पुराने डिज़ाइन छोड़िए! ट्राई करें ये 5 Super Stylish और लाइटवेट पायल, डेली वियर के लिए Perfect

Latest Payal Design for Girls
Latest Payal Design for Girls: भारत में पायल पहनने की परंपरा कई सालों पुरानी है। पायल को भारतीय नारी के श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। पैरों में पायल पहनना कुंवारी लड़कियों को काफी पसंद होता है। चांदी के पायल तो हर लड़की के पैरों की शोभा बढ़ाते हैं। साथ ही पायल की छम-छम की मधुर आवाज से पूरा घर गूंज उठता है।
आज कल शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ कई यंगस्टर्स को भी लाइट वेट सिंपल पायल पहनने का बेहद शौक होता है। कई लड़कियों को चांदी की लाइट वेट पायल की तलाश रहती है जो स्टाइलिश भी लगे और कंफर्टेबल भी हो। मार्केट में भी कई तरह-तरह की सिल्वर पायल के डिजाइन देखने को मिल जाते हैं। अगर आप भी डेली वियर के हिसाब से पायल खरीदने की सोच रही हैं तो आपको पहले पायल के सबसे सुंदर और ट्रेंडी डिजाइन्स भी देख लेने चाहिए। यहां पर 5 Simple Payal Design for Daily Use for Girls दिए गए हैं, जिन्हें आप देख सकती हैं।

Latest Payal Design for Girls: लड़कियों के लिए 5 फैंसी सिल्वर पायल के डिजाइन

1. Minimal Chain Design Silver Payal

Latest Payal Design for Girls
Latest Payal Design for Girls
अगर आप रोज़ाना पहनने के लिए हल्का और सिंपल डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो मिनिमल चेन पायल बेस्ट ऑप्शन है। पतली-सी सिल्वर चेन वाली ये पायल ऑफिस और कॉलेज दोनों जगह कैरी की जा सकती है। इसका डिजाइन इतना हल्का होता है कि आपको पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी और पूरे दिन आरामदायक महसूस होगा।

2. Ghungroo Design Silver Payal

Latest Payal Design for Girls
Latest Payal Design for Girls
हैवी घुंघरू वाली पायलें उन लड़कियों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं, जो अपने लुक में कुछ खास और लग्‍जीरियस जोड़ना चाहती हैं। वैसे तो घुंघरू वाली पायल बहुत ही पुराना ट्रेंड है, मगर इसमें लाइटवेट वाली नई वेराइटी भी मार्केट में मिल जाएंगी।

3. Silver Chain Design Payal

Latest Payal Design for Girls
Latest Payal Design for Girls
इस तरह के डिजाइन वाली पायल बेहद ही पतली और कंफर्टेबल होती हैं, इसलिए डेली वियर के लिए बेस्ट होते हैं। ऑफिस जाने वाली महिलाएं भी इस तरह के पायल को आसानी से कैरी कर सकती हैं। यंगस्टर्स को भी इस डिजाइंस के पायल खूब भाएंगे। ये सिंपल होने के साथ ही बेहद अट्रैक्टिव भी होते हैं।

4. Evil Eye Silver Payal

Girl Payal Design Chandi
Girl Payal Design Chandi
आजकल की लड़कियों के बीच ‘ईविल आई’ डिजाइंस का जबरदस्त क्रेज है। यह न केवल पैरों को ट्रेंडी लुक देता है, बल्कि बुरी नजर से भी बचाता है। आप जींस, एंकल-लेंथ ट्राउजर या कैजुअल ड्रेसेस के साथ पहन सकती हैं। यह बहुत हल्की होती है और डेली वियर के लिए परफेक्ट है।

5. Kundan and Pearl Design Silver Payal

Latest Payal Design for Girls
Latest Payal Design for Girls
किसी खास फंक्शन के लिए कुंदन की पायल हमेशा से ही सदाबहार रही है। यह थोड़ी हैवी होती है और पैरों को एक रॉयल लुक देती है। इसे सूट के साथ डेली वियर के लिए पेयर कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।