Israel Iran War LIVE Updates: US-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का सातवां दिन चल रहा है। इस युद्ध में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमेनई की मौत हो गई , जिसे लेकर अलग अलग देशों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। B-1 बॉम्बर, क्रूज मिसाइल, ड्रोन, लड़ाकू विमान और इंटरस्पेट के लिए इजरायल ने पहली बार आयरन लेजर बीम का प्रयोग किया है। ईरान के कई शहर बमबारी और मिसाइल हमले में खाक हो गए है और अब इस जंग में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की भी एंट्री हो गई है और अमेरिका का सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के नाम बयान जारी किया- इज़राइल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरे को खत्म करने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया है। यह ऑपरेशन ईरानी लोगों के लिए अपनी किस्मत खुद अपने हाथों में लेने के हालात पैदा करेगा।… pic.twitter.com/SSSihdsUym
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates

इस भीषण हमले में इजरायल ने ईरान के सुप्रीम खामेनेई को निशाना बनाया है और उनके परिवार समेत कई बड़े अधिकारी के मारे गए है। वहीं अब ईरान का भी बड़ा बयान सामने आया है और उन्होंने कहा कि जंग तुमने शुरू की है और इसे खत्म हम करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस ऑपरेशन का नाम एपिक फ्यूरी रखा है।
ALSO READ: हो गया जंग का ऐलान! इजरायल ने ईरान पर किया भीषण हमला, तेहरान समेत कई जगह सुनी धमाके की आवाज
पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाएंगे, ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा ऐलान
March 7, 2026 1:37 pm
जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाएगें लेकिन अगर वहां से अटैक होगा तो जवाब देंगे.
ईरान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता दर्ज
March 7, 2026 11:08 am
ईरान में दोबार भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी है. रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता दर्ज की गई है और अब परमाणु परीक्षण की अटकले भी तेज हो गई है.
ईरान में अब तक 1300 लोगों की मौत, बिजली पानी ठप
March 6, 2026 2:45 pm
अमेरिका-इजरायल के भीषण हमले के बाद ईरान में तबाही मच गई है और लगभग 1300 लोगों की मौत हो गई है. हमले में 300 मिसाइल लॉन्चर्स तबाह हो गए है.
अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
March 6, 2026 2:42 pm
ईरान पर दो तरफा हमले जारी है. इजरायल और अमेरिका पर बड़ा हमला किया है
दुबई में ईरान के हमले का खतरा, फोन पर आया मिसाइल अटैक का अलर्ट
March 6, 2026 2:19 pm
ईरान अब दुबई में भीषण हमले की योजना बना रहा है. इस हमले को लेकर वहां के लोगों के फोन में मिसाइल अटैक का अलर्ट आया है.
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल का दावा
March 6, 2026 12:01 pm
मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी तनाव के बीच कुवैत के सशस्त्र बलों के 67 कर्मचारी घायल हो गए. रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है. उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है.
नवंबर की शुरुआत में ही ईरान के नेता अली खामेनेई को खत्म करने का फैसला
March 6, 2026 9:13 am
इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज़ ने बताया कि इजरायली सरकार ने नवंबर की शुरुआत में ही ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को खत्म करने का फैसला किया था और शुरू में इस मिशन को लगभग छह महीने बाद अंजाम देने का इरादा था.
ट्रंप का दावा ईरान के 30 से अधिक जहाज डुबोए
March 6, 2026 7:46 am
हिंद महासागार में ईरान का वॉरशिप डुबाने के बाद ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के 30 से अधिक जहाज डुबो दिए है साथ ही ईरान की मिसाइलें, लॉन्चर जल्द ही खत्म होने की कगार पर है.
Iran-US war : फ्रांस ने अमेरिका को दी बेस इस्तेमाल करने की मंजूरी
March 5, 2026 3:51 pm
Iran-US war : ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच इस समय बड़ी खबर आ रही है। बता दें फ्रांस ने अब अमेरिका को ईरान पर हमले के लिए अपना बेस इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। अब यह युद्ध और भी व्यापक होता जा रहा है। ऐसे में देखना बाकी है ईरान आगे क्या रणनीति बनाता है।
ईरान ने अजरबैजान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से किया हमला
March 5, 2026 2:42 pm
ईरान ने अब अजरबैजान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया है. जिसमें कुछ लोग घायल हो गए है. बताया जा रहा है कि यह ड्रोन टर्मिनल की इमारत पर गिरा है और दूसरा ड्रोन शेखराबाद गांव में एक स्कूल की इमारत के पास गिरा है.
ईरान का बड़ा दावा, खाड़ी में अमेरिका के टैंकर को बनाया निशाना
March 5, 2026 2:16 pm
ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका के टैंकर को निशाना बनाया जिसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई है.
अमेरिका को होगा बड़ा पछतावा, हिंद महासागर में ईरानी वॉरशिप डुबोने पर ईरान के विदेश मंत्री का बयान
March 5, 2026 12:42 pm
हिंद महासागर में और श्रीलंका तट के पास अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से हमला करके ईरानी युद्धपोत डेना को डुबो दिया है. इसके बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फ्रीगेट डेना में 130 नाविक सवार थे और यह भारत के नेवी का मेहमान था जिसमें अमेरिका ने बिना किसी चेतावनी के हमला कर दिया है. अमेरिका को अपनी इस मिसाल पर बड़ा पछतावा होगा.
जंग के बीच अमेरिका ने किया Doomsday मिसाइल का परीक्षण
March 5, 2026 11:15 am

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर Doomsday बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. जिसका नाम 'मिनटमैन III' रखा गया है. इस घातक मिसाइल की क्षमता 14,000 किमी से ज्यादा की है और यह हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम से 20 गुना तबाही मचा सकती है.
Israel Strike On Lebanon: हवाई हमले के बाद इजरायल की सेना लेबनान में घुस गई है
March 5, 2026 10:49 am
इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए दक्षिणी लेबनान के 9 कस्बों में घुस गई है.
अमेरिकी सीनेट में खारिज हुआ ईरान पर हमला रोकने वाला बिल
March 5, 2026 8:04 am
ईरान में सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए वॉर पावर्स रेजोल्यूशन के नाम से बिल पेश किया गया लेकिन रिपब्लिकन सदस्यों ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया और यह बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज हो गया है.
ईरान ने दी धमकी, इजरायल की न्यूक्लियर साइट पर होगा हमला!
March 5, 2026 8:01 am
ईरान ने इजरायल को धमकी देते हुए कहा कि अगर सत्ता परिवर्तन की कोशिश करेंगे तो इजरायल की न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया जा सकता है. इजरायल की डिमोना न्यूक्लियर साइट पर हमला किया जा सकता है.
Israel Attack on Lebanon: इजरायल के हमले से दहला लेबनान, 7 चौकियों से पीछे हटी सेना
March 3, 2026 1:46 pm
इजरायल ने जंग के चौथे दिन दो मोर्चों पर भीषण बमबारी की है जिसमें ईरान की कई शहरों और लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों से लेबनान दहल गया है औऱ माना जा रहा है कि 7 चौकियों से सेना पीछे हट गई है.
US-Iran Israel War: खाड़ी के देशों से 10 हजार भारतीय वापस लौटे
March 3, 2026 1:44 pm
खाड़ी के देशों से 10 हजार भारतीय लोगों की वतन वापसी हो गई है. ईरान से 3 हजार. UAE-कतर से 3 हजार, कुवैत से 2500, लेबनान से 1500 लोग की सुरक्षित भारत वापसी हो गई है.
Earthquake in Iran: ईरान में लगे भूकंप के जोरदार झटके
March 3, 2026 1:25 pm
ईरान में जंग के बीच अब भूकंप के जोरदार झटके लगे है. रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता मापी गई है. यह भूकंप सतह से 10 किलोमीटर के नीचे आया है. ईरान के गेराश क्षेत्र में अचानक कांपी धरती के बाद कई लोगों के मन में शंका है कि यह न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं है.
ईरान में आज भीषण हमले जारी है, कई शहरों हमले से दहल उठे है
March 3, 2026 1:04 pm
ईरान के तेहरान, शिराज में उठा धुंए का गुबार. साथ ही कई बड़े शहरों में धमाका हुआ है.
ईरान के कई शहरों में इजरायल का भीषण हमला, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के 13 सदस्यों की मौत
March 3, 2026 11:36 am
इजरायल ने ईरान के कई शहरों में भीषण हवाई हमला कर दिया है जिसमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के 13 सदस्यों की मौत हो गई है. इजरायल एक साथ ही दो मोर्चों पर बमबारी कर रहा है ईरान के साथ ही लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है.
इजरायल ने एक साथ दो देशों में बमबारी की है
March 3, 2026 11:27 am
इजरायल ने तेहरान और बेरुत में भीषण बमबारी की है जिससे इन दोनों देश के आसमान धुआं-धुंआ हो गए है. इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है.
कैसे हुई खामेनेई की मौत, इजरायल ने हैक किए थे हजारों कैमरे, हर मूवमेंट पर रखी नजर
March 3, 2026 10:35 am
ईरान में खामेनेई की मौत के बाद इजरायल का कहना है कि तेहरान के हजारों कैमरे एक साल पहले ही हैक कर लिए गए थे और हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी. खामेनेई की रीयल टाइम फोटो को इजराल के सर्वर पर भेजा जाता था और सटीक लोकेशन की जानकारी का पता लगाया जाता था. बताया जा रहा है कि खामेनेई के सुरक्षाबलों के फोन भी ब्लॉक कर दिए गए थे.
बहरीन में ईरान के अमेरिकी बेस को बनाया निशाना
March 3, 2026 10:25 am
ईरान का बड़ा दावा, बहरीन में शेख इसा में अमेरिकी बेस को बनाया निशाना, 20 ड्रोन और 3 मिसाइल दागी
कतर ने किया बड़ा दावा कई मिसाइलों को किया इंटरसेप्ट
March 3, 2026 8:48 am

कतर का बड़ा दावा, 101 मिसाइल, 39 ड्रोन और 3 क्रूज मिसाइल को किया इंटरसेप्ट, 2 SU-24 लड़ाकू विमान को गिराया.
इराक में अमेरिकी सेना पर किया गया हमला
March 3, 2026 8:47 am
इस्लामिक रेजिडेंस का दावा इराक में अमेरिकी सैनिकों को पर हमला किया गया है.
इजरायली सेना ने तेहरान में की स्ट्राइक
March 3, 2026 8:00 am
मिडिल ईस्ट में जंग का आज तीसरा दिन है और बड़े हमले अभी तक रुक नहीं रहे है.इसी बीच इजरायल की सेना ने तेहरान में स्ट्राइक कर दी है.
जंग के बीच पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस
March 2, 2026 7:51 pm
ईरान- इजराइल और अमेरिका के बीच भीषण जंग जारी है। इस बीच पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
अमेरिकी-इजरायल हमले में अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी की भी मौत
March 2, 2026 7:13 pm
जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अमेरिकी-इजरायल हमले में अयातुल्ला खामेनेई की पत्नी की भी मौत हो गई है।
British foreign minister Yvette Cooper : खाड़ी देशों से अपने नागरिकों की निकालने की हर संभव कोशिशों में जुटा ब्रिटेन
March 2, 2026 4:52 pm
British foreign minister Yvette Cooper : ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए निकासी सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रही है, जिन पर ईरान द्वारा हमले किए जा रहे हैं। रायटर्स की खबर के अनुसार, खाड़ी देशों में लगभग 3 लाख ब्रिटिश लोग रह रहे हैं. कई वहां निवासी हैं तो कई, छुट्टियां मनाने आए हैं, शनिवार को हमले शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में 1,02,000 लोगों ने ब्रिटिश सरकार के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इन देशों से निकासी की योजना बना रही हैं, तो कूपर ने कहा कि अधिकारी "सहायता प्रणाली" स्थापित कर रहे हैं। कूपर ने कहा कि फिलहाल, ब्रिटिश नागरिकों को स्थानीय सलाह का पालन करना चाहिए और अपने घरों में ही सुरक्षित रहना चाहिए, साथ ही उन्होंने हवाई क्षेत्र को फिर से खोलने की इच्छा भी जताई। इस बीच, उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने यात्रा उद्योग के साथ काम करने के लिए क्षेत्र में त्वरित तैनाती दल भेजे हैं।
British foreign minister Yvette Cooper : खाड़ी देशों से अपने नागरिकों की निकालने की हर संभव कोशिशों में जुटा ब्रिटेन
March 2, 2026 4:52 pm
British foreign minister Yvette Cooper : ब्रिटिश विदेश मंत्री यवेट कूपर ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम खाड़ी देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए निकासी सहित सभी विकल्पों पर विचार कर रही है, जिन पर ईरान द्वारा हमले किए जा रहे हैं। रायटर्स की खबर के अनुसार, खाड़ी देशों में लगभग 3 लाख ब्रिटिश लोग रह रहे हैं. कई वहां निवासी हैं तो कई, छुट्टियां मनाने आए हैं, शनिवार को हमले शुरू होने के बाद से इस क्षेत्र में 1,02,000 लोगों ने ब्रिटिश सरकार के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इन देशों से निकासी की योजना बना रही हैं, तो कूपर ने कहा कि अधिकारी "सहायता प्रणाली" स्थापित कर रहे हैं। कूपर ने कहा कि फिलहाल, ब्रिटिश नागरिकों को स्थानीय सलाह का पालन करना चाहिए और अपने घरों में ही सुरक्षित रहना चाहिए, साथ ही उन्होंने हवाई क्षेत्र को फिर से खोलने की इच्छा भी जताई। इस बीच, उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने यात्रा उद्योग के साथ काम करने के लिए क्षेत्र में त्वरित तैनाती दल भेजे हैं।
1 Chinese Citizen Killed in Iran : ईरान में एक चीनी नागरिक की मौत और 3,000 नागरिकों को निकाला गया, चीनी विदेश मंत्रालय
March 2, 2026 4:43 pm
1 Chinese Citizen Killed in Iran : चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले की शुरुआत के बाद से तेहरान में एक चीनी नागरिक की मौत हो गई और 3,000 से अधिक नागरिकों को ईरान से निकाला गया है। प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि पड़ोसी देशों में स्थित चीनी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने संघर्ष से प्रभावित चीनी नागरिकों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।
Israel-America Attack on Iran Nuclear Site : ईरान के परमाणु साइट पर हमला, ईरानी IAEA एम्बेसडर का बयान
March 2, 2026 2:59 pm
Israel-America Attack on Iran Nuclear Site : ईरान इजराइल युद्ध के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि ईरान के परमाणु साइट पर हमला हुआ है। हमले का स्केल अभी पता नहीं चल सका है, मगर ईरान के IAEA एम्बेसडर का इसे लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इजराइल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु साइट पर हमला किया है। बता दें मध्य पूर्वी में हर पल घटनाक्रम और घातक होते जा रहे हैं। बता दें ट्रम्प लगातार अपने सैन्य हमले को जारी रखने की बात कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनका लक्ष्य पूरा होने तक वे नहीं रुकेंगे।
Iran-Israel Conflict : दिल्ली में एहतियातन ईरान, इजराइल और अमेरिकी दूतावास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, हो रही पुलिस पेट्रोलिंग
March 2, 2026 2:47 pm
Iran-Israel Conflict : ईरान - अमेरिका व इजराइल युद्ध के बीच भारत में भी तनाव देखने को मिल रहा है। जानकारी है कि दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के किसी तरह के हमले के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह सुरक्षा ईरान, अमेरिका और इजराइल के दूतावास पर बढ़ाई गई है। साथ में पुलिस पेट्रोलिंग भी लगातार होने लगी है।
Massive Protest in Srinagar : श्रीनगर में मचा बवाल, सुरक्षाबल ने छोड़े प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले
March 2, 2026 1:57 pm
Massive Protest in Srinagar : ईरान - इजराइल और अमेरिका के बीच भीषण युद्ध चल रहा है। ऐसे में कई देशों में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन होने लगे हैं. भारत के जम्मू कश्मीर में भी प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं, जहां सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरते दिखे। ऐसे में खबर है कि श्रीनगर में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बल के बीच झड़प हुई और सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। बता दें, देश में अलग अलग जगह हो रहे प्रदर्शनों के चलते भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.
ईरान ने किया Aramco रिफाइनरी पर किया हमला
March 2, 2026 1:41 pm
ईरान ने सउदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी Aramco पर ड्रोन अटैक कर दिया है. इस हमले के बाद रिफाइनरी को बंद कर दिया गया है. जिससे कच्चे तेल के दाम में भारी उछाल दर्ज किया गया है.
An #Iranian drone targeted an Aramco oil facility in Ras Tanura, Kingdom of #SaudiArab, and reports indicated a massive fire broke out at the facility.#IranWar #Iran #IsraelIranUSA_War pic.twitter.com/uXQBhk8Kgc
— Ronny (@FreePalesten) March 2, 2026
America Fighter Plan Crash: कुवैत में अमेरिका के कई फाइटर प्लेन क्रैश
March 2, 2026 1:34 pm
जंग के बीच अहम खबर सामने आई है कि कुवैत में अमेरिका के एक नहीं ब्लकि कई फाइटर प्लेन क्रैश हो गए है.
चीन का बड़ा बयान, ईरान पर हमले की सूचना नहीं दी
March 2, 2026 1:10 pm
US-इजरायल और ईरान के बीच भीषण बमबारी के बाद चीन का बड़ा बयान सामने आया है और कहा कि चीन को ईरान पर हमले की जानकारी नहीं दी गई.
Indian Navy on High Alert: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग के बाद भारतीय नौसेना हाईअलर्ट पर है
March 2, 2026 1:07 pm

दोनों देशों के बीच जंग के बाद भारतीय नौसने हाईअलर्ट पर है और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए नेवी ऑपरेशन संकल्प चलाएगी.
कुवैत में ईरान ने अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया है
March 2, 2026 11:25 am
ईरान ने अब कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया है. 5th फ्लीट को निशाना बनाया है.
दुबई, दोहा, बहरीन में सुनी धमाके की आवाज, अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
March 2, 2026 11:22 am
इस भीषण जंग के दूसरे दिन दुबई, दोहा, बहरीन में धमाके की आवाज सुनी गई है. अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है.
ईरान ने अब फ्रांस के नेवी बेस पर हमला कर दिया है
March 2, 2026 10:49 am
ईरान ने UAE में फ्रांस के नेवी बेस पर हमला कर दिया है. इससे पहले सिर्फ US के नेवी बेस को निशाना बनाया गया था.
इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह नेता की मौत
March 2, 2026 10:37 am

इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है जिसमें मोहम्मद राद की मौत हो गई है.आतंकी संगठन का यह बड़ा नेता था जिसकी हमले में मौत हो गई.
इजरायल ने किया बेरूत में हमला, 10 लोगों की मौत
March 2, 2026 10:10 am
मिडिल ईस्ट में जंग की आग अब कई देशों में फैल रही है. अब बेरूत में इजरायली हमले से 10 लोगो की मौत हो गई है. साथ ही हिजबुल्लाह के ठिकानों को भी निशाना बनाया है.
Nato Country Update: फ्रांस का सैन्य बेड़ा इजरायल की ओर बढ़ा
March 2, 2026 9:21 am
फ्रांस का सैन्य बेड़ा इजरायल की ओर बढ़ रहा है ब्रिटेन, जर्मनी फ्रांस का इजरायल को खुला समर्थन.
Israel Iran War LIVE: जंग में NATO देश शामिल होने की संभावना
March 2, 2026 8:06 am
मिडिल इस्ट में भीषण जंग में अब NATO देश के शामिल होने की संभावना है और यह देश इजरायल का सपोर्ट करेंगे.
Iran Next Supreme Leader : खोमेनेई की मौत के बाद, अराफी ईरान के अस्थाई सुप्रीम लीडर चुने गए
March 1, 2026 3:35 pm
Iran Next Supreme Leader : ईरान पर हुए इजरायल-अमेरिकी सैन्य हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की उनके कार्यालय में हत्या हो गई। इससे पहले अमेरिका और इजरायल दोनों के अधिकारियों ने भी हमले और उनकी मृत्यु की सूचना दी थी। खामेनेई की मृत्यु से ईरान पिछले तीन दशकों में सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। 1989 से सर्वोच्च नेता और इस्लामी गणराज्य में सेना, न्यायपालिका और प्रमुख सरकारी संस्थानों पर सर्वोच्च अधिकार रखने वाले खामेनेई मध्य पूर्व में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राष्ट्राध्यक्षों में से एक थे। जानकारी है कि अराफी ईरान के अस्थाई सुप्रीम लीडर चुने गए हैं। वे खोमेनेई की जगह यह कमान संभाल रहे हैं। बता दें इस समय युद्ध चल रहा
Pezeshkian on Khamenei Death : खामेनेई की हत्या का बदला लेना देश का अधिकार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन
March 1, 2026 3:10 pm
Pezeshkian on Khamenei Death : ईरान व यूएस-इजराइल में चल रही जंग में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमेनेई की मौत हो गई है। जिस के बाद राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान इस ऐतिहासिक अपराध के दोषियों और आदेश देने वालों से न्याय और प्रतिशोध प्राप्त करना अपना कर्तव्य और वैध अधिकार मानता है, और इस महान जिम्मेदारी और कर्तव्य को पूरा करने के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देगा।”
Iran Drone Attack on Duqm Port : कतर ने ओमान के बंदरगाह और तेल टैंकर पर ईरानी हमलों की निंदा की
March 1, 2026 3:07 pm
Iran Drone Attack on Duqm Port : अमेरिका - इजराइल और ईरान का युद्ध चल रहा है ऐसे में खाड़ी देश इस युद्ध की चपेट में आ गए हैं। बता दें रविवार को ईरान ने ओमान के तेल टैंकर पर हमला किया। जिसके बाद कतर ने ओमान के वाणिज्यिक बंदरगाह दुक्म और उसके तट से दूर स्थित एक तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कतर इन हमलों को ओमान की संप्रभुता का उल्लंघन, अस्वीकार्य रूप से उग्र स्थिति और मध्यस्थता प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले देश को निशाना बनाने का कायरतापूर्ण कृत्य मानता है।" जैसा कि हमने पहले बताया था, ओमान के सरकारी मीडिया ने कहा कि दुक्म बंदरगाह पर ड्रोन हमले में एक कर्मचारी घायल हो गया। इसके अलावा, तट से दूर एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। उसके चालक दल को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनमें से चार घायल हो गए।
Dubai Hit by Iran: दुबई पर मिसाइल और ड्रोन हमला
March 1, 2026 12:44 pm
अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद, ईरान ने मिडल ईस्ट में कई हमले किए। इनमें से एक हमला दुबई के मशहूर होटल बुर्ज अल अरब पर हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ड्रोन होटल की बिल्डिंग से टकरा गया, जिससे आग लग गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि अधिकारियों ने ड्रोन को रोका था, लेकिन उसका मलबा होटल के बाहरी हिस्से से टकराया और हल्की आग लग गई।
US Israel Iran War: तेहरान में कई जोरदार धमाके
March 1, 2026 12:44 pm
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान द्वारा अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद तेहरान में कई जोरदार धमाके सुनाई दिए।
इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर हमला
March 1, 2026 11:07 am

अली खामेनेई की मौत के बाद पहली बार ईरान ने हमले शुरू किए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, ईरान ने इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग पर हमला किया, जिससे धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।
खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन
March 1, 2026 10:56 am

श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। अयातुल्ला खामेनेई इजरायल और US के हमलों में मारे गए थे।
खामेनेई की हत्या पर यूपी में प्रदर्शन
March 1, 2026 10:21 am

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने खामेनेई को धोखे से मारा है... अगर एक खामेनेई मारा गया, तो हज़ार खामेनेई उठ खड़े होंगे... इज़राइल और अमेरिका धोखेबाज़ हैं..."
दुबई और कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाके
March 1, 2026 10:18 am
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई और कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाके सुनाई दिए हैं।
भारत में खामेनेई की हत्या पर विरोध प्रदर्शन
March 1, 2026 10:14 am
श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के खिलाफ लाल चौक पर प्रदर्शन किया। खामेनेई इजरायल और अमेरिका के हमलों में मारे गए थे।
खामेनेई की मौत के बाद देश में मातम का माहौल
March 1, 2026 9:29 am

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद देश में मातम का माहौल है। लोग जगह-जगह शोक मनाते नजर आ रहे हैं। Press TV रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में लोग खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं।
ईराकी फोर्स ने अमेरिकी बेस पर किया हमला
March 1, 2026 9:18 am
रिपोर्ट के मुताबिक, इराक की रेजिस्टेंस फोर्स ने इराकी कुर्दिस्तान में अमेरिकी बेस पर हमला शुरू कर दिया है। एरबिल को निशाना बनाया गया है।
खामेनेई का बेटा बना नया सुप्रीम लीडर
March 1, 2026 9:15 am
सुप्रीम लीडर खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। मोजतबा लंबे समय से सरकार की “शैडो पावर” माने जाते थे। वे IRGC के अहम नियुक्तियों और इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स की निगरानी करते थे और अपने पिता के करीबी लोगों को मैनेज करते थे।
खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी की भी मौत
March 1, 2026 9:13 am
अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं। इनमें जनरल मोहम्मद पाकपुर और खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी शामिल हैं।
ईरान के नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान
March 1, 2026 8:29 am

ईरान में नए कमांडर-इन-चीफ का ऐलान कर दिया गया है। ईरानी मीडिया ‘डेली ईरान न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहीदी को Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत
March 1, 2026 7:28 am
ईरानी मीडिया ने देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है। अली खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता थे। वे देश के सबसे शक्तिशाली पद पर थे और सेना, न्यायपालिका, मीडिया तथा विदेश नीति जैसे अहम फैसलों पर उनका अंतिम अधिकार था। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद वे राजनीति में सक्रिय रहे और देश की राजनीतिक व धार्मिक दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभाई।Ruhollah Khomeini के बाद वे ईरान के दूसरे सर्वोच्च नेता बने। उनके कार्यकाल में पश्चिमी देशों के साथ तनाव बढ़ा और मध्य पूर्व की राजनीति में ईरान की भूमिका और अधिक मजबूत हुई।
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ईरानी मीडिया ने की पुष्टि
March 1, 2026 7:28 am

Press TV की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर और इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। प्रेस टीवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका-इजरायल के हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई शहीद हो गए हैं।
पाकिस्तान में अमेरिकी दूतवास को लेकर अलर्ट
February 28, 2026 8:55 pm
भीषण जंग के बीच पाकिस्तान में अमेरिकी दूतवास को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले लगातार जारी
February 28, 2026 7:45 pm
जंग के बीच ये बड़ी खबर सामने आई है कि ईरान की तरफ से अमेरिकी बेस को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
ईरान के रक्षा मंत्री की मौत: रॉयटर्स
February 28, 2026 7:36 pm
भीषण जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ की हमले में मौत हो गई है।
UAE में ईरान का फिर हमला, दागी कई मिसाइलें
February 28, 2026 7:32 pm
UAE में एक बार फिर ईरान ने हमला करते हुए कई मिसाइलें दागी हैं।
ईरान पर इजराइली हमले की पाकिस्तान ने की निंदा
February 28, 2026 7:13 pm
जंग के बीच पाकिस्तान ने ईरान पर इजराइली हमले की निंदा की है। उसने कहा है कि ये हमला गैरजरूरी है।
ईरानी हमलों को लेकर सऊदी क्राउन प्रिंस की UAE के राष्ट्रपति से हुई बात
February 28, 2026 7:09 pm
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ईरान के हमलों को लेकर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूएई समेत क्षेत्र के अन्य देशों पर हुए हमलों की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, बातचीत में क्षेत्र की सुरक्षा और बदलते हालात पर भी विस्तार से विचार किया गया।
अभी तो हमने सिर्फ कबाड़ मिसाइलें दागी हैं, ईरान की US-Israel को चेतावनी
February 28, 2026 7:06 pm
भीषण जंग के बीच ईरान ने US-Israel को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो हमने सिर्फ कबाड़ मिसाइलें दागी हैं।
ईरानी लोगों को आजादी दिलाना ऑपरेशन का मकसद: ट्रंप
February 28, 2026 6:55 pm
जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान पर सैन्य हमले का मकसद ईरानी लोगों को अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व वाले इस्लामी शासन से आजादी दिलाना है।
जंग के बीच केरल से मिडिल ईस्ट जाने वाली 8 उड़ाने रद्द
February 28, 2026 6:46 pm
ईरान- इजराइल और अमेरिका के बीच जंग के चलते केरल से मिडिल ईस्ट जाने वाली 8 उड़ाने रद्द कर दी गई है।
ईरान पर हमला बंद करे अमेरिका: रूस
February 28, 2026 6:38 pm
जंग के बीच रूस का बयान सामने आया है। रूस ने अमेरिका से ईरान पर हमला बंद करने की बात कही है।
रूस के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से की बात, हमले की निंदा की
February 28, 2026 5:55 pm
जारी भीषण जंग के बीच रूस के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से बात कर ईरान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
दुबई एयरपोर्ट से सारी उड़ाने रद्द
February 28, 2026 6:00 pm
भीषण जंग को देखते हुए दुबई एयरपोर्ट से सारी उड़ाने रद्द कर दी गई है।
रूस के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से की बात, हमले की निंदा की
February 28, 2026 5:55 pm
जारी भीषण जंग के बीच रूस के विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से बात कर ईरान पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
मिनाब में स्कूल पर इजराइल का हमला, 51 हुई मरने वाले छात्रों की संख्या
February 28, 2026 5:53 pm
जंग के बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ईरान के मिनाब में स्कूल पर इजराइल ने हमला किया है। इस हमले में मरने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
ईरान पर हुए हमले की रूस ने की कड़ी निंदा
February 28, 2026 5:48 pm
ईरान पर हुए इजराइल और अमेरिकी हमले की रूस ने कड़ी निंदा की है।
बहरीन में अमेरिकी बेस पर ईरान का भीषण अटैक
February 28, 2026 5:38 pm
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी बेस पर भीषण अटैक करते हुए तेल भंडारण क्षेत्र को निशाना बनाया है।
तेल अवीव हमलों को कहर, कई बसों में लगी भीषण आग
February 28, 2026 5:36 pm
जारी जंग के बीच इजराइल के तेल अवीव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां ईरानी हमलों से कई बसों में आग लग गई है।
कतर के दोहा में भीषण धमाका
February 28, 2026 5:31 pm
इस वक्त बड़ी खबर सामने या रही है। जंग के बीच कतर के दोहा में भीषण धमाका हुआ है।
US-इजराइल के हमलों का देंगे करारा जवाब: ईरान के विदेश मंत्री अराघची
February 28, 2026 5:30 pm
जारी जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्री अराघची का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि US-इजराइल जहां से हमला करेंगे हम वहां पर जवाब देंगे।
इजराइल पर सैकड़ों ड्रोन से किया हमला: ईरान का दावा
February 28, 2026 5:18 pm
जंग के बीच ईरान की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया है।
अमेरिकी ठिकानों को बनाएंगे निशाना: हिजबुल्लाह
February 28, 2026 5:09 pm
जंग के बीच हिजबुल्लाह ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि हम उसके सभी ठिकानों को निशाना बनाएंगे।
मिनाब में स्कूल पर इजराइल का हमला, 40 छात्रों की मौत: ईरान
February 28, 2026 4:51 pm
जंग के बीच हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ईरान के मिनाब में स्कूल पर इजराइल ने हमला किया है। इस हमले में 36 छात्रों की मौत
दुश्मन की हार तक जारी रहेगा हमला: ईरान
February 28, 2026 4:28 pm
भीषण जंग के बीच ईरान ने कहा है कि ये युद्ध दुश्मन के हारने तक जारी रहेगी।
UAE में ईरान के हमले में 1 की मौत
February 28, 2026 4:27 pm
जारी जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। ईरान की तरफ से UAE में किए गए हमले में एक नागरिक की मौत हुई है।
जब-तक जरूरी होगा तब-तक चलेगा ऑपरेशन, ईरान के खिलाफ बोले इजराइली PM
February 28, 2026 4:15 pm
जारी जंग के बीच इजराइली PM का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है जब-तक जरूरी होगा तब-तक ईरान के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।
ईरान के नागरिकों को इजराइल का सीधा संकेत
February 28, 2026 4:13 pm
जंग के बीच इजराइल ने ईरान के मिलिट्री बेस के पास रह रहे नागरिक से दूर होने के लिए कहा है।
आबू धाबी एयरपोर्ट के पास सुनी गई भीषण हमले की आवाज
February 28, 2026 4:02 pm
जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल दोहा और आबू धाबी एयरपोर्ट के पास कई भीषण हमले होने की खबर सुनी गई है।
ईरान के सेना प्रमुख हमले में ढेर: इजराइल
February 28, 2026 4:01 pm
भीषण जंग के बीच इजराइल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि हमने ईरान के सेना प्रमुख को मार गिराया है।
इजराइली हमलों में 5 छात्रों की मौत: ईरान
February 28, 2026 3:58 pm
इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी है। इस दौरान इजराइल की तरफ से किए गए हमलों में 5 ईरानी छात्रों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि ईरान की मीडिया ने की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने UN में लगाई जंग रोकने की गुहार!
February 28, 2026 3:53 pm
जारी जंग के बीच ईरान के विदेश मंत्रालय ने UN से ईरान पर हमला रोकने की अपील की है।
मिडिल ईस्ट में रह रहे नागरिकों को ब्रिटेन का निर्देश
February 28, 2026 3:50 pm
जारी जंग के बीच ब्रिटेन ने मिडिल ईस्ट में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सुरक्षित निकलने का निर्देश जारी किया है।
खोमनोई और पेजेशिकयान को निशाना बनाकर किया हमला: इजराइल
February 28, 2026 3:44 pm
जंग के बीच इजराइल ने दावा किया है कि हमने खोमनोई और पेजेशिकयान को निशाना बनाकर हमला किया है।
ईरान के विदेश मंत्री बिल्कुल सुरक्षित: मीडिया सूत्र
February 28, 2026 3:42 pm
जंग के बीच ईरानी मीडिया ने पुष्टि की कि विदेश मंत्री बिल्कुल सुरक्षित हैं।
गल्फ देशों में एयर इंडिया ने रद्द की सभी उड़ाने
February 28, 2026 3:38 pm
ईरान- इजरील और अमेरिका के बीच चल रहे भीषण जंग को देखते हुए एयर इंडिया ने गल्फ देशों में अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी है।
ईरान में फंसे छात्रों ने लगाई मदद की गुहार
February 28, 2026 3:37 pm
जंग के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।
उत्तरी इजराइल में ईरान का भीषण अटैक
February 28, 2026 3:33 pm
इजराइल-ईरान और अमेरिका के बीच भीषण जंग जारी है, इस बीच उत्तरी इजराइल में ईरान ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में एक 9 मंजिला इमारत मको निशाना बनाया गया है।
हम 70 हजार रिजर्व फोर्स को बुलाएंगे: इजराइल
February 28, 2026 3:31 pm
जारी जंग के बीच इजराइल ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि हम 70 हजार रिजर्व फोर्स को बुलाएंगे।
ईरान को UAE ने दी धमकी
February 28, 2026 3:28 pm
UAE ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि हम हमले का जवाब जरूर देंगे।
UAE की राजधानी आबू धाबी में भी हमला
February 28, 2026 3:24 pm
ईरान -अमेरिका के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस बीच UAE की राजधानी आबू धाबी में भी हमला होने की खबर सामने आई है।
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में भी ईरान का भीषण अटैक
February 28, 2026 3:19 pm
ईरान एक के बाद एक भीषण जवाब देते जा रहा है, अब उसने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को भी निशाना बनाया है।
दुबई में भी ईरान का भीषण अटैक
February 28, 2026 3:18 pm
ईरान ने भीषण जवाब देते हुए अब दुबई में भीषण अटैक किया है।
ईरान ने इजराइल पर दागी 400 से अधिक मिसाइल
February 28, 2026 3:07 pm
ईरान ने भीषण जवाब देते हुए इजराइल पर 400 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।
Iran Strikes on US Base: ईरान ने एक साथ कई देशों पर किया हमला कर दिया है
February 28, 2026 2:51 pm
ईरान ने एक साथ बहरीन, UAE, अबूधाबी, कतर, इजरायल,कुवैत, जॉर्डन और सउदी अरब के नेवी बेस पर हमला कर दिया है औऱ कहा कि हमारे निशाने पर सभी अमेरिकी सैन्य अड्डे है.
Iran Strikes on US Base: ईरान ने US के नेवी बेस पर दागी मिसाइल
February 28, 2026 2:45 pm
ईरान ने बहरीन में नेवी बेस पर मिसाइल दाग दी है. UAE में US के नेवी बेस पर भी हमला कर दिया है.
लेबनान और यमन ने भी किया इजरायल पर हमला, दागी मिसाइल
February 28, 2026 2:13 pm
इजरायल पर ईरान के बाद अब यमन और लेबनान ने भी मिसाइल दाग दी है.
अमेरिका ने इस ऑपरेशन का नाम एपिक फ्यूरी दिया
February 28, 2026 2:07 pm
इजरायल-अमेरिका के साझा हमले के बाद अमेरिका ने इस इस ऑपरेशन का नाम एपिक फ्यूरी दिया है.
इजरायल की मीडिया का दावा हमले में ईरान सेना प्रमुख अमीर हातमी मारा गया
February 28, 2026 1:56 pm
इस भीषण जंग में इजरायल की मीडिया का दावा है कि हमले में ईरान सेना प्रमुख अमीर हातमी मारा गया है.
Iran Attacks Israel Today: ईरान का पलटवार, इजरायल में आयरन डोम किया एक्टिव
February 28, 2026 1:45 pm
इजरायल पर हमले के बाद अब मिसाइलों से बचने के लिए आयरन डोम एक्टिव कर दिया गया है.
ईरान ने किया जवाबी हमला, इजरायल की तरफ मिसाइल
February 28, 2026 1:43 pm
इजरायल के हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार कर दिया है और ईरान ने लगभग 70 मिसाइल इजरायल की तरफ दाग दी है.
इजरायल जा रही भारत के एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी
February 28, 2026 1:40 pm
इजरायल-अमेरिका के हमले के बीच तेल अवीव जा रही है एयर इंडिया की फ्लाइट वापस लौट गई है.
Israel Attack on Iran: ईरान रे बंदर अब्बास पर इजरायल का हमला
February 28, 2026 1:39 pm
Israel Attack on Iran: ईरान के तेहरान के बाद अब इजरायल ने बंदर अब्बास शहर में भीषण हमला कर दिया है.
US-Israel Iran War: ईरान की नौसेना और मिसाइल को खत्म कर देंगे
February 28, 2026 1:34 pm
इस भीषण युद्ध के बाद ट्रंप ने कहा कि वह ईरान की नौसेना और मिसाइल को खत्म कर देंगे.
Israel Iran War: ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का बयान आया सामने
February 28, 2026 1:25 pm
भीषण हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना को हथियार डालने होंगे और तख्तापलट के बाद ईरान की जनता के हाथ में कमान होगी
Israel Iran War LIVE Updates: इजरायल ने किया ईरान पर भीषण हमला
February 28, 2026 1:18 pm
इजरायल के हमले के बाद ईरान में हड़कंप मच गया है और बताया जा रहा है कि 30 जगहों को निशाना बनाया गया है.