Wifey को करना चाहते हैं खुश? तो यहां देखें ये 5 Latest और Trendy गोल्ड चेन डिजाइन, क्लास और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Gold Chain Design for Women

Gold Chain Design for Women: मौका चाहे जो भी हो, किसी को गिफ्ट देने के लिए सोने की ज्वेलरी सबसे टॉप पर रहती है। अगर आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट या सरप्राइज देना चाहते हैं। इसके लिए ढेरों ऑप्शन तलाश रहे हैं लेकिन कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।

इसके लिए आप गोल्ड चेन को चुन सकते हैं। सोने की चेन का वैसे भी हमारे शास्त्रों और जीवन में बहुत योगदान रहा है। यकीन मानिये आपकी पार्टनर गोल्ड चेन पाकर ख़ुशी से पागल हो जायेगी और जिंदगी भर आपका यह तोहफा याद रखेगी। गोल्ड चेन आज कल फैशन स्टेटमेंट बन गई है, बल्कि क्लास और स्टाइल का एक परफेक्ट कांबिनेशन भी बन गया है।

Gold Chain Design for Women: लेटेस्ट गोल्ड चेन डिजाइन्स

1. पर्ल वर्क गोल्ड चेन

Simple Gold Chain Designs
Simple Gold Chain Designs (Photo: Social Media)
मोती जड़ी गोल्ड चेन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को खासा पसंद कर रही हैं। चेन में लगे खूबसूरत मोती इसे और आकर्षक बनाते हैं। ऐसी गोल्ड चेन आपकी पत्नी को भी जरूर भाएगी।

2. सिंपल गोल्ड चेन

Best Gold Chain Design
Best Gold Chain Design (Photo: Social Media)
अगर आपकी पत्नी भारी चेन पहनना नहीं पसंद करतीं, तो आप हल्के और सिंपल चेन डिज़ाइनों को देख सकते हैं। ऐसे डिजाइन महिलाओं को बेहद क्लासी और एलीगेंट लुक प्रदान करते हैं।

3. क्लासिक रोप गोल्ड चेन

Gold Chain Design for Women
Gold Chain Design for Women (Photo: Social Media)
क्लासिक रोप चेन डिजाइन भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका पैटर्न इसकी चमक और गहराई को और निखार देता है। यह चेन थोड़ी हेवी दिखती है और ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न—दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ शानदार लगती है।

4. डबल लेयर चेन विथ पेंडेंट

Gold Chain Design for Women
Gold Chain Design for Women (Photo: Social Media)
डबल लेयर चेन के साथ आने वाला क्लासी पेंडेंट आजकल जेन-ज़ी लड़कियों का पसंदीदा जूलरी पीस बन गया है। अगर आप चंकी जूलरी नहीं चाहतीं, तो इस तरह के सिंपल, सोबर और स्टाइलिश डबल लेयर पेंडेंट चेन को चुन सकती हैं, जो आपको एकदम परफेक्ट जेन-ज़ी लुक देगा।

5. गोल्ड चेन विथ पर्ल पेंडेंट

Gold Chain Design for Women
Gold Chain Design for Women (Photo: Social Media)
अगर आप सेलिब-स्टाइल फैशन पसंद करती हैं, तो गोल्ड चेन के साथ पर्ल पेंडेंट पहनना एक बेहतरीन विकल्प है। यह बेहद खूबसूरत दिखती है और इसे पहनने के बाद आपको अतिरिक्त नेकलेस की जरूरत भी नहीं पड़ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।