
अटल सेतु(Atal Bridge): महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अटल बिहारी वाजपेयी सेतु-नहावा सेवा अटल सेतु का दौरा किया और अटल ब्रिज को जोड़ने वाली सड़कों पर दरारें आने पर उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई।
महाराष्ट्र में मुंबई के अटल ब्रिज को लेकर राजनीति गरमा गई है। अटल ब्रिज(Atal Bridge) को जोड़ने वाली सड़कों पर दरारें आने पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटाेले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया। जिसके बाद उन्होंने अटल सेतु पर्ण दरार पड़ने को लेकर सवाल उठाया है। नाना पटाेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है।
नाना पटाेले ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में दहशत का माहौल है। बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताज़ा है, लेकिन मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सरकार के कामकाज पर कई सवाल उठ रहे हैं। पटोले ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में संज्ञान लें और जांच कराए।
कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, 'इस पुल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है और हम सभी उनका सम्मान करते हैं। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुल का नाम उनके नाम पर होने के बावजूद यहां भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को इस सब पर ध्यान देना चाहिए।' बता दें कि सड़क के एक तरफ दिख रही दरारों ने निर्माण की गुणवत्ता और परियोजना की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले के आरोपों के पर एमएमआरडीए(MMRDA) ने प्रतिक्रिया दी है। एमएमआरडीए ने कहा है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पुल पर दरारों के बारे में अफ़वाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये दरारें पुल पर नहीं बल्कि एमटीएचएल को उल्वे से मुंबई की ओर जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर हैं।
लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, MTHL का उद्घाटन इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन पुल है. समुद्र के ऊपर इसकी लंबाई लगभग 16.5 किमी और भूमि पर लगभग 5.5 किमी है. यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में नामित यह पुल एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है जिसका उद्देश्य मुंबई और नवी मुंबई के बीच संपर्क बढ़ाना और यात्रा के समय को कम करना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।