Parliament Winter Session Day 10 LIVE: संसद के शीतकालीन सत्र का आज 10वां दिन है। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर आज भी चर्चा होगी। राज्यसभा में भी चुनाव सुधार के मुद्दे पर चर्चा की संभावना है। इससे पहले कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। चुनाव सुधार, SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। संसद के इस शीतकालीन सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम 6:30 बजे अपने आवास पर भाजपा सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।

यहां पढ़ें पल-पल के LIVE अपडेट्स-

This Live Blog has Ended

वंदे मातरम् पर चर्चा हो रही है तो उससे घबराना नहीं चाहिए- भाजपा सांसद किरण चौधरी

December 12, 2025 4:08 pm

भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा, "वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है और अगर इस पर चर्चा हो रही है तो उससे घबराना नहीं चाहिए. अब कांग्रेस डर रही है क्योंकि कांग्रेस के पास कोई तथ्य नहीं है।"

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वायु प्रदूषण पर कहा- 1% बजट औद्योगिक प्रदूषण पर खर्च किया गया

December 12, 2025 3:55 pm

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने वायु प्रदूषण पर कहा, "सरकार की ओर से अपर्याप्त बजट दिया गया है और यह बजट भी सरकार ने खर्च नहीं किया है। मात्र 1% बजट औद्योगिक प्रदूषण पर खर्च किया गया है। ऐसे में हम यह बात बार-बार उठा रहे थे। हम हरियाणा की ओर से धन्यवाद करते हैं कि राहुल गांधी ने इस बात को मुखरता से उठाया है। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इस पर अगले हफ्ते चर्चा कराए।"

शांभवी चौधरी ने रोहिणी आचार्य पर कहा- दुर्भाग्यपूर्ण

December 12, 2025 3:55 pm

LJP (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, "यह वैसे तो उनके परिवार का विषय है और किसी परिवार में यदि ऐसा हो रहा है तो वह दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन हम ये कह सकते हैं कि बेटियों का सम्मान सर्वश्रेष्ठ है। जिस प्रकार बेटों को अधिकार मिलता है वैसे ही बेटियों को भी मिलना चाहिए। यह केवल एक राजनीतिक समस्या नहीं बल्कि एक सामाजिक समस्या है. ये जानकर अच्छा लगता है कि लालू यादव के परिवार के लोग भी अब संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA गठबंधन की ओर देख रहे हैं."

केजरीवाल सरकार में दिल्ली की सारी सड़के टूटी हुई थीं., अब रेखा गुप्ता की सरकार गड्ढों को भर रही है -रामवीर सिंह बिधूड़ी

December 12, 2025 3:55 pm

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "उनके(अरविंद केजरीवाल) समय में दिल्ली की सारी सड़के टूटी हुई थीं. अब रेखा गुप्ता की सरकार गड्ढों को भर रही है और सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है. सरकार ने यह निर्णय लिया है कि आने वाले समय में हम 13 हजार इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारेंगे. अरविंद केजरीवाल को हमारी सलाह है कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ी है तो उन्हें किसानों को पराली जलाने के लिए उकसाना नहीं चाहिए..."

हम रोज जहरीली सांस ले रहे हैं- प्रियंका चतुर्वेदी

December 12, 2025 3:55 pm

शिवसेना (UBT) सांसद रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, "मैं इसका स्वागत करती हूं... ऐसा लगता है कि हम रोज जहरीली सांस ले रहे हैं...भाजपा के लिए यह चर्चा का विषय हुआ करता था, जब आम आदमी पार्टी सत्ता में होती थी लेकिन आप सरकार बनाने के बाद इस पर चर्चा भी नहीं कर रहे हैं... इस पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी इससे पीड़ित हैं... इस पर राजनीति ना करते हुए कोई समाधान ढूंढने की जरूरत है।"

BJP के अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में तमिलनाडु में \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'सनातन विरोधी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' माहौल पर चिंता जताई

December 12, 2025 2:52 pm

लोकसभा में दसवें दिन, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु में सनातन धर्म के प्रति बढ़ते शत्रुतापूर्ण माहौल पर कड़ी आपत्ति जताई। शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए ठाकुर ने कहा कि देश का एक राज्य "इस बात का प्रतीक" बन गया है कि..."सनातन धर्म विरोधी" होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि तमिलनाडु सरकार के मंत्री अक्सर इस धर्म को निशाना बनाते हुए बयान जारी कर रहे थे।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा

December 12, 2025 12:27 pm

लोकसभा में राहुल गांधी ने वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया है और कहा कि सरकार को प्लान बनाना चाहिए. हम सरकार के साथ है.

वस्त्र राज्य मंत्री ने राज्यसभा में केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य के चुनाव के लिए प्रस्ताव पेश किया।

December 12, 2025 12:18 pm

वस्त्र राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में केंद्रीय रेशम बोर्ड के लिए एक सदस्य के चुनाव हेतु एक प्रस्ताव पेश किया है.

राहुल गांधी की कांग्रेस सांसदों के साथ समीक्षा बैठक

December 12, 2025 10:33 am

Parliament Winter Session Day 10 LIVE: लोकसभा के विपक्ष नेता राहुल गांधी कांग्रेस सांसदों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. लोकसभा में कांग्रेस के 99 सांसद हैं. बैठक में सदन की मौजूदा कार्यवाही और कई मुद्दों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर चर्चा होने की उम्मीद है.

एक देश एक चुनाव समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया

December 11, 2025 2:46 pm

लोकसभा ने 'एक देश, एक चुनाव' से जुड़े विधेयकों पर पर विचार कर रही संसदीय समिति का कार्यकाल बृहस्पतिवार को बढ़ा दिया। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने प्रस्ताव रखते हुए कार्यकाल को वर्ष 2026 के बजट सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन तक बढ़ाने की मांग की। जिसे सदन ने मंजूरी दे दी।

वंदे मातरम देश की आत्मा को जगाने का मंत्र है- जे.पी. नड्डा

December 11, 2025 2:44 pm

राज्यसभा में, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "मुझे खुशी है कि पिछले दो दिनों में, हमारे 80 से ज़्यादा सांसदों ने वंदे मातरम पर बयान दिए हैं। यह बताता है कि यह विषय कितना समसामयिक है... इस बहस, इस चर्चा से एक और बात याद आती है: जब हम वंदे मातरम पर चर्चा करते हैं, तो आज की युवा पीढ़ी, जिसने आज़ादी की लड़ाई नहीं देखी और सिर्फ़ इतिहास के पन्नों में इसके बारे में पढ़ा है, उनको भी इस चर्चा के माध्यम से गहरी समझ मिलेगी, जो आने वाली युवा पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी। जब हम वंदे मातरम की बात करते हैं, तो हम मानते हैं कि यह देश की आत्मा को जगाने का मंत्र है। हम यह मानते हैं कि यह राष्ट्र का पुनर्जागरण है, और हम यह भी मानते हैं कि ये देश को फिर से बनाने का आह्वान है। यह मंत्र हम सभी को प्रेरित करता है, हमें अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर देता है और हमें भी ऐसा करने के लिए प्रेरित भी करता है..."

सरकार वंदे मातरम पर चर्चा के जरिए नेहरू की छवि ख़राब करना नहीं चाहती- जे पी नड्डा

December 11, 2025 2:34 pm

राजयसभा में केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार का इरादा उच्च सदन में 'वंदे मातरम्’ पर बहस के दौरान भारत के ऐतिहासिक तथ्यों को सही रूप से रखना चाहती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वंदे मातरम्’ पर चर्चा के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की छवि धूमिल करना नहीं चाहती।

विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है- नायब सिंह सैनी

December 11, 2025 1:17 pm

संसद में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। कल अमित शाह ने लोकसभा के अंदर इस विषय के ऊपर बात को रखा है। कांग्रेस ने अपने जन्म से लेकर इस समय तक क्या-क्या क्रियाकलाप रहे, किस प्रकार से उन्होंने लोकतंत्र को दबाने का काम किया... उसका पूरा DNA उन्होंने प्रस्तुत किया है..."

मताधिकार छीनने का प्रयास किया जा रहा है- सांसद चंद्रशेखर आज़ाद

December 11, 2025 12:34 pm

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "जितना पैसा चुनाव के दौरान खर्च हो रहा है, उसके बाद किसी गरीब का बेटा तो आगे बढ़ ही नहीं सकता है। मताधिकार हमारी शक्ति है, इसे छीनने का प्रयास किया जा रहा है। मैं समझता हूं कि सरकार दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को अप्रत्यक्ष रूप से छीनना चाह रही है। SIR में इतनी तेजी क्यों की जा रही है क्या वे कुछ छिपाना चाहते हैं? भारत अकेला ऐसा देश है जहां संविधान के लागू होने के बाद सभी को मताधिकार मिला है इसलिए सभी के मत का संरक्षण होना चाहिए।"

रात में भी उन्हें नेहरू के सपने आते होंगे- कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

December 11, 2025 12:23 pm

संसद में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "हमें तो ये ही समझ नहीं आता कि वे कब तक इतिहास की बातें दोहराते रहेंगे... हर बात में नेहरू जी... मुझे लगता है कि रात में भी उन्हें नेहरू के सपने आते होंगे... दिन भर वे उन्हें ही दोष देते हैं तो वे 11 साल से खुद सत्ता में क्या कर रहे हैं?"

राहुल गांधी हिट एंड रन फ़ॉर्मूला अपनाते हैं- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

December 11, 2025 12:13 pm

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी हिट एंड रन फ़ॉर्मूला अपनाते हैं... जब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बोलते हैं तो वे वॉक आउट कर देते हैं, यही उनका लोकतंत्र है। उनमें सच सुनने की ताकत नहीं है। कल केंद्रीय गृह मंत्री ने जो कहा, उसे सुनकर उन्हें बुरा लगा। मेरा मानना ​​है कि राहुल गांधी को यह आदत छोड़नी होगी... गृह मंत्री के भाषण से पूरे नेहरू खानदान में खलबली मच गई।"

अमित शाह के भाषण पर बोले राहुल गांधी

December 11, 2025 12:11 pm

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा, "अमित शाह कल घबराए हुए थे, उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे। वे मानसिक दबाव में है, यह कल संसद में दिखा। मैंने जो बातें बोली थी उस पर उन्होंने कोई बात नहीं की, कोई सबूत नहीं दिया। मैंने कल उन्हें चुनौती दी कि आ जाइए सदन में मेरे प्रेस कॉन्फेंस पर चर्चा करते हैं पर कोई जवाब नहीं मिला।"

TMC सांसद पर सदन में सिगरेट पीने का लगाया आरोप

December 11, 2025 12:06 pm

लोकसभा में ई सिगरेट को लेकर हुआ बवाल। बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद पर सदन में सिगरेट पीने का आरोप लगाया है। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मामला संज्ञान में आया तो एक्शन लिया जाएगा।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।