Delhi Blast Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार (10 नवंबर) शाम उस समय दहल गई जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि पुलिस को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी। इसके बाद, तीन-चार अन्य वाहनों में आग लग गई और वे क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुँची। अब दिल्ली धमाके की जांच तेज हो गई है और इसके तार सीमा पार से जोड़े जा रहे है।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने LNJP अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
(सोर्स-डीडी) https://t.co/MIrEBLFIqa pic.twitter.com/aQknUAJSmV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025
Delhi Blast Live: 10 अधिकारियों की टीम तैयार
दिल्ली कार धमाके की तह तक जाने के लिए एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए ‘स्पेशल 10’ अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें आईजी, दो डीआईजी और 3 एसपी होंगे। बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी इस टीम में शामिल हैं। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर बुधवार को एनआईए के डीजी और आईबी चीफ की बैठक भी हुई है।
Raid in Jammu Kashmir: 200 से अधिक जेईआई ठिकानों पर छापे
आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज है। कुलगाम और शोपियां जैसे इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य पाकिस्तान से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के मूल निवासियों (जेकेएनओपी) के रिश्तेदारों की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाना और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी करना है। कुलगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ एक्शन हुआ है। इस बड़ी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने जिले भर में 200 से अधिक जेईआई ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस ने घरों की तलाशी ली है।
PM Modi on Delhi blast: षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा, दिल्ली धमाके पर बोले पीएम मोदी
#WATCH थिम्पू, भूटान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर… pic.twitter.com/wTUrr8zTk2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2025
Delhi Blast Live:12 मौतें, 20 घायल; दिल्ली धमाके से जुड़े 100 CCTV फुटेज खंगाल रहीं एजेंसियां
विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. राष्ट्रीय राजधानी ‘हाई अलर्ट’ पर है.
कब-कब दहली दिल्ली?
Delhi Blast Live: 29 कारों की तलाश तेज हो गई है
November 14, 2025 12:38 pm
दिल्ली कार धमाके में तीन कार बरामद करने के बाद अब 29 कारों की तलाश तेज हो गई है. गुरुवार को ही जांच एजेंसी ने Brezza कार बरामद की थी.
Delhi Blast Live: सुरक्षाबलों नें पुलवामा में उड़ाया डॉ उमर का घर
November 14, 2025 8:59 am
सुरक्षा बलों ने कश्मीर के पुलवामा में डॉ. उमर मोहम्मद के घर को ध्वस्त कर दिया है, जिसने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले के पास कार विस्फोट किया था.रात भर चले ऑपरेशन के दौरान घर को नष्ट करने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया. यह कार्रवाई हाई अलर्ट और लाल किला विस्फोट से जुड़े आतंकी मॉड्यूल पर कड़ी कार्रवाई के बीच हुई है.
AIU ने रद्द की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता
November 13, 2025 7:57 pm
अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है. अल-फलाह को तत्काल प्रभाव से AIU का लोगो हटाने का निर्देश दिया गया है. AIU ने अच्छी प्रतिष्ठा की कमी का हवाला देते हुए यह एक्शन लिया।
Delhi Blast Live: दिल्ली के मुख्यमंत्री की अमित शाह के साथ बैठक समाप्त
November 13, 2025 5:04 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गृह मंत्री आशीष सूद की केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में दिल्ली की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई।
Delhi Blast Live: दिल्ली विस्फोट में तीसरी कार बरामद; बम निरोधक दस्ता अल फलाह विश्वविद्यालय पहुंचा
November 13, 2025 5:00 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली विस्फोट में तीसरी कार बरामद; बम निरोधक दस्ता अल फलाह विश्वविद्यालय पहुंचा
हर चीज को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं -दिल्ली विस्फोट मामले पर मंत्री संजय शिरसाट
November 13, 2025 3:33 pm

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने दिल्ली विस्फोट मामले पर कहा, "कांग्रेस की बयान बाजी वह देश के हित में नहीं है। विस्फोट होना या किसी की जान जाना गंभीरता से लिए जाने चाहिए। हर चीज को चुनाव से जोड़ना ठीक नहीं है। पाकिस्तान को आज डर लग रहा है कि भारत हमला करेगा जो कि करेगा और करना भी चाहिए। वजह एक है कि ये(आतंकवादी) एक जगह नहीं हैं बल्कि पूरे देश में फैल चुके हैं. ऐसे में कोई भी पार्टी चाहें वो पक्ष में हो या विपक्ष में, उसके द्वारा बयानबाजी करने से अच्छा समर्थन करना है।"
घटना में बाहरी लिंक-राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला
November 13, 2025 2:32 pm

दिल्ली आतंकी विस्फोट पर पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, "यह एक निंदनीय घटना है। राजधानी में लाल किला क्षेत्र के पास एक आतंकवादी कृत्य। सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध रिपोर्ट से हम जो समझते हैं, उसके अनुसार यह एक बाहरी लिंक वाला हैंडलर मॉड्यूल है। हमें इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है, हम इस तरह निर्दोष नागरिकों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते। हमें आतंकवाद को खत्म करने के लिए बहुत सख्त रुख अपनाने की जरूरत है."
डॉ. आरिफ के फ्लैटमेट डॉ. अभिषेक- हम दोस्त नहीं
November 13, 2025 2:30 pm

दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में पूछताछ कर रहे डॉ. आरिफ के फ्लैटमेट डॉ. अभिषेक ने कहा, "हम दोस्त नहीं थे। शुरुआत में जब हम यहां आए तो हमें हॉस्टल नहीं मिला, इसलिए रेजिडेंट डॉक्टर आमतौर पर फ्लैट किराए पर ले लेते हैं. मैंने उनसे डॉ. शाहीन या डॉ. परवेज का नाम कभी नहीं सुना. (विस्फोट के बाद) उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मुझे वह फ्लैट एक ब्रोकर से मिला था."
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा- हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं
November 13, 2025 2:28 pm

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली आतंकवादी विस्फोट की घटना पर कहा, "इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। बेगुनाह लोगों का इस तरह बेरहमी से कत्ल करना कोई भी धर्म इस चीज की इजाज़त नहीं देती है। कार्रवाई चल रही है, जाँच जारी रहेगी, लेकिन हमें एक बात याद रखनी चाहिए - जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है या आतंकवादियों से जुड़ा नहीं है। ये कुछ ही लोग हैं जिन्होंने यहाँ हमेशा शांति और भाईचारे को बिगाड़ा है। जब हम जम्मू-कश्मीर के हर निवासी और हर कश्मीरी मुसलमान को एक ही विचारधारा से देखते हैं और सोचते हैं कि उनमें से हर एक आतंकवादी है, तो लोगों को सही रास्ते पर रखना मुश्किल हो जाता है। इस घटना के ज़िम्मेदार लोगों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन हमें निर्दोष लोगों को इससे दूर रखना होगा।"
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 13
November 13, 2025 2:25 pm
दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 13
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा-सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई
November 13, 2025 2:10 pm

दिल्ली विस्फोट की घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "ये सरकार जिस तरीके से कार्रवाई कर रही है इसके पहले RDX और AK 47 बरामदगी हुई और सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई थी। सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए था और उस पर कार्रवाई करनी चाहिए थी। आज हमारे देश के 12-13 लोग उस घटना में मारे गए जो गरीब परिवारे के लोग और साधारण परिवार के लोग थे। आज उनका परिवार शोक में है। हम अभी दिनेश मिश्रा के घर जा रहे हैं जिसकी इस घटना में मृत्यु हो गई. हम हर जगह जाएंगे और शोक संवेदना प्रकट करेंगे। ये बहुत ही दुखद घटना घटी है इसकी हम निंदा करते हैं।'
जांच एजेंसियों को मिली आतंकी उमर और मुजम्मिल की डायरी
November 13, 2025 11:16 am
उमर और मुजम्मिल की डायरी से पता चला है कि यह आतंकवादी एक बड़ी और सुनियोजित योजना के तहत काफी समय से हमले की साजिश रच रहे थे। दोनों की ये 'डायरी' मंगलवार और बुधवार को आतंकी उमर के कमरा नंबर-4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर-13 से बरामद की गई, जहां पहले 360 किलोग्राम विस्फोटक मिला था। यह कमरा फरीदाबाद के धौज में अल फलाह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- जो लोग वंदे मातरम नहीं गा सकते, वे भारतीय नहीं हो सकते
November 12, 2025 3:00 pm

दिल्ली में हुए हालिया विस्फोट पर बोलते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हमें सिखाया गया था कि अगर लोग शिक्षित होंगे, तो कोई अतिवाद नहीं रहेगा। लेकिन आपने देखा कि शिक्षा उन्हें और खतरनाक बनाती है। डॉक्टर बनना उन्हें और भी खतरनाक बनाता है। एक व्यक्ति कभी अपना रंग नहीं बदलता। जो लोग वंदे मातरम नहीं गा सकते, वे भारतीय नहीं हो सकते। अगर आप भारतीय नहीं हो सकते, तो आप भारत माता को कभी अपनी माँ नहीं मान सकते। इसलिए, हमें लगातार सतर्क रहने की ज़रूरत है..."
Delhi Blast Live: PM मोदी LNJP हॉस्पिटल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से कर रहे मुलाकात
November 12, 2025 2:43 pm

Delhi Blast Live: PM मोदी LNJP हॉस्पिटल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से कर रहे मुलाकात
आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज, 200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
November 12, 2025 11:50 am

आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई तेज है. कुलगाम और शोपियां जैसे इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।कुलगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ एक्शन हुआ है. इस बड़ी कार्रवाई में कुलगाम पुलिस ने जिले भर में 200 से अधिक जेईआई ठिकानों पर छापे मारे.पुलिस ने घरों की तलाशी ली है.
दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव
November 11, 2025 5:52 pm

दिल्ली विस्फोट सुरक्षा चूक, उठाया जाए कोई ठोस कदम: तेज प्रताप यादव
दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत-सुरक्षा में गंभीर चूक हो रही
November 11, 2025 5:50 pm

दिल्ली कार ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह बेहद चिंता की बात है। यह उसी दिन हुआ जिस दिन फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। सरकार यह तय नहीं कर पा रही है कि यह आतंकवादी घटना थी या नहीं। ऐसे समय में जवाबदेही और ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए। ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री मोदी भूटान गए हैं. क्या सरकार के पास इस घटना को लेकर कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं थी? सुरक्षा में गंभीर चूक हो रही है। देश को लग रहा है कि वह मज़बूत हाथों में नहीं है। देश को विश्वास में रखते हुए आगे की कार्रवाई होनी चाहिए।"
NIA का दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान
November 11, 2025 5:38 pm

दिल्ली कार विस्फोट मामले में कल से स्थानीय पुलिस के साथ जुड़ी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गृह मंत्रालय द्वारा मामले की जांच एजेंसी को सौंपने के आदेश जारी होने के बाद औपचारिक रूप से मामले को अपने हाथ में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है: NIA
दिल्ली ब्लास्ट पर हाई लेवल मीटिंग के बाद गृहमंत्री का ट्वीट
November 11, 2025 5:36 pm

दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया गया। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा मिलेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
उम्मीद करते हैं कि सच्चाई सामने आएगी- अशोक गहलोत
November 11, 2025 5:12 pm

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा, "ऐसी घटनाएं दुखद होती हैं चाहे वह कहीं भी हों। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिन परिस्थितियों के कारण यह घटना हुई, उनकी पूरी जांच होनी चाहिए। जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं और गृह मंत्री ने भी बैठक की है तो उम्मीद करते हैं कि सच्चाई सामने आएगी. घटना बहुत दुखद है।"
डॉ शाहीना जैश महिला विंग की हेड, प्रोफेसर ने कहा-अजीब था रवैया
November 11, 2025 4:55 pm
डॉ शाहीना जैश महिला विंग की हेड, प्रोफेसर ने कहा-अजीब था रवैया.
नोएडा पुलिस मॉल, शॉपिंग सेंटर, मेट्रो स्टेशन की भी हो रही जांच- नोएडा DCP यमुना प्रसाद
November 11, 2025 4:29 pm

दिल्ली कार विस्फोट की घटना के बाद, नोएडा पुलिस मॉल, शॉपिंग सेंटर, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड सहित प्रमुख स्थानों पर जांच कर रही है। नोएडा के DCP यमुना प्रसाद ने कहा, "हम सभी प्रमुख स्थानों पर जांच कर रहे हैं और बेतरतीब ढंग से चुने गए वाहनों की भी जांच की जा रही है।"
Delhi Blast Live: कार विस्फोट में मास्टरमाइंड डॉ. उमर मारा गया - सूत्र
November 11, 2025 3:30 pm
Delhi Blast Live: सूत्रों ने बताया कि दिल्ली कार बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड डॉ. उमर मारा गया है।
Delhi Blast Live: गृह मंत्रालय में बड़ी बैठक शुरू
November 11, 2025 3:29 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली बम धमाकों को लेकर गृह मंत्रालय में एक बड़ी बैठक शुरू हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह जाँच एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक और बैठक कर रहे हैं। गृह सचिव, एनआईए महानिदेशक और जाँच एजेंसियों के अधिकारी मौजूद हैं। गृह मंत्रालय ने मामले की जाँच एनआईए को सौंप दी है।
Delhi Blast Live: भोपाल में भी हाई अलर्ट
November 11, 2025 3:10 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली बम धमाकों के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस सभी वाहनों की सघन जाँच कर रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों को भी अलर्ट पर रखा गया है।
Delhi Blast:: डॉक्टर उमर के पिता को हिरासत में लिया गया
November 11, 2025 3:08 pm
Delhi Blast:: डॉक्टर उमर के पिता को हिरासत में लिया गया. मां और दो भाई पहले से हिरासत में हैं.
Delhi Blast:: AAP नेता सौरभ भरतद्वाज ने दिल्ली धमाकों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया
November 11, 2025 3:06 pm

Delhi Blast:: दिल्ली ब्लास्ट पर आप नेता सौरभ भारतद्वाज ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा,"जब कोई घटना में किसी की जान चली जाती है तो सरकार केवल सोशल मीडिया पर संवेदना जता देती है, पीड़ितों के लिए कोई इंतज़ाम नहीं करती है। कल ब्लास्ट के बाद LNJP में भी यही हुआ, यहां किसी को एम्बुलेंस तक नहीं दी गई। यह सरकार तालिबान को एम्बुलेंस मुहैया कराती है लेकिन पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जाती है, उनके परिवारों से कहा जाता है कि ख़ुद ही इंतज़ाम कर लो। एक तरफ़ प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में कोई आतंकवादी हमला होता है तो उसे युद्ध माना जाएगा। वहीं कल दिल्ली में हमला हुआ और प्रधानमंत्री आज विदेश यात्रा पर निकल गए हैं।"
Delhi Blast:: दिल्ली विस्फोट में बिहार के एक युवक की मौत हो गई; पंकज टैक्सी चालक था।
November 11, 2025 3:02 pm
Delhi Blast:: लाल किले के पास हुए विस्फोट में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम पंकज साहनी है, जो समस्तीपुर का रहने वाला था। 22 वर्षीय पंकज साहनी दिल्ली में टैक्सी चलाता था। पंकज अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था, तभी विस्फोट में उसकी मौत हो गई।
Delhi Blast:: अल फलाह यूनिवर्सिटी के 3 कर्मचारी हिरासत में, डॉ. उमर यही पढ़ाता था
November 11, 2025 2:59 pm
Delhi Blast: : पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला से तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Delhi Blast: : पुलवामा में डॉ. उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद गिरफ्तार; 40 और लोग हिरासत में; गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी
November 11, 2025 2:57 pm
Delhi Blast: : पुलवामा में डॉ. उमर का दोस्त डॉ. सज्जाद गिरफ्तार; 40 और लोग हिरासत में; गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच NIA को सौंपी
Delhi Blast: गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच
November 11, 2025 2:44 pm
Delhi Blast: गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच
Delhi Blast Live: इंतज़ार कीजिए, फिर देखते हैं- विस्फोट पर पर क्या बोले खरगे?
November 11, 2025 2:44 pm

Delhi Blast Live: दिल्ली कार विस्फोट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैंने पहले ही प्रतिक्रिया दे दी है। मैं वही बात दोबारा नहीं दोहराना चाहता। इंतज़ार कीजिए। फिर देखते हैं..."
Delhi Blast Live: घटना में मृतकों की हुई पहचान
November 11, 2025 2:27 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली आतंकी घटना में मृतकों की हुई पहचान दिनेश कुमार मिश्रा - हरदोई मोहसिन- मेरठ अशोक- अमरोहा, हसनपुर लोकेश -अमरोहा, हसनपुर पंकज साहनी- बिहार का रहने वाला था लेकिन कंझावला में रहता था नोमान - शामली, झिंझाना
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट में कालकाजी इलाके के अमर कटारिया की मृत्यु
November 11, 2025 1:58 pm

Delhi Blast Live: मृतक अमर कटारिया के पिता जगदीश कुमार कटारिया ने बताया, "अभी तक कुछ नहीं पता की क्या हुआ है कैसे हुआ है। मेरा बेटा 34 साल का था। उसकी भागीरथ में दुकान थी। रोज काम करने जाता था। शाम को 6:45 बजे वे दुकान से निकला। उसके सर पर चोट आई थी। हमने उसे फोन किया तो उसका फोन किसी महिला ने उठाया और कहा कि लाल किले के पास फोन मिला है। यहां ब्लास्ट हुआ है। बाद में हमने पहचान की।"
Delhi Blast Live: आतंकी उमर का दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद गिरफ्तार, एक्शन जारी
November 11, 2025 1:55 pm
Delhi Blast Live: आतंकी उमर का दोस्त डॉक्टर सज्जाद अहमद गिरफ्तार, एक्शन जारी
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट में 5वें डॉक्टर का कनेक्शन, अमित शाह के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग खत्म
November 11, 2025 1:55 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट में 5वें डॉक्टर का कनेक्शन, अमित शाह के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग खत्म
Delhi Blast Live: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने घटना पर क्या कहा?
November 11, 2025 1:50 pm

Delhi Blast Live: उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दिल्ली में विस्फोट की घटना पर कहा, "देश के गृह मंत्री खुद मौके पर गए, उन्होंने अस्पताल में जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और इस मामले की समीक्षा की। भारत सरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में बहुत सख्ती के साथ इस मामले से निपट रही है..भारत की सुरक्षा पर यदि कोई आघात होगा तो भारत सरकार ऐसे सभी लोगों से सख्ती से निपटने का काम करेगी।"
Delhi Blast Live: जैन मंदिर के छत पर मिले बॉडी पार्ट्स, अमित शाह के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग खत्म
November 11, 2025 1:50 pm
Delhi Blast Live: जैन मंदिर के छत पर मिले बॉडी पार्ट्स, अमित शाह के घर पर हुई हाई लेवल मीटिंग खत्म
Delhi Blast Live: NSG ने घटनास्थल पर जाँच की
November 11, 2025 1:46 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली कार विस्फोट मामला: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने घटनास्थल पर जाँच की। कल शाम लगभग 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की।
November 11, 2025 1:00 pm
Delhi Blast Live: उत्तर प्रदेश पुलिस ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की।
Delhi Blast Live: गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
November 11, 2025 12:45 pm
Delhi Blast Live: दिल्ली बम धमाकों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक समाप्त हो गई है और सभी अधिकारी गृह मंत्री के आवास से निकल चुके हैं। बैठक लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
Delhi Blast Live: उत्तर प्रदेश पुलिस एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की।
November 11, 2025 12:26 pm
Delhi Blast Live: उत्तर प्रदेश पुलिस एटीएस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और लखनऊ पुलिस ने लखनऊ में कई स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की।
Delhi Blast Live: षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जायेगा, दिल्ली धमाके पर बोले PM Modi
November 11, 2025 12:22 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना भारत और मेरी प्रतिबद्धता थी। आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ, सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था... जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र के तह तक जाएगी। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।"
Delhi Blast Live: दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ाई गई
November 11, 2025 11:49 am
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद पूरी राजधानी अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के सभी ऐतिहासिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Delhi Blast Live: चार साल पहले घर से चला गया था-डॉक्टर मुज़म्मिल की माँ नसीमा
November 11, 2025 11:47 am

Delhi Blast Live: डॉक्टर मुज़म्मिल की माँ नसीमा ने कहा, "वह लगभग चार साल पहले घर से चला गया था। वह दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था। इस दौरान हमें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब उसे गिरफ़्तार किया गया, तो हमें दूसरों से पता चला। हमने उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हमें मिलने नहीं दिया। यहाँ तक कि मेरे दूसरे बेटे को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। वे कह रहे हैं कि मेरा बेटा दिल्ली बम धमाकों में संदिग्ध है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं बस यही चाहती हूँ कि मेरे दोनों बेटों को रिहा कर दिया जाए।"
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक शुरू
November 11, 2025 11:44 am
Delhi Blast Live: दिल्ली बम धमाकों के बाद गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक शुरू हो गई है। गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और एनआईए महानिदेशक मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में शामिल हो रहे हैं। गृह मंत्री सभी शीर्ष अधिकारियों से अब तक की जाँच के बारे में जानकारी लेंगे। धमाकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूरी जानकारी दी जाएगी। जाँच एजेंसी को उसकी प्रगति से भी अवगत कराया जाएगा।
Delhi Blast Live: दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, जल्द जारी की जाएगी जांच रिपोर्ट -राजनाथ सिंह
November 11, 2025 11:42 am
'दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, जल्द जारी की जाएगी जांच रिपोर्ट' -राजनाथ सिंह
Delhi Blast Live: दिल्ली धमाके में 12 लोगों की मौत
November 11, 2025 11:41 am
Delhi Blast Live: दिल्ली विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 25 है।
भारत को नुकसान पहुंचाना मकसद - संजय निषाद
November 11, 2025 10:46 am

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर कहा, "मृतकों के परिजनों को ईश्वर शक्ति दें, उनकी आत्मा को भगवान शांति दे और जो घायल हैं जल्द ही स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस मामले को सीधे तौर पर देख रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकारों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं..तमाम विदेशी ताकतें हैं जो भारत को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। जब हमारा देश सोने की चिड़िया था तभी से ये लगा रहा है."
जो भी दोषी है वो दंडित हों -घटना पर RJD सांसद मनोज कुमार झा
November 11, 2025 10:43 am

दिल्ली विस्फोट की घटना पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "बेहद दुखद है। जिस इलाके में घटना हुई वो अत्यंत घनी आबादी वाला इलाका है. मैं बार-बार कह रहा हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश अलग नहीं सोचता है। सब सोचते हैं कि एक भी जान ना जाए। हाथ जोड़ कर विनती करेंगे कि राष्ट्रीय सुरक्षा को घरेलू राजनीति में लेकर आइए। पुख्ता कार्रवाई करिए जो भी दोषी है वो दंडित हों ऐसा की एक नजीर बने।"
अल फलाह विश्वविद्यालय पर छापे मारे गए, जहां संदिग्ध उमर पढ़ता था
November 11, 2025 10:37 am
अल फलाह विश्वविद्यालय पर छापे मारे गए, जहां संदिग्ध उमर पढ़ता था।
Delhi Blast Live: हेल्पलाइन नंबर जारी
November 11, 2025 10:37 am
एलएनजेपी अस्पताल (जहाँ ज़्यादातर घायल भर्ती हैं): 011-23233400, Emergency: 011-23239249 एम्स ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405 दिल्ली पुलिस आपातकाल: 112 दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष: 011-22910010 or 011-22910011
Delhi Blast Live: दिल्ली बम विस्फोट के आतंकवादी उमर की पहली तस्वीर सामने आई
November 11, 2025 10:34 am

Delhi Blast Live: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके में शामिल आतंकवादी उमर की पहली तस्वीर और उसकी सफेद आई-20 कार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस धमाके में नौ लोग मारे गए थे। माना जा रहा है कि उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा है।
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट लाइव: दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमित शाह करेंगे समीक्षा बैठक, UAPA के तहत FIR दर्ज
November 11, 2025 10:32 am
Delhi Blast Live: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को लाल किले के पास हुए विस्फोट में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की और राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर छापे मारे क्योंकि प्रारंभिक जांच में फरीदाबाद में पर्दाफाश किए गए आतंकी मॉड्यूल से संबंध का पता चला था।
Delhi Blast Live: दिल्ली विस्फोट के बाद फरीदाबाद में पुलिस का तलाशी अभियान जारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
November 11, 2025 10:32 am
दिल्ली विस्फोट के बाद फरीदाबाद में पुलिस का तलाशी अभियान जारी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Delhi Blast Live: बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
November 11, 2025 10:29 am

Delhi Blast Live: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सरकार ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है और हमारी सरकार ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेगी। इस देश में आतंकवाद के समर्थकों के लिए कोई जगह नहीं है. मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई."
Delhi Blast Live: दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में पुलिस का तलाशी जारी
November 11, 2025 10:29 am
Delhi Blast Live: दिल्ली बम धमाकों के बाद, फरीदाबाद पुलिस एक बड़ा तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस गाँव धौज, फतेहपुर तगा और अलफल्लाह कॉलेज में तलाशी ले रही है। कल ही, फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फतेहपुर तगा और धौज इलाकों से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे।
Delhi Blast Live: दिल्ली में ये सड़कें बंद रहेंगी
November 11, 2025 10:22 am

Delhi Blast Live: 11.11.25 को, एक आपात स्थिति के कारण, नेताजी सुभाष मार्ग के चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह 6:00 बजे से अगली सूचना तक इन मार्गों से बचें और परेशानी मुक्त यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। नेताजी सुभाष मार्ग पर चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट और वापस चट्टा रेल कट तक किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
Delhi Blast Live: लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
November 11, 2025 10:22 am
Delhi Blast Live: सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं।
