Bihar Election 2025 Results Live: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग होने के बाद सभी लोगों की नजर 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के 46 मतगणना केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के रुझानों में NDA को भारी बढ़त हासिल हुई है वहीं महागठबंधन भी रेस में शामिल है।
ECI Data on Bihar Election
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में NDA को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। देखें ECI के ताजे आंकड़े
| Party / Alliance | Seats |
|---|---|
| BJP | 94 |
| JDU | 83 |
| RJD | 25 |
| LJPRV | 20 |
| INC | 3 |
| CPI (ML) (L) | 2 |
| HAMS | 5 |
| AIMIM | 6 |
| Rashtriya Lok Morcha | 4 |
| BSP | 1 |
Bihar Election 2025 Results Live
अधिकारियों के अनुसार, 243 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) 243 मतगणना पर्यवेक्षकों की सहायता से, चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और उनके अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। कुल 4,372 मतगणना टेबलें स्थापित की गई हैं, जिनमें से प्रत्येक पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात होंगे। निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मतगणना सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों से शुरू होगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से मतगणना होगी।
तेजस्वी यादव ने दर्ज की जीत, रघोपुर से बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को हराया
November 14, 2025 7:11 pm
बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव ने रघोपुर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार को 14532 वोट से हराया
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव आगे
November 14, 2025 5:09 pm
चुनाव आयोग के अनुसार, 28/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर सीट से RJD नेता तेजस्वी यादव 12407 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
बिहारी चुनाव के परिणामों पर बोले पीएम मोदी, बिहार में सुशासन और विकास की जीत
November 14, 2025 5:03 pm
बिहारी चुनाव के परिणामों पर बोले पीएम मोदी, बिहार में सुशासन और विकास की जीत
दरभंगा से बीजेपी की जीत
November 14, 2025 5:00 pm
दरभंगा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी ने 24593 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
गोविंदगंज सीट से लोजपा (रामविलास) ने जीत हासिल की
November 14, 2025 4:52 pm
गोविंदगंज सीट से लोजपा (रामविलास) ने जीत हासिल की राजू तिवारी ने गोविंदगंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
गया सिटी से जीते बीजेपी के प्रेम कुमार
November 14, 2025 4:48 pm
गया सिटी विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रेम कुमार ने 26423 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनावी नतीजों पर बोले मुकेश सहनी
November 14, 2025 4:40 pm
VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं-NDA, उनको मैं बधाई देता हूं...माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में गिरा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है...मैं जनादेश का सम्मान करते हुए इसे(हार) स्वीकार करता हूं। आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है..."
Bihar Election Result 2025
November 14, 2025 4:39 pm
अभी तक 7 बीजेपी और 6 JDU के नेताओं ने जीत दर्ज की ।
Baruraj Election Result: बरुराज में बीजेपी की जीत
November 14, 2025 4:34 pm
बरुराज विधानसभा सीट पर बीजेपी से अरुण कुमार सिंह को जीत हासिल हुई है।
Alauli Election Result: अलौली में JDU ने लहराया परचम
November 14, 2025 4:30 pm
चुनाव आयोग के अनुसार, अलौली विधानसभा सीट पर JDU से राम चंद्र सदा ने जीत हासिल की है।
Bihar Chunav Result 2025: चुनावी नतीजों पर बोले अमित शाह
November 14, 2025 4:24 pm

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा 'बिहार की जनता ने देश का मूड बताया है।'
Khesari Lal Yadav Election Result: खेसारी लाल के साथ हो गया खेला
November 14, 2025 4:20 pm
छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी स्टार खेसारी यादव 5015 वोटों से पीछे है, वहीं BJP की छोटी कुमारी की लगातार बढ़त हो रही है।
पीएम मोदी शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को देंगे क्रेडिट
November 14, 2025 4:12 pm
पीएम मोदी शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को देंगे क्रेडिट
अलौली में भी जदयू की जीत
November 14, 2025 4:10 pm
चुनाव आयोग ने एक और सीट के नतीजे घोषित किए। अलौली विधानसभा सीट पर जदयू के राम चंद्र सदा ने जीत हासिल की। उन्होंने राजद के राम बृक्ष सदा को 35,732 वोटों के अंतर से हराया। राम चंद्र सदा को कुल 93,208 वोट मिले, जबकि राजद को 57,476 वोट मिले। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस के बेटे यशराज इस सीट से 14,261 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।
कल्याणपुर सीट पर जदयू के महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की
November 14, 2025 4:10 pm
चुनाव आयोग ने बिहार की 243 सीटों के पहले नतीजे जारी कर दिए हैं। कल्याणपुर सीट पर जदयू के महेश्वर हजारी ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 1,18,162 वोट मिले और उन्होंने भाकपा-माले के रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों से हराया। भाकपा-माले के रंजीत कुमार 79,576 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जन सुराज पार्टी के राम बालक पासवान 16,574 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट के लिए मतगणना 29 राउंड में हुई।
Bihar Election Results LIVE: नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम- जेडीयू MLC
November 14, 2025 4:10 pm
भाजपा द्वारा यह कहे जाने पर कि चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय किया जाएगा, जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया था और हर हाल में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी यह बात कह चुके हैं।
बड़े पैमाने पर लाखों वोट काटे गए- सपा सांसद अवधेश प्रसाद
November 14, 2025 3:59 pm

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "जिस समय चुनाव की घोषणा हुई थी, उस समय पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हुई थी। उस वक्त भाजपा ने 10 हजार रुपए महिलाओं के खातों में जमा करवाए थे। लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। बड़े पैमाने पर लाखों वोट काटे गए थे. बहुत बड़े संघर्ष की आवश्यकता है।"
10,000 रुपये जमा करके वोट खरीदे हैं- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय
November 14, 2025 3:59 pm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, "जो कमियां रह गईं, हम उनकी समीक्षा करेंगे, लेकिन जो सरकार सत्ता में है, उसने पूरी बेईमानी की है, चोरी की है, पहले SIR से 65 लाख नाम हटाए, और महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये जमा करके वोट खरीदे हैं. समाज, देश देख रहा है कि कैसे वे वोट चोरी कर रहे हैं। जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उन्होंने चुनावों को प्रभावित करने के लिए कई एंगल अपनाए हैं और बहुत जल्द इसका खुलासा होगा।"
Bihar elections 2025 result LIVE: तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 8461 वोटों से पीछे
November 14, 2025 3:53 pm
Bihar elections 2025 result LIVE: आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, 15/30 राउंड की मतगणना के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 8461 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Bihar elections 2025 result LIVE: 29 हजार वोटों से जीते अनंत सिंह
November 14, 2025 3:52 pm
Bihar elections 2025 result LIVE: 29 हजार वोटों से जीते अनंत सिंह
Bihar elections 2025 result LIVE: रुझानों में NDA 206 सीटों पर आगे
November 14, 2025 3:51 pm
Bihar elections 2025 result LIVE: रुझानों में NDA 206 सीटों पर आगे
Bihar Election 2025 Results Live: NDA 200 पार, राजद का कुनवा साफ़, बस्ता पवेलियन लौटी तो कांग्रेस बोरी बिस्तर पैक
November 14, 2025 3:51 pm
Bihar Election 2025 Results Live: NDA 200 पार, राजद का कुनवा साफ़, बस्ता पवेलियन लौटी तो कांग्रेस बोरी बिस्तर पैक
Bihar Election 2025 Results Live: शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी
November 14, 2025 3:12 pm

चुनाव आयोग के रुझान में NDA प्रचंड बहुमत हासिल की है.NDA की लहर में महागठबंधन धराशायी होता हुआ दिखाई दे रहा है. शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी
Prashant Kishore: 16 नवंबर को करेंगे प्रेस वार्ता
November 14, 2025 3:07 pm

जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर बिहार चुनाव नतीजों को लेकर 16 नवंबर को प्रेस वार्ता करेंगे.
Samrat Choudhary: 21 हजार वोट से आगे चल रहे है सम्राट चौधरी
November 14, 2025 2:12 pm
तारापुर सीट में BJP से सम्राट चौधरी ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. वह लगभग 21 हजार वोट से आगे चल रहे है
Tejashwi Prasad: राघोपुर में BJP से सतीश कुमार आगे
November 14, 2025 12:28 pm
राघोपुर सीट पर अब BJP से सतीश कुमार 3230 वोट से आगे चल रहे है.वहीं तेजस्वी यादव पिछड़ गए है.
Chhoti Kumari: छपरा से छोटी कुमारी आगे चल रही है
November 14, 2025 12:22 pm
छपरा से छोटी कुमारी 3085 वोटों से आगे चल रही है
Bihar Election Counting: NDA तोड़ेगी 2010 का रिकॉर्ड! चुनाव आयोग के रुझानों में NDA को प्रचंड बहुमत
November 14, 2025 11:58 am
2010 वर्ष में NDA की लहर बिहार में छाई थी और 246 सीटों पर NDA ने 206 सीटें हासिल की थी. इस बार भी चुनावी रुझानों में NDA को बंपर बढ़त हासिल हुई है.
Anant Sinngh: मोकामा से अनंत सिहं आगे
November 14, 2025 11:53 am

मोकामा सीट पर अनंत सिंह लगभग 15 हजार वोट से आगे से आगे चल रहे है.
Maithili Thakur: अलीनगर सीट से BJP प्रत्याशी मैथीली ठाकुर आगे
November 14, 2025 11:37 am
BJP प्रत्याशी मैथीली ठाकुर पहली बार अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही है. अभी मैथीली ठाकुर लगभग 4500 वोट से आगे चल रही है.
Bihar Election 2025 Results Live: महुआ सीट पर तेज प्रताप यादव पीछे
November 14, 2025 11:21 am
महुआ सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. इस सीट पर तेज प्रताप यादव पीछे. LJP से संजय कुमार सिंह को चौथे राउंड तक 12897 वोट मिले है.दानापुर विधानसभा सीट से RJD के रीतलाल राय लगभग 13 हजार से अधिक वोटों से आगे है.
Bihar Election 2025 Results Live: रुझानों में NDA को बंपर बढ़त, 180 सीट के पार
November 14, 2025 10:47 am
बिहार चुनाव के रुझानों में NDA ने बंपर बढ़त हासिल की है. NDA 180 सीटों पर आगे चल रही है और महागठबंधन 59 सीटों पर आगे है. ECI के आंकड़ों के अनुसार RJD-39, कांग्रेस-7 और CPI (ML)-5 सीटों पर बढ़त हासिल की है.
Bihar Election 2025 Results Live: 2010 का टूटेगा रिकॉर्ड! NDA प्रचंड बहुमत की ओर
November 14, 2025 10:05 am
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर रुझान सामने आ गए है जिसमें NDA प्रचंड बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है. रुझानों में NDA 161 सीटों पर आगे चल रही है औऱ महागठबंधन 77 सीटों पर आगे चल रही है. कुछ सीटो पर उलटफेर के संकेत नजर आ रहे है.वहीं कटिहार से BJP के ताराकिशोर प्रसाद आगे चल रहे है.
Bihar Election 2025 Results Live: महुआ सीट पर उलटफेर
November 14, 2025 9:46 am
महुआ सीट पर उलटफेर के संकेत नजर आ रहे है. LJP के संजय कुमार सिंह आगे चल रहे है.
Bihar Election 2025 Results Live: क्या बनेगी फिर नीतRश कुमार की सरकार? NDA 150 के पार
November 14, 2025 9:39 am
बिहार विधानसभा चुनाव की लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी और रुझान में NDA की सरकार बनती नजर आ रही है, रुझानों में NDA 157 सीटों पर आगे चल रही है और महागठबंधन 75 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं BJP भी जीत का परचम लहराती हुई नजर आ रही है.
Bihar Election 2025 Results Live: रुझानों में NDA को बहुमत, 132 सीटों पर आगे
November 14, 2025 9:21 am
रुझानों में NDA 134 सीटों पर आगे चल रही है और महागठबंधन 70 सीटों पर आगे चल रही है.
Bihar Election 2025 Results Live: NDA 100 सीटों के पार, महागठबंधन 70 सीटों पर आगे
November 14, 2025 9:13 am
Bihar Election 2025 Results Live: NDA 108 सीटों पर आगे चल रही है वहीं महागठबंधन 72 सीटों पर आगे चल रही है. BJP और RJD के बीच कड़ा मुकाबला जारी है.
Bihar Election 2025 Results Live: NDA को भारी बढ़त, महागठबंधन भी रेस में
November 14, 2025 8:45 am
रुझानों में 77 सीटों पर NDA आगे चल रहा है.महागठबंधन 55 सीटों पर आगे चल रही है. अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे, मकोमा से अनंत सिंह आगे, राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव आगे
NDA 53 सीटों पर आगे, महागठबंधन के खाते में 40 सीट
November 14, 2025 8:33 am
रुझानों में NDA ने पचास का आंकड़ा पार कर लिया है,NDA 55 सीटों पर आगे चल रही है और महागठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रही है. BJP 34 सीटों पर आगे और RJD 32 सीटों पर आगे चल रही है.
Bihar Election 2025 Results Live: NDA को बढ़त, BJP ने पकड़ी रफ्तार
November 14, 2025 8:30 am
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में NDA 39 सीटों परआगे चल रही है वहीं महागठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रही है. BJP 25. JDU 14M LJP 1 Other 1
Bihar Election 2025 Results Live: पहले रुझान में NDA को बढ़त, महागठबंधन का खुला खाता
November 14, 2025 8:14 am
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले रुझान में NDA को बढत हासिल हुई है. NDA को 07 सीट और महागठबंधन का 01 से खाता खुला है.
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना
November 14, 2025 8:00 am

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की
बिहार में किसकी बनेगी सरकार, मतगणना शुरू
November 14, 2025 7:57 am
सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। गिनती शुरू होने के एक से डेढ़ घंटे के बाद चुनाव परिणाम के रुझान सामने आने लगेंगे