Trendy Gold Jhumka Design: चाहे शादी-व्याह का अवसर हो या कोई छोटा त्यौहार, एक खूबसूरत झुमका पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। आज के समय में ट्रेडिशनल गोल्ड झुमकों के साथ-साथ कई Modern और Trendy Designs भी बाजार में छाए हुए हैं। हम आपको कुछ ऐसे स्टनिंग झुमकों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप एथनिक आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं और अपने लुक को फैशनेबल बना सकती हैं। यहां पर 8 New Gold Jhumka Designs एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।
Trendy Gold Jhumka Design: लेटेस्ट गोल्ड झुमका डिजाइन्स
1. Floral Gold Jhumka

फ्लोरल गोल्ड झुमके हल्के, सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये ज्यादा बड़े नहीं होते हैं, ऐसे में इसे डेली वियर के हिसाब से भी पहना जा सकता है। शादी के बाद नई दुल्हन के रोज पहनने के लिए ये वाले गोल्ड झुमके परफेक्ट हैं।
2. Temple Gold Jhumka

टेम्पल झुमके साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर हैं। ये देवी-देवताओं, मोर, कमल या मंदिर के डिजाइन वाले झुमके होते हैं। यह खासतौर से शादियों के लिए परफेक्ट चॉइस होता है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये झुमके बेस्ट रहेंगे।
3. Chandbali Gold Jhumka

चांदबाली डिजाइन वाले झुमके सबसे पुराने और रॉयल होते हैं। इसमें सोने पर बारीक नक्काशी की जाती है। इसमें छोटे-छोटे मोतियों या कुंदन का काम देखने को मिलता है। यह ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियों और हैवी लहंगों के साथ बेहद ही खूबसूरत लगती है। आप इन्हें अनारकली सूट के साथ भी वियर कर सकती हैं।
4. Rajasthani Ghoomar Design Jhumka

राजस्थानी घूमर डिज़ाइन वाला ये झुमका भी बहुत खूबसूरत है। इस झुमके में घूमर करती हुई एक लड़ी की डिज़ाइन बनी है। नीचे की झुमकी को लहंगे के घेर की तरह डिज़ाइन दिया गया है। ये डिज़ाइन बेहद यूनिक और खूबसूरत है।
5. Hoop Gold Jhumka

आजकल कई लड़कियां हूप गोल्ड झुमके को खूब पसंद कर रही हैं, खासकर गोल्डन वाले तो खूब फैशन में हैं। आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। ये झुमके आपको सिंगल, डबल और ट्रिपल हूप में भी मिल जाएंगे।
6. Kundan Studded Gold Jhumka

गोल्ड और कुंदन वाले ये झुमके डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। कुंदन का काम इसे चमकदार और हैवी लुक देता है। यह ब्राइडल लुक के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। आप इसे सूट या साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
7. Meenakari Gold Jhumka

अगर आप गोल्ड के साथ रंगों और कुंदन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो मीनाकारी झुमके सबसे बेस्ट हैं। इसमें गोल्ड साथ लाल, हरे या नीले रंग का काम होता है। ये झुमके आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह ब्राइडल लुक के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
8. Multilayered Gold Jhumka

इसे ‘झालर वाले झुमके’ भी कहते हैं। इसमें दो या तीन लेयर्स होते हैं। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जिन्हें हैवी झुमके पहनना पसंद है। यह शादी-व्याह के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।





















