Bihar Election Phase 1 Live Updates: बिहार में आज, 6 नवंबर 2025 का दिन बेहद खास है। आज पहले चरण में बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर 18 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगी। सुबह 9 बजे तक के प्रतिशत मतदान के साथ ही अब 11 बजे तक का प्रतिशत मतदान के आंकड़े भी सामने आ गए है। सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान हुआ है. शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग हुई है।
बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज में कई हाई प्रोफाइल सीट हैं। जिसपर एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है। 25 सीटों पर बीजेपी और राजद के बीच सीधी लड़ाई है। 12 सीटों पर बीजेपी बनाम कांग्रेस, जबकि 34 सीटों पर JDU और राजद आमने-सामने है। वहीं 11 सीटों पर JDU बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा मैदान में हैं। इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये राजद के गुंडे हैं। NDA सत्ता में आ रही है… गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। विजय सिन्हा जीतने वाले हैं…उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट… https://t.co/O5EVdfFxA3 pic.twitter.com/0Hq088qX74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
बिहार में पहले चरण का मतदान खत्म, चुनाव आयोग के अनुसार लगभग 60.25% हुई वोटिंग
November 6, 2025 7:31 pm
बिहार में आज पहले चरण की 121 सीटों के लिए चल रहा मतदान खत्म हो चुका है। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, लगभग 60. 25% वोटिंग हुई।
Bihar Election Phase 1 Live Updates: बिहार में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग
November 6, 2025 5:36 pm
Bihar Election Phase 1 Live Updates: बिहार में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी वोटिंग
Bihar Election Phase 1 Voting Live: बिहार में कब कितनी वोटिंग
November 6, 2025 5:36 pm

Bihar Election Phase 1 Voting Live: बिहार में कब कितनी वोटिंग
Bihar Election Phase 1 Live Updates: लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है: विजय सिन्हा ने आरजेडी एमएलसी अजय सिंह पर आरोप लगाया
November 6, 2025 5:32 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद एमएलसी अजय सिंह पर लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया है। लखीसराय के नदियामा गाँव में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। विजय सिन्हा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि राजद एमएलसी लोगों को वोट देने से रोक रहे थे।
Bihar Election Phase 1 Live Updates: 2005 से पहले शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे: नीतीश कुमार
November 6, 2025 5:32 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए मतदान के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुँचे। उन्होंने 2005 से पहले की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि 2005 से पहले लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में किसी तरह का डर या भय नहीं है, शांति का माहौल है।
Bihar Election Phase 1 Live Updates: अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा राजद के शासन में जंगलराज था और आज कानून का राज
November 6, 2025 5:28 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "विपक्ष के लोगों ने ठाना है कि भारत में घुसपैठियों को बसाना है. बिहार के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है-रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से NDA सरकार. पिछले कुछ वर्षों में यहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. राजद के शासन में जंगलराज था और आज कानून का राज है। उस समय भ्रष्टाचार था, आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास हुआ है...बिहार की जनता विकास की रफ्तार को निरंतर जारी रखना चाहती है और गति देना चाहती है."
Bihar Election Phase 1 Live Updates: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी
November 6, 2025 5:25 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर RJD MLC अजय कुमार सिंह ने कहा, "...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे."
November 6, 2025 5:25 pm
Bihar Election 2025 Live: 3 बजे तक 53. 77% मतदान हुआ
November 6, 2025 3:44 pm
बिहार में 3 बजे तक 53. 77% प्रतिशत मतदान हुआ है. दरभंगा में 51.75 प्रतिशत मतदान. सहरसा में 55.22 प्रतिशत मतदान. नालंदा 52.32. प्रतिशत मतदान. लखिसराय में 57.39 प्रतिशत मतदान हुआ. सारण में 54.60. प्रतिशत मतदान. खगड़िया 54. 77 प्रतिशत मतदान. पटना में 48.69 प्रतिशत मतदान.
छाती पर बुलडोजर चलेगा-विजय सिन्हा
November 6, 2025 3:21 pm

विजय सिन्हा ने अपने ऊपर हमले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छाती पर बुलडोजर चलेगा। उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि यह 'जंगलराज' का ट्रेलर है.
Bihar Election Phase 1 Live Updates: राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने मतदान किया
November 6, 2025 3:21 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: राजद प्रत्याशी वीणा देवी ने प्रथम चरण के मतदान के तहत मतदान किया।
Bihar Election Phase 1 Live Updates: खान सर ने कहा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें
November 6, 2025 3:10 pm

Bihar Election Phase 1 Live Updates: शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने कहा, "आज मतदान का पहला चरण है। सभी को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है... मत बहुत ताकतवर चीज होती है। यही वो दिन है जब एक गरीब के पास भी ताकत होती है..
Bihar Election 2025 Live: बिहार के डिप्टी CM के काफिले पर हुआ हमला
November 6, 2025 2:06 pm
बिहार के डिप्टी CM के काफिले पर हमले की खबर सामने आ रही है.डिप्टी CM विजय सिन्हा लखीसराय से काफिले पर पथराव हुआ है.उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने RJD के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है.
Bihar Election 2025 Live: 1 बजे तक 44.48% मतदान हुआ
November 6, 2025 1:38 pm
बिहार में 1 बजे तक 44.48 प्रतिशत मतदान हुआ है.दरभंगा में 39.35 प्रतिशत मतदान.सहरसा में 44.20 प्रतिशत मतदान.नालंदा 41.87 प्रतिशत मतदान.लखिसराय में 46.37 प्रतिशत मतदान हुआ.सारण में 43.06 प्रतिशत मतदान.खगड़िया 42.94 प्रतिशत मतदान.पटना में 37.72 प्रतिशत मतदान.
Bihar Election 2025 Live: पहले मतदान, फिर काम, कन्हैया कुूमार की जनता से अपील
November 6, 2025 12:48 pm

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के बीच प्रदेश की जनता से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे जरूरी काम हो जाता है. ऐसी में आप सभी लोगों के लिए यह जरूरी है कि पहले मतदान करें, इसके बाद ही कोई काम करें.
PM मोदी अररिया में जनसभा को कर रहे है संबोधित
November 6, 2025 12:03 pm
बिहार चुनाव को लेकर आज पहले चरण का मतदान जारी है.इसी बीच PM मोदी ने कहा कि कट्टा, कुशासन, करप्शन जंगलराज की पहचान है.इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है.
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के पहले चार घंटों में 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ
November 6, 2025 11:51 am
सभी सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत का मतदान हुआ है. गोपालगंज जिले में 30.04 प्रतिशत मतदान, बक्सर में 28.02 प्रतिशत, भोजपुर में 26.76 प्रतिशत, दरभंगा में 26.07 प्रतिशत, खगड़िया में 28.96 प्रतिशत, मधेपुरा में 28.46 प्रतिशत, मुंगेर में 26.68 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 29.66 प्रतिशत, नालंदा में 26.86 प्रतिशत, सहरसा में 29.68 प्रतिशत, समस्तीपुर में 27.92 प्रतिशत, सारण में 28.52 प्रतिशत, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत, सीवान में 27.09 प्रतिशत और वैशाली में 28.67 प्रतिशत मतदान हुआ है.
राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने डाला वोट
November 6, 2025 11:23 am
सीवान से राजद प्रत्याशी ओसामा शहाब ने मतदान किया है. उन्होंने रघुनाथपुर विधानसभा के प्रतापपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया है.
Bihar Election 2025 Live: CM नीतीश कुमार ने डाला वोट
November 6, 2025 10:38 am
बिहार के पहले चरण के मतदान में CM नीतीश कुमार ने वोट डाला
Bihar Election 2025 Live: सुबह 9 बजे तक पहले चरण में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ
November 6, 2025 9:54 am
बिहार में सुबह नौ बजे तक बेगूसराय जिले में 14.60 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद भोजपुर में 13.11 प्रतिशत , बक्सर में 13.28 प्रतिशत, दरभंगा में 12.48 प्रतिशत, गोपालगंज में 13.97 प्रतिशत, खगड़िया में 14.15 प्रतिशत, मधेपुरा में 13.74 प्रतिशत, मुंगेर में 13.37 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 14.38 प्रतिशत, नालंदा में 12.45 प्रतिशत, पटना में 11.22 प्रतिशत, समस्तीपुर में 12.86 प्रतिशत, सारण में 13.30 प्रतिशत, शेखपुरा में 12.97 प्रतिशत, सीवान में 13.35 प्रतिशत और वैशाली में 14.30 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य के सभी जिलों में सहरसा जिले में सबसे अधिक 15.27 प्रतिशत मतदान हुआ. लखीसराय में मात्र 7 प्रतिशत मतदान हुआ.
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अपील बिहार के हित में करें मतदान
November 6, 2025 9:06 am

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार की महान जनता से सादर आग्रह करते हुए कहा कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग अवश्य करें और विकसित, समृद्ध बिहार के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करें। आपका एक-एक वोट बिहार का भविष्य तय करेगा और वैभवशाली बिहार की एक मजबूत नींव भी रखेगा। मतदान अवश्य करें, बिहार के हित में करें।
Bihar Election 2025 Live: लालू परिवार ने डाला वोट
November 6, 2025 8:59 am
बिहार की राजधानी पटना में लालू यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला. इस दौरान तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती ने वेटनरी बूथ पर मतदान किया और राबड़ी देवी ने महिलाओं और युवाओं से अपील करते हुए कहा की घर से बाहर निकलें और वोट डालें.इस बार बिहार की जनता बदलाव लाएगी.
Bihar Election 2025 Live: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया मतदान
November 6, 2025 8:20 am

मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डालने के बाद सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा 121 सीट में से 95 सीटों पर जीत हासिल करेंगे
Bihar Election 2025 Live: लखीसराय से डिप्टी CM विजय सिन्हा ने डाला वोट
November 6, 2025 8:04 am
बिहार में आज पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग बूथ पर लंबी कतार लगी हुई है. इसी बीच लखीसराय से डिप्टी CM विजय सिन्हा वोट डाला है और कहा कि आज बिहार जंगलराज, गुंडाराज और अराजकता से आजाद होगा. हमने भी लोकतंत्र के त्योहार में हिस्सा लिया है.
बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा से रामनन्दन ने डाला वोट
November 6, 2025 7:50 am
जनसुराज के प्रत्याशी रामनन्दन ने किया मतदान
PM मोदी ने की अपील, पहले मतदान फिर जलपान
November 6, 2025 7:41 am
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए PM मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि उत्साह के साथ वोट डालें और याद रखें पहले मतदान फिर जलपान.
कड़ी सुरक्षा के बीच 7 बजे से मतदान शुरू
November 6, 2025 7:37 am
गोपालगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुचारु रूप से मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हर पोलिंग बूथ पर CISF जवानों की तैनाती की गई है.
121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू
November 6, 2025 7:32 am
राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जिसमें करोड़ों मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू
November 6, 2025 7:32 am
राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जिसमें करोड़ों मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।