पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर हिरासत में, मचा बवाल - Punjab Kesari

पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर हिरासत में, मचा बवाल

पाकिस्तान में सेना प्रमुख की गिरफ्तारी से हड़कंप

पाकिस्तान के आर्मी चीफ सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह को अचानक हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक अस्थिरता, सैन्य विद्रोह की आशंका या अपना व्यक्तिगत एजेंडा चलाने का आरोप लग रहा है। हालांकि सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारत द्वारा की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान की सत्ता और सेना के बीच गहरा संघर्ष चल रहा है। पूरे घटनाक्रम पर दुनियाभर की नजर टिकी हुई है।

साल 2022 में बने थे 11वें सेना प्रमुख

सैयद असीम मुनीर अहमद शाह पाकिस्तान का सेना प्रमुख होते हुए वह लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था। साल 2022 से ही वह पाकिस्तानी सेना के 11वें सेना प्रमुख के रूप में काम कर रहा था। सेना प्रमुख बनने से पहले वह क्वार्टरमास्टर जनरल के रूप में GHQ में तैनात था। सैयद आसिम मुनीर की गिरफ्तारी को पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बढ़ी दरार के रूप में देखा जा रहा है, जिससे राजनीतिक असंतुलन पैदा हो सकता है।

आर्मी चीफ आसिम मुनीर हिरासम में?

पाकिस्तान में सामान्‍य तौर पर आर्मी चीफ की नियुक्ति 3 साल के लिए होती है, इस हिसाब से आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर में खत्म होने वाला था लेकिन कानून में बदलाव कर 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया। इसके बाद आसिम मुनीर का कार्यकाल नवंबर 2027 तक के लिए था लेकिन खबरों की मानें तो उन्हें अब हिरासत में ले लिया गया है। पाकिस्तान को अब नया सेना प्रमुख मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।