26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन आधार पर होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति, जानें किन आधार पर होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन

BJP National President

भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर फैसला ले सकती है। इसी बीच नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है क्योंकि BJP ने 26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों का चयन कर लिया है। अब जल्द ही BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। बता दें कि इस रेस में महिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की चर्चा तेज हो गई है। वहीं  दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और भूपेंद्र यादव के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की चर्चा तेज है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार

BJP के वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आधिकारिक तौर पर कार्यकाल वर्ष 2023 के जनवरी में पूरा हो गया था लेकिन चुनाव के कारण यह कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था। कार्यकाल में विस्तार के बाद अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार जेपी नड्डा संभाल रहे है।

कैसे होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए BJP को राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करनी होती है और BJP ने 26 राज्यों के लिए प्रदेश अध्यक्षों का चयन कर लिया है। अब दूसरे पड़ाव में संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत समीकरण के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जा सकता है। बता दें कि इस रेस में PM मोदी मंत्रीमंडल में मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के कई नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

महिला अध्यक्ष मिलने की अटकलें तेज

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में महिला अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की भी अटकलें तेज हो गई है। इस रेस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय डी पुरंदेश्वरी, और वनथी श्रीनिवासन का नाम शामिल है। बता दें कि केंद्रीय डी पुरंदेश्वरी ने आंध्र प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल रखा है और वनथी श्रीनिवासन महिला मोर्चा का अध्यक्ष रह चुकी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मजबूत दावेदार माने जा रहे है।

Also Read: 13 हजार करोड़ का घोटाला, मोती से भरे 150 बक्से, 50KG सोना, जानें कैसे फंसा Nehal Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।