Sonamarg में हिमस्खलन, VIDEO देखकर कांप उठेंगे आप; अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

Sonamarg Avalanche

Sonamarg Avalanche: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित सोनमर्ग टूरिस्ट रिसॉर्ट के सरबल इलाके में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बड़ा हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है, हालांकि कुछ गाड़ियां, घर और होटल इसकी चपेट में आए हैं।

Massive Snowfall In Jammu kashmir: ऊंचाई वाले इलाकों में खतरा, अलर्ट जारी

Sonamarg Avalanche

अधिकारियों ने बताया कि सोनमर्ग और गांदरबल जिले के अन्य ऊंचाई वाले इलाके भी हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बर्फबारी के दौरान और उसके बाद घरों से बाहर न निकलने की सख्त चेतावनी जारी की गई है। पिछले चार दिनों में सोनमर्ग में करीब 4 फीट बर्फ जमा हो चुकी है।

Jammu Kashmir snowfall: उड़ानें रद्द, कई हाईवे बंद

Jammu Kashmir snowfall 2

लगातार बर्फबारी के चलते श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को नवनियुग सुरंग के दोनों ओर भारी बर्फबारी के कारण बुधवार को बंद रखा गया। इसके अलावा श्रीनगर-लेह हाईवे, मुगल रोड, जोजिला, सिंथन और रज़दान दर्रों पर भी ट्रैफिक रोक दिया गया है।

Sonamarg Avalanche: बिजली आपूर्ति बाधित, अधिकारी निलंबित

Jammu Kashmir snowfall 3

ताजा बर्फबारी के बाद घाटी के कई ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति फिर से बाधित हो गई है। ट्रांसमिशन लाइनों में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर सरकार ने बर्फ हटाने के अभियान में लापरवाही के आरोप में सड़क एवं भवन विभाग के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बिजली बहाली के लिए पावर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कर्मचारी ओवरटाइम काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 28 Jan: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, 8 राज्यों में आंधी-बारिश और 50KM की तेज हवाओं का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।