आज का राशिफल (20 सितम्बर 2020)

कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी मित्र या सगे सम्बंधी से पैसे के लेने-देन के कारण मन मुटाव या धोखा हो सकता है। दोपहर बाद समय अनुकूल रहेगा। वाहनादि ध्यान से चलाएं।
आज का राशिफल (20 सितम्बर 2020)
Published on
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी मित्र या सगे सम्बंधी से पैसे के लेने-देन के कारण मन मुटाव या धोखा हो सकता है। दोपहर बाद समय अनुकूल रहेगा। वाहनादि ध्यान से चलाएं।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :   दौड़ धूप करने के बाद भी लाभ कम प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। किसी स्त्री के कारण आपको नुक्सान पहुंच सकता है। किसी पर जल्द विश्वास न करें। यात्रा ध्यान से करें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :   किसी नए कारोबार की योजना बन सकती है। किसी के साथ मिलकर व्यापार न करें धोखा हो सकता है। रिश्तेदार ईर्ष्या का रुख अपना सकते हैं। खान-पान का ख्याल रखें पेट दर्द रह सकता है।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) :   कामकाज की चिन्ता बनी रह सकती है। मध्याह्न के बाद क्रोध के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य खराब हो सकता है। किसी उच्चाधिकारी से मन मुटाव रह सकता है। पिता से मन मुटाव रह सकता है।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) :   आपकी तरक्की को देखते हुए आपके आसपास स्थित लोग ही आपके शत्रु हो सकते हैं। किसी से अपनी बात सांझा न करें। सुख साधन पर भी खर्च हो सकता है। तेज वाहनादि ध्यान से चलाएं।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :  कारोबार की स्थिति धीरे-धीरे ठीक होती जाएगी। नौकरी पेशे वालों को दिक्कत आ सकती है। दोपहर बाद किसी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लड़ाई झगड़े से दूरी बनाए रखें।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :   शारीरिक रोग के कारण आज का दिन कामकाज के लिए भी ठीक नहीं कहा जा सकता। जमा किया हुआ पैसा खर्च हो सकता है। कीमती चीजों का ध्यान रखें, खो जाने व चोरी होने का भय है।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :   शत्रु वर्ग आपके काम काज में गतिरोध पैदा करने की कोशिश करेगा। नए कारोबार के बारे में सोच विचार करने में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। स्त्री की सेहत के विषय में चिन्ता बनी रह सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : धन लाभ के साथ-साथ कोई बिगड़ा कार्य भी बन सकता है। मुकद्दमेबाजी में विजय प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। संतान सुख से प्रसन्नता होगी।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :  प्रभावशाली व्यक्तियों से मेल मिलाप भी हो सकता है। नया वाहनादि खरीद करने का मन बना लेंगे। अपनी इच्छानुसार शादी करने वाले वर कन्या के रिश्ते की बात तय हो सकती है। यात्रा न करें।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :  आमदनी कम व खर्च ज्यादा रहेगा। मा​नसिक परेशानी बनी रह सकती है। शारीरिक कमजोरी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है। दोपहर बाद बिजली के उपकरणों से स्वयं हस्तक्षेप न करें।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :  घरेलू परेशानियों के कारण घर में कम व बाहर मान इज्जत पूरा बना रहेगा। स्त्री की बात मानने या उसके सुझाव से मानसिक परेशानी व आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, पुनः विचार अवश्य करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com