Glass Bangles for Daily Wear: कांच की चूड़ियां हमेशा से ही सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा रही हैं। खासकर जब बात Daily Wear पहनने की आती है। यह पहनने में काफी लाइटवेट और ट्रेडिशनल लगती हैं। आजकल कुंवारी लड़कियांं भी कांच की चूड़ियों को स्टाइल करना पसंद कर रही हैं।
रंग बिरंगी कांच की चूड़ियां कई सारे डिजाइन्स में आती हैं। आज हम आपको Latest Glass Bangles for Women के बारे में बताएंगे। यह न सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के लिए बल्कि कॉलेज और ऑफिस वाली लड़िकियों के लिए भी बेस्ट हैं।
Glass Bangles for Daily Wear: ट्रेंडिंग कांच की चूड़ियां
1. कांच की चूड़ियां विद मैट वेलवेट फिनिश डिजाइन

बात अगर Latest Glass Bangles Designs की हो तो मैट वेलवेट फिनिश वाली कांच की चूड़ियों से बेहतर और कुछ नहीं है। ये दिखने में सोबर होते हैं और ऑफिस या कैजुअल वियर के साथ बहुत जंचते हैं। वेलवेट फिनिश की वजह से यह चूड़ियां बेहद एलिगेंट और रॉयल लगती हैं। आप इन्हें सूट या साड़ी किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं।
2. रेनड्रॉप्स डिजाइन कांच की चूड़ियां

कांच की इन चूड़ियों पर कांच की ही छोटी-छोटी बूंदों जैसी डिजाइन्स बनी होती हैं, जो दिखने में काफी ट्रेंडी लगती हैं। वैसे तो यह डिजाइन काफी पुराना है, लेकिन आज भी यह काफी पसंद किया जाता है। अगर सिंपल लुक कैरी करना है तो यह रेनड्रॉप्स वाली कांच की चूड़ियां बेस्ट रहेंगी।
3. गोल्डन वर्क वाली कांच की चूड़ियां

रंग बिरंगी कांच की चूड़ियों पर हल्का-हल्का गोल्डन वर्क दिखने में काफी ट्रेडिशनल लगते हैं। पार्टी वियर के हिसाब से यह चूड़ियां लाइटवेट के साथ ट्रेंडी ऑप्शन हैं। मार्केट में इन चूड़ियों के कई सारे रंग आपको मिल जाएंगे।
4. घुंघरू वाली कांच की चूड़ियां

आजकल घुंघरू वाली ये कांच की चूड़ियां काफी ज्यादा ट्रेंड में है। खास कर कॉलेज और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच। इन चूड़ियों में बीच-बीच गोल्डन या सिल्वर छोटे घुंघरू लगे होते हैं, जिनकी छन-छन वाली आवाज काफी प्यारी लगती है। मार्केट में घुंघरू वाले कंगन अलग से भी मिलते हैं, जिन्हें आप सादी कांच की चूड़ियों के साथ भी पेयर करके पहन सकती हैं।



















