Valentine Day Jewellery Gift Ideas 2026: कपल्स के लिए वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि अपने प्यार को जाहिर करने का एक खूबसूरत मौका है। इस खास दिन, अपनी पार्टनर को एक प्यारा सा तोहफा देकर आप अपने रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। अगर आप भी ये सोचकर कंफ्यूज हो रहे हैं कि इस बार वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को क्या गिफ्ट दें, तो यहां पर 5 ट्रेंडी गिफ्टिंग आइडियाज दिए गए हैं।
महिलाओं को ज्वेलरी का शौक हमेशा से ही रहा है, ऐसे में उन्हें गिफ्ट के तौर पर ज्वेलरी देना काफी स्पेशल होगा। वो आपके इस तोहफे को न सिर्फ पहनेंगी बल्कि उन्हें संभालकर रखेंगी भी।
Valentine Day Jewellery Gift Ideas 2026: वैलेंटाइन डे पर अपनी पार्टनर को गिफ्ट करें ये खास ज्वेलरी
1. Heart Shape Ring Designs

अंगूठी देना प्यार जताने का सबसे पुराना और प्यारा तरीका है। आजकल Heart Shape Rings काफी ट्रेंड में है। आप ऐसी रिंग चुन सकते हैं जिसमें छोटा सा दिल बना हो, जो रोज पहनने में कंफर्टेबल भी हो और स्टाइलिश भी दिखे। यकीन मानिए ये आपकी पार्टनर को जरूर पसंद आएगी।
2. Heart Pendant Designs for Valentine

अगर आप चाहते हैं कि आपका दिया तोहफा उनके दिल के पास रहे, तो पेंडेंट सबसे बेस्ट है। आजकल ‘मिनिमलिस्टिक’ डिजाइन्स के पेंडेंट बहुत पसंद किए जा रहे हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड ऑफिस जाती है तो वो इसे फॉर्मल वियर के साथ पेयर कर सकती हैं। साथ ही यह पेंडेंट्स पार्टी वियर ड्रेस के साथ भी बखूबी जचते हैं।
3. Charm Bracelet Designs for Valentine

ब्रेसलेट आपकी पार्टनर की कलाई की खूबसूरती बढ़ाएंगे। वैलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए Charm Bracelet भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसमें छोटे-छोटे Charms लटकते हैं जो बेहद ही प्यारे लगते हैं। आप इसे पर्सनाइज्ड भी बनवा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इस Valentine’s अपनी पार्टनर की कलाई पर सजाएं प्यार का रंग, Gift करें ये Trendy Glass Bangles
4. Minimal Earrings for Valentine Gift

आजकल की लड़कियां मिनिमल इयररिंग्स पहनना पसंद कर रही हैं। ये पहनने में काफी लाइटवेट होती हैं और दिखने में भी बेहद स्टनिंग लगती हैं। Valentine Gift के तौर पर आप छोटे स्टड्स या टॉप्स दें सकते हैं। ये दिखने में बहुत ‘एलिगेंट’ लगते हैं और हर तरह के आउटफिट पर सूट भी करते हैं।
5. Pearl Earrings for Valentine

वैलेंटाइन डे गिफ्ट के लिए पर्ल इयररिंग्स एक बेहतरीन चॉइस है। एक छोटा सा व्हाइट पर्ल आपकी पार्टनर के चेहरे की चमक को और बढ़ा देगा और यह गिफ्ट हमेशा उनके कलेक्शन में खास बना रहेगा।




















