BMC Election 2026 LIVE: महाराष्ट्र में मुंबई सहित 29 महानगरपालिकाओं में BMC के लिए चुनाव संपन्न हो गए है और आज मतगणना जारी है। सुबह 10 बजे के बाद शुरूआती रुझान सामने आ रहे है और 227 वार्डों पर हुई वोटिंग की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में ही BJP आगे नजर आ रही है।
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| BJP | 90 |
| SS | 64 |
| SS-UBT | 28 |
| INC | 12 |
| MNS | 05 |
| OTH | 08 |
| NCP | — |
| NCP-SP | 01 |
| VBA | 00 |
Election Results Today Maharashtra: BJP गठबंधन का शानदार प्रदर्शन

महायुति गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना शामिल हैं, ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। प्रारंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि गठबंधन मुंबई के 117 वार्डों में आगे चल रहा है। मुंबई में जहां भाजपा 86 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं शिवसेना 31 सीटों पर आगे है।
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव | शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पुणे नगर निगम में बीजेपी 38 जगहों पर और NCP 5 जगहों पर आगे है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
BMC Election 2026 LIVE
बीएमसी के 200 से अधिक वार्डों के लिए मतगणना शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू हुई। भारत के सबसे धनी निगम के ये चुनाव 8 साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं, और आज चुने जाने वाले 227 पार्षदों में से शहर अपना नया महापौर चुनेगा। 2017 के चुनावों में, अविभाजित शिवसेना ने कुल 227 सीटों में से 84 सीटें हासिल की थीं। उस समय भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहते हुए, गठबंधन ने बहुमत के बराबर 114 सीटें हासिल की थीं, जबकि भाजपा ने 82 सीटें जीती थीं।
बीजेपी दफ्तर पहुंचे CM फडणवीस
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्य भाजपा ऑफिस पहुंचे, क्योंकि BMC चुनाव और राज्य की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में भाजपा-शिवसेना महायुति आगे चल रही है। pic.twitter.com/JjfxVJLKgH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2026
Mumbai | On Maharashtra civic body polls, state CM Devendra Fadnavis says, “We faced these elections with a vision of development under the leadership of PM Modi… That is why we got a record-breaking mandate in these elections… These results have clarified that Maharashtra… pic.twitter.com/MThxVeMgqP
— ANI (@ANI) January 16, 2026
ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Election Results Today Maharashtra: CM फडणवीस बोले - पीएम मोदी के विकास के एजेंडे को समर्थन मिला
January 16, 2026 5:56 pm
Election Results Today Maharashtra: सीएम फडणवीस ने कहा कि यह जीत पीएम मोदी के विकास एजेंडे को मिले समर्थन की वजह से मिली है।
Election Results Today Maharashtra: BMC में जीत पर सीएम फडणवीस- विजय के लिए महाराष्ट्र की जनता का बहुत आभार
January 16, 2026 5:43 pm

BMC में जीत पर सीएम फडणवीस- विजय के लिए महाराष्ट्र की जनता का बहुत आभार। बाल ठाकरे को किया याद। कहा उनका आशीर्वाद हमें मिला है।
Election Results Today Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस पहुंचे राज्य भाजपा ऑफिस
January 16, 2026 5:39 pm
Election Results Today Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई में राज्य भाजपा ऑफिस पहुंचे, क्योंकि BMC चुनाव और राज्य की ज़्यादातर दूसरी नगर पालिकाओं में भाजपा-शिवसेना महायुति आगे चल रही है।
निकाय चुनाव परिणाम पर पीयूष गोयल-जनता का विश्वास खो बैठे हैं...
January 16, 2026 4:42 pm

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम 2026 पर कहा, "महाराष्ट्र में महायुति ने फिर एक बार जनता का विश्वास प्राप्त किया है. अभी तक जो परिणाम आए हैं, उसमें 2/3 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार विजयी हो रहे हैं। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को केवल 7-8% सीटों में बढ़त मिली है। यह दर्शाता है कि आज वे जनता का विश्वास खो बैठे हैं। नकारात्मक राजनीति की कोई जगह नहीं है.
CM फडणवीस ने बधाई दी
January 16, 2026 4:37 pm

BMC चुनावों में भाजपा-शिवसेना महायुति की बढ़त के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित सातम को फोन करके बधाई दी।
Election Results Today Maharashtra: एकनाथ शिंदे बोले - लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट किया
January 16, 2026 4:36 pm

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बीजेपी गठबंधन की जीत के लिए मुंबई के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने विकास के मुद्दे पर वोट दिया और दूसरे मुद्दों को नकार दिया। शिंदे का पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें - 'जनता ने इमोशनल मुद्दों को नकार दिया, सिर्फ़ विकास का ब्रांड काम आया,' जीत के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा।
CM फडणवीस जल्द ही नरीमन पॉइंट में BJP हेडक्वार्टर पहुंचेंगे
January 16, 2026 3:22 pm
BMC और दूसरे नगर निगमों में शानदार जीत के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोपहर 3:30 बजे मुंबई के नरीमन पॉइंट में BJP हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद, वह उन्हें संबोधित भी कर सकते हैं।
दहिसर से बीजेपी कैंडिडेट की बंपर जीत
January 16, 2026 3:22 pm
बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनावों के घोषित आधिकारिक नतीजों के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी घोसालकर ने दहिसर के वार्ड नंबर 2 से शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी, उद्धव ठाकरे गुट (शिवसेना UBT) की धनश्री विलास कोल्गे को बड़े अंतर से हराया। तेजस्वी को कुल 16,484 वोट मिले, जबकि धनश्री कोल्गे को सिर्फ 5,729 वोट मिले। तेजस्वी की जीत का अंतर 10,755 वोटों का था। दहिसर के ही वार्ड नंबर 1 में, शिवसेना के शिंदे गुट की रेखा यादव विजयी रहीं। उन्हें 7,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार शीतल म्हात्रे को 5,070 वोट मिले। रेखा यादव को लगभग 2,500 वोटों के अंतर से विजेता घोषित किया गया।
पुणे में बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष जीत गए
January 16, 2026 3:20 pm

पुणे में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, यहां बीजेपी उम्मीदवार साई थोपटे और गणेश घोष जीत गए हैं।
लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं- शाहनवाज हुसैन
January 16, 2026 2:20 pm

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर कहा, "अभी शुरुआती माहौल बन गया। भाजपा और उसका गठबंधन तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में लोग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काम पर मुहर लगा रहे हैं। अब महाराष्ट्र में तय हो गया है कि जो कांग्रेस के साथ गठबंधन करेगा, उसका डूबना तय है." उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी करने पर कहा, "ममता बनर्जी ने जिस तरह कानून तोड़ा है, छीना-झपटी की है, उससे साफ जाहिर है कि वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहने लायक नहीं है। बंगाल में TMC की सरकार अराजक स्थिति बनाए हुई है और इसका संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने भी लिया है."
इमरान मसूद- 66 सीटें तो बिना मुकाबले के ही जीत ली थी, स्याही मिट रही थी
January 16, 2026 2:20 pm

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव नतीजों पर कहा, "उन्होंने(महायुति) 66 सीटें तो बिना मुकाबले के ही जीत ली थी, स्याही मिट रही थी। राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया। चुनाव आयोग पर, चुनावी प्रक्रिया पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और यह लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है।"
AIMIM ने वार्ड नंबर 134 जीता
January 16, 2026 2:17 pm
AIMIM ने BMC मुंबई में पहली सीट जीती। मेहज़बीन खान ने वार्ड नंबर 134 जीता।
यामिनी जाधव ने कांग्रेस को हराकर BMC वार्ड 209 से जीत हासिल की
January 16, 2026 2:16 pm
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की पूर्व विधायक यामिनी जाधव ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर BMC वार्ड 209 से जीत हासिल की।
Election Results Today Maharashtra: आधिकारिक BMC रुझान
January 16, 2026 2:15 pm
Election Results Today Maharashtra: आधिकारिक BMC रुझान बीजेपी - 29 शिवसेना (UBT) - 19 शिवसेना - 10 कांग्रेस - 7 MNS - 2 AIMIM - 4 समाजवादी पार्टी - 1 NCP - 1 NOTA - 1
Election Results Today Maharashtra: बीएमसी के ताजा रुझान: 201/227
January 16, 2026 2:13 pm
Election Results Today Maharashtra: बीजेपी- 86 शिंदे सेना- 28 शिवसेना यूबीटी-63 एनसीपी शरद पवार- 01 कांग्रेस- 09 मनसे- 06
Election Results Today Maharashtra: बहुमत के करीब BJP गठबंधन, 4 सीटों पर जीत, 115 सीटों पर बनाई बढ़त
January 16, 2026 1:23 pm
Election Results Today Maharashtra: बीएमसी के चुनाव में BJP गठबंधन बहुमत के करीब दिख रही है और 4 सीटों पर भी जीत हासिल कर ली है. अभी तक BJP गठबंधन ने 115 सीटों पर बढ़त बना दी है. 201 सीटों के रुझान आ गए है.
BMC Election 2026 LIVE: BJP का शानदार प्रदर्शन, मुस्लिम बहुल मानखुर्द में BJP की जीत
January 16, 2026 12:24 pm
BMC Election 2026 LIVE: बीजेपी के उम्मीदवार नवनाथ बन ने मुस्लिम बहुल मानखुर्द में जीत हासिल की.
Election Results Today Maharashtra: 214 वॉर्ड से BJP ने जीत हासिल की
January 16, 2026 11:34 am
Election Results Today Maharashtra: कांग्रेस ने पहली जीत 183 वार्ड से हासिल की है और 214 वॉर्ड से BJP ने जीत हासिल की
Election Results Today Maharashtra: BJP का शानदार प्रदर्शन, कांग्रेस सिर्फ 5 सीटों पर आगे
January 16, 2026 11:27 am
अमरावती में पहले चरण में BJP 7 सीटों के साथ सबसे आगे है. अजित पवार की NCP 5 सीटों के साथ बढ़त बनाई हुई है और कांग्रेस 3 सीटों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है. युवा स्वाभिमान भी 2 सीटों पर पकड़ बनाई हुई है.
Election Results Today Maharashtra: BJP गठबंधन शुरुआती रुझान में आगे, महायुति को भी बढ़त
January 16, 2026 10:35 am
शुरूआती रुझान में BJP गठबंधन 31 वार्डों पर आगे चल रही है वहीं उद्धव शिवसेना नेतृत्व वाली महायुति ने भी मजबूत पकड़ बनाई हुई है और अभी 23 वार्डों पर आगे चल रही है.
Election Results Today Maharashtra: वोटों की गिनती LIVE, शुरुआती रुझान में जबरदस्त टक्कर
January 16, 2026 10:29 am
सुबह 10 बजे के बाद शुरूआती रुझान सामने आ रहे है और 227 वार्डों पर हुई वोटिंग की मतगणना जारी है।
BMC Election 2026 LIVE: कल घोषित किए जाएंगे नतीजे, 10 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
January 15, 2026 6:11 pm
आज महाराष्ट्र के कई शहरों में नगर निगमों के लिए वोटिंग हो रही है, जिसमें मुंबई का बृहन्मुंबई नगर निगम भी शामिल है। वोटिंग शाम 5:30 बजे तक चलेगी और नतीजे कल घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी।
BMC Election 2026: महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के चुनाव संपन्न
January 15, 2026 6:10 pm
महाराष्ट्र में, मुंबई और राज्य भर की 28 अन्य नगर निगमों में हुए अहम चुनावों में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग तय समय के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से हुई। मुंबई के साथ-साथ अन्य प्रमुख नगर निगमों के वोटरों ने भी अपने वोट डालने के अधिकार का इस्तेमाल किया।
BMC Election 2026 LIVE: BMC चुनाव में वोटिंग विवाद, उद्धव-राज का बड़ा आरोप
January 15, 2026 4:46 pm

BMC चुनाव में उद्धव-राज का आरोप- सैनिटाइजर से मिट रही स्याही....
BMC Election 2026 LIVE: महायुति प्रभावी रूप से जीतेगी- रवि शंकर प्रसाद
January 15, 2026 3:56 pm

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने BMC चुनाव 2026 पर कहा, "वहां महायुति प्रभावी रूप से जीतेगी. आज देश के लोग भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहते हैं। हम केवल वहां ही नहीं बल्कि असम और बंगाल भी जीतेंगे।"
BMC Election 2026 LIVE: वोटिंग जारी, दोपहर 1:30 बजे तक कुल 29.96 फीसदी मतदान
January 15, 2026 3:43 pm
BMC Election 2026 LIVE: वोटिंग जारी, दोपहर 1:30 बजे तक कुल 29.96 फीसदी मतदान
BMC Election 2026 Latest Updates: आमिर खान, कैलाश खेर समेत तमाम हस्तियों ने डाले वोट, बताया- कर्तव्य भी जरूरी
January 15, 2026 2:22 pm

अभिनेता आमिर खान ने भी मतदान के बाद लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, ''प्रशासन की तरफ से मतदान के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलें और अपने कीमती वोट का इस्तेमाल जरूर करें।'' मशहूर गायक कैलाश खेर ने मतदान को बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा, ''आज हर नागरिक के लिए अपना फर्ज निभाने का दिन है। मुझे बेहद खुशी है कि मुंबई में लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर निकले हैं। मुंबई हमेशा से अपनी जिम्मेदारियों के लिए जानी जाती है और आज भी वही तस्वीर देखने को मिली। जिन लोगों को अपने अधिकारों का ज्ञान होता है, उन्हें अपने कर्तव्यों का भी एहसास होता है।''
BMC Election 2026 Latest Updates: मतदान करने के बाद एकनाथ शिंदे बोले-मुंबई में भी लोग बदलाव चाहते हैं...
January 15, 2026 2:19 pm

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में एक मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "लोगों में काफी उत्साह है। काफी लोग मतदान करने आए हैं. सभी को अपने शहर के विकास के लिए मतदान करना चाहिए. मुंबई में भी लोग बदलाव चाहते हैं, विकास चाहते हैं...हम विकास के एजेंडे पर ही चुनाव लड़ रहे हैं."
BMC Election Voting Live Updates: नवनीत राणा ने मतदान किया
January 15, 2026 2:19 pm

भाजपा नेता नवनीत राणा ने BMC चुनाव 2026 के लिए मतदान किया।
Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में सुबह 11:30 बजे तक मतदान प्रतिशत
January 15, 2026 1:50 pm
Maharashtra Civic Polls 2026: सुबह 11:30 बजे तक मतदान प्रतिशत बीएमसी- 17.73% नवी मुंबई- 19.68% वसई विरार-19.34% केडीएमसी-17.53% ठाणे-19%
विकास के लिए काम कर रही पार्टी अमृता फडणवीस को वोट देना चाहिए- अमृता फडणवीस
January 15, 2026 1:20 pm

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "यह लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा है और इसलिए सभी को वोट देना चाहिए। लोगों को प्रैक्टिकली सोचना चाहिए कि कौन सी पार्टी विकास के लिए काम कर रही है.
BMC Election Voting Live Updates: नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी पर हमला
January 15, 2026 1:20 pm
नागपुर पुलिस ने बताया कि नगर निगम चुनावों से पहले नागपुर में बीजेपी उम्मीदवार भूषण शिंगने पर हमला हुआ। शिंगने, जो वार्ड 11 से चुनाव लड़ रहे थे, गोरेवाड़ा इलाके में गए थे, तभी कथित तौर पर 100 से ज़्यादा लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक पहचाने गए व्यक्ति और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
BMC Election 2026: अगर आप वोट नहीं देते तो शिकायत करने का अधिकार खो देते हैं: गीतकार गुलजार
January 15, 2026 12:31 pm

BMC Election 2026: गीतकार गुलजार ने भी मतदान केंद्र पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, ''हम अपने वतन से जुड़े हैं, और आपका वोट इन जड़ों को मजबूत करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए है, इसलिए इस फर्ज को जरूर निभाएं। मैं हमेशा लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अगर आप वोट नहीं देते, तो शिकायत करने का अधिकार भी खो देते हैं। सफर पर होने के बावजूद मैंने समय निकालकर वोट डाला।''
BMC Election 2026 Latest Updates: बीएमसी चुनाव के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बंद, नहीं हो रहा कारोबार
January 15, 2026 12:30 pm

BMC Election 2026 Latest Updates: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव होने के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क एनएसई और बीएसई बंद हैं। इस वजह से आज घरेलू बाजार में ट्रेडिंग नहीं हो रही। इससे पहले जारी एक अधिसूचना में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने बताया था कि गुरुवार को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में कोई कारोबार नहीं होगा।
BMC Election 2026 Latest Updates: नाना पाटेकर, सान्या मल्होत्रा और ट्विंकल खन्ना ने डाला वोट
January 15, 2026 12:29 pm

बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचीं। अभिनेता नाना पाटेकर, अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और ट्विंकल खन्ना ने अपने वोट डाले और संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति का योगदान मायने रखता है। वोट डालने के बाद नाना पाटेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''वोट डालना हमारे अस्तित्व की पहचान है। इसलिए मैं सुबह-सुबह पुणे से निकला और मुंबई आया। मैंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।'' उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। सान्या मल्होत्रा अंधेरी के लोखंडवाला क्षेत्र में स्थित ज्ञानकेंद्र पोलिंग बूथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने डेनिम जीन्स के साथ बेज कलर की शर्ट पहनी हुई थी। मतदान केंद्र में पहुंचते ही उन्होंने अपना पहचान पत्र दिखाया और फिर मताधिकार का प्रयोग किया। अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना ने भी बीएमसी चुनाव में हिस्सा लिया। ट्विंकल ने मतदान के बाद अपने विचार साझा किए और कहा, ''मुझे लगता है कि वोट डालना हमें थोड़ा नियंत्रण और अपनी कहानी पर अधिकार देता है। मैं वोट इसलिए डाल रही हूं, क्योंकि यह मेरी आदत बन चुकी है। साथ ही मुझे उम्मीद भी है कि मेरा वोट कुछ बदलाव ला सकता है।''
मुंबई की रोज की समस्या को उठा सके, उन्हें चुने अपना पार्षद - RJD नेता मनोज झा
January 15, 2026 12:25 pm

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव पर RJD नेता मनोज झा ने कहा, "लंबे अरसे के बाद ये चुनाव हो रहा है। मैं मानता हूं कि BMC देश की सबसे बड़ी निकाय है। लोग सोच समझ कर मताधिकार का प्रयोग करें। अपने लिए गंभीर पार्षद चुनें जो मुंबई की रोज की समस्या को उठा सके।"
मतदान करना महत्वपूर्ण, सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
January 15, 2026 12:20 pm

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नगर निगम चुनाव में मतदान करने के बाद कहा, "नगर निगम का चुनाव हो रहा है। यह हमारे लोकतंत्र की एक ऐसी इकाई है, जिसे हम लोकतंत्र की मूलगामी आधारशीला कह सकते हैं इसलिए इसमें मतदान करना महत्वपूर्ण है. मेरी सभी से प्रार्थना है कि मतदान करें. मतदान करना सबका कर्तव्य है. मैंने भी मतदान किया है." नागपुर में भाजपा उम्मीदवार भूषण शिंगणे पर हुए हमले पर उन्होंने कहा, "इनपर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला किया, उनका हाथ टूटा, पैर पर, सिर पर चोट आई है. जब चुनाव जीत नहीं सकते तो इस प्रकार से हमला करना, यह लोकतंत्र पर कालिख पोतने जैसा है. इसका जवाब जनता देगी."
BMC Election 2026 LIVE: जो योग्य लगता है उस उम्मीदवार को मत दे- मोहन भागवत
January 15, 2026 12:20 pm

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र निकाय चुनावों के लिए नागपुर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक रचना में रचना का एक अनिवार्य भाग चुनाव है, इसलिए वह नागरिकों का कर्तव्य भी है, तो संतुलित विचार करके और जनहित का विचार करके जो योग्य लगता है उस उम्मीदवार को मत देना, यह हमारा कर्तव्य रहता है। इसलिए मैंने पहले आकर मतदान किया।
BMC Election 2026 LIVE: अच्छा मौका है अपनी पसंद-नापसंद का इज़हार करें- असदुद्दीन ओवैसी
January 15, 2026 11:46 am

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव पर कहा, "महाराष्ट्र में जो नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं, जनता उसमें आगे बढ़कर अपने वोट का इस्तेमाल करे। यह आपको अच्छा मौका मिलता है कि अपनी पसंद-नापसंद का इज़हार करें. हमें उम्मीद है कि अच्छा नतीजा आएगा.
BMC Election 2026 LIVE: राज ठाकरे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे
January 15, 2026 11:46 am

MNS प्रमुख राज ठाकरे अपने परिवार के साथ BMC चुनावों में वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पहुंचे।
BMC Election 2026: प्रियंका चतुर्वेदी ने शहीद स्मृति मैदान में वोट डाला
January 15, 2026 11:46 am

शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने BMC चुनाव के लिए गोरेगांव पश्चिम के शहीद स्मृति मैदान में वोट डाला।
BMC Election 2026 LIVE: चुनाव में मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार- नितिन गडकरी
January 15, 2026 11:46 am

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "चुनाव में मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है. यह अधिकार जो लोकतंत्र में मिला है, उसका पालन करना हर नागिरक का कर्तव्य है। मैं सभी से अपील करूंगा कि अपने अधिकार का उपयोग करें.
BMC Election 2026 Latest Updates: संजय राउत ने सुनील राउत के साथ किया मतदान
January 15, 2026 11:46 am

BMC Election 2026 Latest Updates: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने अपने भाई सुनील राउत के साथ BMC चुनाव में मतदान किया।
BMC Election 2026 LIVE: सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान
January 15, 2026 11:46 am

BMC Election 2026 LIVE: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) चुनाव | सुबह 9:30 बजे तक 7.12% मतदान हुआ।