Parliament Winter Session Day 6 LIVE: संसद का विंटर सेशन चल रहा है। पिछले पांच दिनों में से तीन दिन हंगामेदार रहे हैं। लोकसभा में बिल पास होकर राज्यसभा भेजे गए हैं। इस बीच, SIR, BLO की मौत, इंडिगो संकट और प्रदूषण जैसे मुद्दे चर्चा में रहे। अब सोमवार को संसद में वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा पहुंचे। वे आज ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बहस की अगुवाई कर रहे हैं।

PM Modi on Vande Mataram:  बंकिम चंद्र चटोपाध्याय को किया याद

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, “वंदे मातरम् की शुरुआत बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने 1875 में की थी, यह गीत उस समय लिखा गया था जब 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज सल्तनत बौखलाई हुई थी, भारत पर भांति-भांति के दबाव डाल रही थी, भांति-भांति के जुल्म कर रही थी… उस समय उनके राष्ट्र गीत को घर-घर तक पहुंचाने का षड्यंत्र चल रहा था, ऐसे समय में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया और उसमें से वंदे मातरम् का जन्म हुआ.”

Vande Mataram Lok Sabha: ‘वंदे मातरम वह गीत है जिसके कारण सदियों से सोया हुआ हमारा भारत देश जाग उठा था’- राजनाथ सिंह

This Live Blog has Ended

कांग्रेस ने वंदे मातरम् को खंडित किया था, लोकसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

December 8, 2025 5:52 pm

‘कांग्रेस ने वंदे मातरम् को खंडित किया था’, लोकसभा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वंदे मातरम् के साथ बांग्ला भाषा का भी अपमान हुआ,, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

December 8, 2025 5:51 pm

‘वंदे मातरम् के साथ बांग्ला भाषा का भी अपमान हुआ’, लोकसभा में बोले राजनाथ सिंह

वंकिम बाबू के विरासत के साथ भी अन्याय हुआ-राजनाथ सिंह

December 8, 2025 5:36 pm

वंकिम बाबू के विरासत के साथ भी अन्याय हुआ-राजनाथ सिंह

Parliament Winter Session Day 6 LIVE: वंदे मातरम् किसी धर्म के खिलाफ नहीं। संस्कृति को नहीं समझने वाले इसे नहीं समझेंगे। वंदे मातरम के पूर्ण स्वरुप को स्वीकार करें कांग्रेस-Rajnath Singh

December 8, 2025 5:35 pm

Parliament Winter Session Day 6 LIVE: वंदे मातरम् किसी धर्म के खिलाफ नहीं। संस्कृति को नहीं समझने वाले इसे नहीं समझेंगे। वंदे मातरम के पूर्ण स्वरुप को स्वीकार करें कांग्रेस-Rajnath Singh

जन-गण-मन और वंदे मातरम मां भारती की दो आंखें- Rajnath Singh

December 8, 2025 5:32 pm

राजनाथ सिंह ने कहा, "कुछ लोग यह नैरेटिव बनाने की कोशिश कर सकते हैं कि जन गण मन और वंदे मातरम के बीच दीवार बनाई जा रही है। ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश बांटने वाली है। जो लोग यह नहीं समझते, वे मां के प्यार को भी नहीं समझ सकते।" राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जन गण मन और वंदे मातरम भारत मां की दो आंखें हैं। ये भारत मां के दो अमर सपूतों की पुकार हैं। वंदे मातरम का नारा किसी के खिलाफ नहीं है। बल्कि, यह हमारे राष्ट्रीय गौरव की अभिव्यक्ति है।

वंदे मातरम् पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा पीएम मोदी के पास ऐतिहासिक ज्ञान की कमी आज देखने को मिली

December 8, 2025 5:25 pm

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा में संबोधन पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का कम ऐतिहासिक ज्ञान, उनकी निराशा आज सदन में साफ दिखी। असलियत यह है कि कांग्रेस हर इवेंट में वंदे मातरम गाती है। बंकिम चंद्र चटर्जी ने वंदे मातरम की रचना की थी। रवींद्रनाथ टैगोर ने इसे पहली बार 1896 के कांग्रेस सेशन में गाया था। यह 1905 में स्वदेशी आंदोलन का एक बड़ा नारा बन गया। वंदे मातरम गाने के लिए लोगों को जेल भेजा गया. यह दस्तावेज़ ऐतिहासिक सबूत है. हम आज भी वंदे मातरम बड़े गर्व से गाते हैं। हम इसे हर प्रोग्राम में गाते हैं."

Vande Mataram Lok Sabha: नेहरू ने वंदे मातरम् को बांटा तो देश भी बंट गया.. -लोकसभा में बोले रक्षा मंत्री

December 8, 2025 5:20 pm

Vande Mataram Lok Sabha: नेहरू ने वंदे मातरम् को बांटा तो देश भी बंट गया.. -लोकसभा में बोले रक्षा मंत्री

Vande Mataram Lok Sabha: वंदे मातरम वह गीत है जिसके कारण सदियों से सोया हुआ हमारा भारत देश जाग उठा था- राजनाथ सिंह

December 8, 2025 5:13 pm

Vande Mataram Lok Sabha: 'वंदे मातरम वह गीत है जिसके कारण सदियों से सोया हुआ हमारा भारत देश जाग उठा था." लोकसभा में बोल रहे हैं राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री मोदी तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं- सांसद प्रियंका गांधी

December 8, 2025 5:09 pm

लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "...वे सिर्फ़ जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं इसलिए आज हम वंदे मातरम पर चर्चा कर रहे हैं। वंदे मातरम देश के कण-कण में ज़िंदा है। इस पर कोई बहस नहीं हो सकती। आज प्रधानमंत्री ने यह चर्चा शुरू की। उन्होंने भाषण दिया और यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि वे भाषण तो अच्छे देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। इसमें भी एक कला होती है कि तथ्यों को किस तरह से जनता के सामने पेश किया जाए। मैं नई-नई हूं, मैं जनता की प्रतिनिधि हूं, कलाकार तो नहीं हूं..."

नरेंद्र मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे- प्रियंका गांधी

December 8, 2025 5:07 pm

वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर लोकसभा में बहस के दौरान कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी अब पहले जैसे प्रधानमंत्री नहीं रहे। सच तो यह है कि यह दिखने लगा है। उनका आत्मविश्वास कम हो रहा है। उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं, और मेरे सत्तापक्ष के साथी चुप इसलिए हैं क्योंकि अंदर ही अंदर वो भी इस बात से सहमत हैं। आज, देश के लोग दुखी, परेशान और समस्याओं से घिरे हुए हैं, और आप उन समस्याओं का हल नहीं निकाल रहे हैं..."

इस समय क्यों करवाई गई वंदे मातरम पर चर्चा?- प्रियंका गांधी

December 8, 2025 4:31 pm

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि संसद में इस समय ये चर्चा इसलिए कराई गई, क्योंकि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।

ब्रिटिश साम्राज्य वंदे मातरम आगे झुका- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

December 8, 2025 4:24 pm

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा 'हमारे संसद में राष्ट्रीय गीत पर चर्चा हो रही है। जो एक भावना के ऊपर है। जब हम वंदे मातरम् का नाम लेते हैं, तो वही भावना उजागर होती है। स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है, उसका साहस, बल, नैतिकता याद दिलाता है। ब्रिटिश साम्राज्य इसके सामने झुका। ये गीत 150 साल से देश की आत्मा का हिस्सा है। देश के लोगों के दिल में बसा है। 75 साल से ये देश में है और आज इस पर बहस की चर्चा क्यों हो रही है। मकसद क्या है इसका? जनता का विश्वास, दायित्व उनके प्रति हमारी जिम्मेदारी हम कैसे निर्वाहन कर रहे हैं।

भाजपा रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने की कोशिश कर रही है- कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला

December 8, 2025 3:25 pm

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने संसद में वंदे मातरम पर बहस पर कहा, "150 साल बाद वंदे मातरम पर बहस की ज़रूरत पड़ी? देश को आज़ाद हुए 75 साल हो गए, तब न तो इन्होंने और न ही जनसंघ ने कभी यह मुद्दा उठाया, और फिर यह किसका प्रस्ताव था? रवींद्रनाथ टैगोर का। भाजपा रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान करने की कोशिश कर रही है। वे जवाहरलाल नेहरू को गाली देते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर का भी अपमान करना शुरू कर दिया है।"

वंदे मातरम् करोड़ों भारतवासियों के लिए एनर्जी है तो कुछ के लिए एलर्जी..- BJP सांसद अनुराग ठाकुर

December 8, 2025 3:24 pm

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर सदन में हुई चर्चा में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को वंदे मातरम् के इतिहास, वंदे मातरम् के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उनका भाषण एक ऐतिहासिक दस्तावेज बना है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा भी देगा और जानकारी भी देगा। वंदे मातरम् करोड़ों भारतवासियों के लिए एनर्जी है तो कुछ लोगों के लिए एलर्जी है। कुछ लोग आज सदन में नजर नहीं आए...राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सदन में मौजूद नहीं थे…"

विभाजन आपके पूर्वजों ने पैदा किया- DMK सांसद ए राजा

December 8, 2025 3:15 pm

लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान DMK के सांसद ए राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने देश की विविधता, बहुभाषी होने की ताकत का जिक्र कर एंथम और सॉन्ग यानी राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने सवाल किया कि वंदे मातरम पर विभाजन किसने पैदा किया? बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'विभाजन आपके पूर्वजों ने पैदा किया, मुसलमानों ने नहीं।'

देश के विभाजन की सोच रखने वाले लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए- तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार

December 8, 2025 2:28 pm

लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा में पश्चिम बंगाल की बारासात लोकसभा सीट से निर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की सोच रखने वाले लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं के अधिकार का जिक्र करते हुए वर्तमान सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में जय बांग्ला का नारा भी लगाया।

वंदे मातरम् केवल गाने के लिए नहीं... निभाने के लिए हो- अखिलेश यादव

December 8, 2025 2:25 pm

लोकसभा में 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् ने देश को एक किया और आजादी की लड़ाई में जान डाली। सत्ता पक्ष हमेशा सब कुछ अपना बनाना चाहता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को अंग्रेजों ने बैन भी कर दिया था, उसके बाद भी हमारे क्रांतिकारी लोग माने नहीं, वंदे मातरम को उन्होंने हमेशा दिल और दिमाग में रखा। स्वदेशी आंदोलन में भी हम लोग इसी गाने के सहारे चले। सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गाने के लिए नहीं बल्कि निभाने के लिए हो।

जिन लोगों ने कभी आजादी के आंदोलन में भाग ही नहीं लिया, वे वंदे मातरम की अहमियत क्या जानेंगे- अखिलेश यादव

December 8, 2025 2:16 pm

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने इस चर्चा में भाग लिया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल हर चीज की मिल्कियत चाहता है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम ने लाखों लोगों को एकजुट करने का काम किया है। प्रतिबंधों के बावजूद ये राष्ट्रीय गीत लोगों के दिलों में रहा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी आजादी के आंदोलन में भाग ही नहीं लिया, वे वंदे मातरम की अहमियत क्या जानेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, अंग्रेजों ने खौफ के कारण प्रतिबंध लगाया। आज जहां विवाद करना हो, तो दरारवादी (सत्ताधारी दल) लोग वंदे मातरम की आड़ में देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये गीत झूठे राष्ट्रवादियों के लिए नहीं है।

पीएम मोदी ने कितनी बार लिया पंडित नेहरू का नाम, कांग्रेस सांसद गोगोई ने गिनवाया

December 8, 2025 2:13 pm

गोगोई ने कहा, वंदे मातरम की यात्रा का अध्ययन जरूरी है। पीएम मोदी के एक घंटे के भाषण का जिक्र करते हुए कहा, उन्होंने इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने रवैये को लेकर गोगोई ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के समय भी संसद में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने 14 बार पंडित नेहरू का नाम लिया। उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री के भाषणों के रिकॉर्ड्स का जिक्र करते हुए गिनाया कि कितनी बार पीएम मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू और कांग्रेस का जिक्र कर चुके हैं।

वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से अलग एक राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है- कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

December 8, 2025 2:09 pm

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद विपक्षी खेमे की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शुरुआत की। उन्होंने बंगाल की धरती से आने वाले सपूतों को नमन करते हुए चर्चा आगे बढ़ाई। प्रधानमंत्री मोदी के भाषण और सत्ताधारी दल के विचारों पर सवाल खड़े करते हुए गोगोई ने कहा कि आज वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से अलग एक राजनीतिक नारे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा 'पीएम मोदी ने ग्रामोफोन का जिक्र किया, लेकिन आजादी से पहले पंपलेट और प्रिंट होकर प्रकाशित दस्तावेजों की मदद से भी वंदे मातरम का प्रसार हुआ।'

पीएम मोदी ने कहा 2047 तक हमें विकसित भारत बनाना है

December 8, 2025 1:55 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश के महापुरुषों का सपना था स्वतंत्र भारत, देश की आज की पीढ़ी का सपना है समृद्ध भारत। आज़ाद भारत के सपने को सींचा था वंदे मातरम् की भावना ने, समृद्ध भारत के सपने को सीचेंगा वंदे मातरम् की भावना। हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है, 2047 तक विकसित भारत बनाना है..."

INC चलते-चलते MMC हो गया- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:25 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा... दुर्भाग्य से कांग्रेस की नीतियां वैसी की वैसी हैं, INC चलते-चलते MMC हो गया है।"

कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:23 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "वंदे मातरम् के प्रति मुस्लिम लीग की विरोध की राजनीति तेज होती जा रही थी, मोहम्मद अली जिन्नाह ने लखनऊ से 15 अक्टूबर 1937 को वंदे मातरम् के विरुद्ध नारा बुलंद किया। फिर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू को अपना सिंहासन डोलता दिखा, जवाहरलाल नेहरू ने मुस्लिम लीग के आधारहीन बयानों को करारा जवाब देने, निंदा करने की बजाय उल्टा वंदे मातरम् की पड़ताल शुरू कर दी। जिन्नाह के विरोध के 5 दिन बाद ही 20 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को चिट्ठी लिखी और जिन्नाह की भावना से सहमति जताते हुए लिखा कि वंदे मातरम् की आनंदमठ वाली पृष्ठभूमि मुसलमानों को भड़का सकती है... इसके बाद कांग्रेस का बयान आया कि 26 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कोलकाता में होगी जिसमें वंदे मातरम् के उपयोग की समीक्षा की जाएगी... पूरे देश में इस प्रस्ताव के विरोध में लोगों ने प्रभात फेरियां निकाली लेकिन दुर्भाग्य से 26 अक्टूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया, वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए। उस फैसले के पीछे नकाब यह पहना गया कि यह सामाजिक सद्भाव का काम है लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए।"

PM Modi- वंदे मातरम् जैसी पवित्र भावना को विवादों में घसीटा दिया

December 8, 2025 1:18 pm

'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने कहा, "जो वंदे मातरम् 1905 में महात्मा गांधी को राष्ट्रगान के रूप में दिखता था। वंदे मातरम् इतना महान था, इसकी भावना इतनी महान थी तो फिर पिछली सदी में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम् के साथ विश्वासघात क्यों हुआ? वह कौनसी ताकत थी जिसकी इच्छा पूज्य बापू की भावना पर भारी पड़ गई जिसने वंदे मातरम् जैसी पवित्र भावना को विवादों में घसीट दिया।"

हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:15 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा "हम देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि दुनिया के इतिहास में कहीं पर भी ऐसा कोई काव्य नहीं हो सकता, ऐसा कोई भाव गीत नहीं हो सकता जो सदियों तक एक लक्ष्य के लिए कोटि-कोटि जनों को प्रेरित करता हो... पूरे विश्व को पता होना चाहिए कि गुलामी के कालखंड में भी ऐसे लोग हमारे यहां पैदा होते थे जो इस प्रकार के भावगीत की रचना कर सकते थे, यह विश्व के लिए अजूबा है।" (सोर्स: संसद TV)

अंग्रेजों ने 1905 में यह पाप किया तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा- PM मोदी

December 8, 2025 1:07 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "अंग्रेजों ने बांटों और राज करो, इस रास्ते को चुना और उन्होंने बंगाल को इसकी प्रयोगशाला बनाया क्योंकि वो भी जानते थे कि वो एक वक्त था जब बंगाल का बौद्धिक सामर्थ्य देश को दिशा, ताकत, प्रेरणा देता था और इसलिए अंग्रेज भी जानते थे कि बंगाल का यह जो सामर्थ्य है वो पूरे देश की शक्ति का एक केंद्र बिंदु है और इसलिए अंग्रेजों ने सबसे पहले बंगाल के टुकड़े करने की दिशा में काम किया। अंग्रेजों का मानना था कि एक बार बंगाल टूट गया तो यह देश भी टूट जाएगा...1905 में अंग्रेजों ने बंगाल का विभाजन किया लेकिन जब अंग्रेजों ने 1905 में यह पाप किया तो वंदे मातरम् चट्टान की तरह खड़ा रहा। बंगाल की एकता के लिए वंदे मातरम् गली-गली का नाद बन गया था और वो ही नारा प्रेरणा देता था"

स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बना वंदे मातरम्- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:05 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "वंदे मातरम् की शुरुआत बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने 1875 में की थी, यह गीत उस समय लिखा गया था जब 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद अंग्रेज सल्तनत बौखलाई हुई थी, भारत पर भांति-भांति के दबाव डाल रही थी, भांति-भांति के जुल्म कर रही थी. उस समय उनके राष्ट्र गीत को घर-घर तक पहुंचाने का षड्यंत्र चल रहा था, ऐसे समय में बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया और उसमें से वंदे मातरम् का जन्म हुआ." "बंकिम चंद्र चटोपाध्याय ने जब वंदे मातरम् की रचना की तो स्वभाविक ही वह स्वतंत्रता आंदोलन का स्वर बन गया, पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण वंदे मातरम् हर भारतीय का संकल्प बन गया." (सोर्स: संसद TV)

PM Modi on Vande Mataram: वंदे मातरम् के जब 100 साल हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जक़ड़ा हुआ था- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:02 pm

PM Modi on Vande Mataram : प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "वंदे मातरम् 150 की यह यात्रा अनेक पड़ावों से गुजरी है लेकिन वंदे मातरम् को जब 50 वर्ष हुए तब देश गुलामी में जीने के लिए मजबूर था और वंदे मातरम् के जब 100 साल हुए तब देश आपातकाल की जंजीरों में जक़ड़ा हुआ था...जब वंदे मातरम् 100 साल का हुआ तब देशभक्ति के लिए जीने-मरने वाले लोगों को सलाखों के पीछे बंद कर दिया गया था। जिस वंदे मातरम् के गीत ने देश को आजादी की ऊर्जा दी थी उसके जब 100 साल हुए तो दुर्भाग्य से एक काला कालखंड हमारे इतिहास में उजागर हो गया...150 वर्ष उस महान अध्याय को, उस गौरव को पुनर्स्थापित करने का अवसर है..." (सोर्स: संसद टीवी)

Vande Mataram Lok Sabha: वंदे मातरम् ने 1947 में देश को आज़ादी दिलाई- प्रधानमंत्री मोदी

December 8, 2025 1:02 pm

Vande Mataram Lok Sabha: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "यही वंदे मातरम् है जिसने 1947 में देश को आज़ादी दिलाई। स्वतंत्रता संग्राम का भावात्मक नेतृत्व इस वंदे मातरम् के जयघोष में था... यहां कोई पक्ष-प्रतिपक्ष नहीं है, हम सबके लिए यह रण स्वीकार करने का अवसर है, जिस वंदे मातरम् के कारण हमारे लोग आज़ादी का आंदोलन चला रहे थे उसी का परिणाम है कि आज हम सब यहां बैठे हैं।" (सोर्स: संसद TV)

Parliament Winter Session Day 6 LIVE: वंदे मातरम् का स्मरण करना हम सबका सौभाग्य -PM Modi

December 8, 2025 12:57 pm

Parliament Winter Session Day 6 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर कहा, "मैं सभी का आभार करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक सामूहिक चर्चा का रास्ता चुना है। जिस मंत्र, जिस जयघोष ने देश के आजादी के आंदोलन को ऊर्जा, प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था उस वंदे मातरम् का स्मरण करना हम सबका सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर के हम साक्षी बन रहे हैं।" (सोर्स: संसद TV)

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।