जान डाल देते हैं। यहां पर हम आपको कुछ खास Gold Kangan Latest Designs दिखाएंगे, जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बनाएंगे। ये एथनिक और वेस्टर्न दोनों ही तरह के आउटफिट्स के साथ मैच करेंगे।
Fancy Gold Kangan Design for Daily Use: सोने के कंगन लेटेस्ट डिजाइन्स
1. Lightweight Pipe Gold Bangles

डेली यूज के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट है। ये कंगन काफी लाइटवेट होते हैं, इसलिए ये पहनने में बहुत आरामदायक भी होते हैं। ये कंगन ऑफिस वियर के हिसाब से भी बेहतरीन ऑप्शन है। साथ ही, इन्हें बनवाने की कीमत भी बजट में होता है।
2. Gold Bangles Temple Design

यह ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल के कंगन होते हैं, जिनमें देवी-देवताओं, कमल और मोर जैसी आकृतियां बनी होती है। ये कंगन आपके लुक को और भी परफेक्ट बना देते है। यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स जैसे साड़ी या लहंगे के साथ बहुत शानदार लगते हैं। अगर आपको एकदम रिच और प्रिमियम लुक चाहिए, तो आप इस तरह के कंगन बनवा सकती हैं।
3. Floral Design Gold Bangles

डेली वियर में रॉयल लुक चाहिए तो ये ऑप्शन बेस्ट है। फूलों की डिजाइन वाले गोल्ड बैंगल्स बहुत ही प्यारा और सिंपल ऑप्शन है। इन पर की गई महीन कारीगरी इन्हें बहुत क्लासी लुक देती है। आप इन्हें तीज-त्योहारों पर अपने एथनिक आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
4. Gold Jaali Bangles

आपको अगर कोई सिंपल डिजाइन चाहिए तो जाल वाले डिजाइन के कंगन बनवाएं। इस तरह के कंगन हर कलर की चूड़ियों के साथ आराम से मैच हो जाएंगे। साथ ही, इनकी महीन जाली वाली डिजाइन इन्हें काफी रिच और विंटेज लुक देती है। आप इन्हें बनारसी सिल्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।























