झारखंड के स्थापना की 25वीं वर्षगांठ, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीयपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

Jharkhand Sthapna Diwas 2025

Jharkhand Sthapna Diwas 2025: झारखंड आज 15 नवंबर को अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। झारखंडवासी आज अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत और लचीलेपन के इतिहास का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी।

Jharkhand Sthapna Diwas 2025: कैसा बना झारखंड राज्य?

Jharkhand Sthapna Diwas 2025
कैसा बना झारखंड राज्य? (image- Social Media)

वर्ष 2000 में इसी तारीख को देश के नक्शे पर 28वें राज्य के रूप में इसका उदय हुआ था। बिहार के 18 जिलों को विभाजित कर यह नया राज्य बनाया गया था। यह तारीख इसलिए भी खास है कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती है। स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी अस्मिता के इस अमर नायक के नेतृत्व में हुए उलगुलान ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उनकी ही स्मृति में राज्य की स्थापना की तारीख 15 नवंबर तय की गई थी।

बिहार को विभाजित कर अलग झारखंड राज्य बनाने का ऐतिहासिक बिल संसद ने 2 अगस्त, 2000 को पारित किया था। केंद्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार ने इसकी पहल की थी। इसके पहले लगभग पांच दशकों तक चले आंदोलन के बाद बिहार विधानसभा ने अलग झारखंड राज्य के गठन का प्रस्ताव 22 जुलाई, 1997 को पारित किया था।

Jharkhand News Today: स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी शुभकामनाएं

Jharkhand Sthapna Diwas 2025
Jharkhand News Today (Image- Social Media)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि धरती आबा बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हो, और फूलो-झानो की वीर भूमि हमारा झारखंड अपने गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे कर रहे है। इन वर्षों में झारखंड ने संघर्ष से स्थिरता और स्थिरता से समृद्धि की प्रेरक यात्रा तय की है। इसे प्रगति पथ पर आगे ले जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड आज अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है, यह विभिन्न क्षेत्रों में हमारी प्रेरणादायक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मैं आप सभी की सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूं।”

झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को ‘आदिवासी संस्कृति से समृद्ध एक गौरवशाली राज्य’ कहा। आदिवासी अंदोलन के जनक बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर, राज्य को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य के लोगों और लोक-कलाओं की सरहाना की है।

यह भी पढ़ें : Banka Election Result: बांका में 6 में 6 सीटों पर NDA की जीत, सुभाष बराला की रणनीति और CM नायब सैनी के सहयोग से बना विजयी मॉडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।