PM Modi Varanasi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार, 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी सेवापुरी के बनौली गांव स्थित जनसभा स्थल पहुंचे हैं। यहां पीएम 2183.45 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया।

ताजा अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें..

This Live Blog has Ended

भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

August 2, 2025 12:23 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम, स्वदेशी मिसाइलें, स्वदेशी ड्रोन ने आत्मनिर्भर भारत की ताकत को साबित किया है। खासकर हमारी ब्रह्मोस मिसाइलें, इनकी दहशत भारत के हर दुश्मन के भीतर भर गई है."

पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस, सपा से सहन नहीं हो रहा

August 2, 2025 12:23 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पाकिस्तान का ये दुख कांग्रेस, सपा से सहन नहीं हो रहा है। उधर आतंक का आका रोता है, इधर कांग्रेस, सपा वाले आतंकियों की हालत को देखकर रोते हैं। कांग्रेस हमारी सेनाओं के पराक्रम का लगातार अपमान कर रही है। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है। क्या सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है? वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में समाजवादी पार्टी भी पीछे नहीं है, सपा के नेता संसद में कह रहे थे पहलगाम के आतंकवादियों को अभी क्यों मारा? यह वही लोग हैं जो उत्तर प्रदेश में जब सत्ता में थे तो आतंकियों को क्लीन चीट देते थे. इन्हें आतंकियों के मारे जाने, ऑपरेशन सिंदूर के नाम से भी परेशानी होती है."

हम वो खरीदेंगे जिसमें भारतीयों का श्रम

August 2, 2025 12:19 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम वो खरीदेंगे जिसमें भारतीयों का श्रम. यह नया भारत है। यह नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है और देश के दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है।"

भारत अपनी आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सजग

August 2, 2025 12:18 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत अपनी आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सजग".

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कुछ लोगों को दुःख : पीएम मोदी

August 2, 2025 12:16 pm

काशी में पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कुछ लोगों को दुःख".

कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा: पीएम मोदी

August 2, 2025 12:14 pm

काशी में पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा".

कांग्रेस सेना का लगातार अपमान करते आ रही है : पीएम मोदी

August 2, 2025 12:13 pm

कांग्रेस सेना का लगातार अपमान करते आ रही है : पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कई लोगों की पेट में दर्द

August 2, 2025 12:12 pm

पीएम मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कई लोगों की पेट में दर्द

पीएम मोदी बोले- भारत पर जो वार करेगा, पाताल में भी वो नहीं बच पाएगा

August 2, 2025 12:11 pm

पीएम मोदी बोले- भारत पर जो वार करेगा, पाताल में भी वो नहीं बच पाएगा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस पचा नहीं पा रही : पीएम मोदी

August 2, 2025 12:09 pm

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता कांग्रेस पचा नहीं पा रही : पीएम मोदी

नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है, दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है : पीएम मोदी

August 2, 2025 12:08 pm

नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है, दुश्मनों के सामने काल भैरव भी बन जाता है : पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- मोदी के विकास का मंत्र जो जितना पिछड़ा उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता

August 2, 2025 12:05 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मोदी के विकास का मंत्र है- 'जो जितना पिछड़ा उसे उतनी ज्यादा प्राथमिकता'। इस महीने केंद्र सरकार ने एक और नई योजना को मंजूर दी है जिसका नाम है प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना। इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये किसानों के कल्याण के लिए खर्च किए जाएंगे। देश के ऐसे जिले जो पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण विकास की राह में पिछड़ गए थे.उन जिलों पर प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का फोकस होगा."

तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनने जा रही हैं.. यह सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे

August 2, 2025 12:02 pm

PM Modi बोले-तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनने जा रही हैं.. यह सुनकर सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे

PM Modi बोले-भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है

August 2, 2025 11:57 am

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सरकार निरंतर किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर हुई एक घोषणा भी पूरी होना मुश्किल होता था लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। आज PM किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन चुकी है।"

140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत : PM Modi

August 2, 2025 11:53 am

पीएम मोदी ने कहा, "कुछ दिनों पहले मैं तमिलनाडु में था, मैं वहां 1000 साल पुराने एक ऐतिहासिक मंदिर गया था जिसे महान राजा राजेंद्र चोल ने बनवाया था। राजेंद्र चोल ने उत्तर भारत से गंगाजल लाकर उत्तर को दक्षिण से जोड़ा था. आज काशी तमिल संगमम जैसे प्रयासों के माध्यम से इसे आगे बढ़ाने का एक विनम्र प्रयास हो रहा है. देश की एकता की हर बात एक नई चेतना जगाती है और तभी ऑपरेशन सिंदूर सफल होता है। 140 करोड़ देशवासियों की एकता ही ऑपरेशन सिंदूर की ताकत बनती है।"

PM Modi Varanasi Visit LIVE: काशी से धन जाता है तो वह प्रसाद बन जाता है-पीएम मोदी

August 2, 2025 11:48 am

पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर जवानों के पराक्रम का वह पल और आज किसानों को प्रणाम करने का अवसर। आज यहां एक विराट किसान उत्सव का आयोजन हो रहा है। देश के 10 करोड़ किसान भाई-बहनों के खातों में 21 हजार करोड़ रुपये PM किसान सम्मान निधि के रूप में भेजे गए हैं और जब काशी से धन जाता है तो वह अपने आप प्रसाद बन जाता है."

PM Modi Varanasi Visit LIVE: भोलेनाथ और मां गंगा को पीएम मोदी ने किया नमन

August 2, 2025 11:44 am

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "सावन के पवित्र महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन की मेरी बहुत इच्छा थी, लेकिन अगर मैं वहां जाता तो दूसरे श्रद्धालुओं को असुविधा होती और वे दर्शन-पूजन नहीं कर पाते। इसलिए मैं यहां से भोलेनाथ और मां गंगा को नमन करता हूं।"

महादेव के आशीर्वाद से सिंदूर का बदला लेने का वचन पूरा हुआ -पीएम मोदी

August 2, 2025 11:39 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं, जब 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, 26 निर्दोष लोगों की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई. मेरा हृदय बहुत तकलीफ से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था कि सभी पीड़ित परिवारों को ये दुख सहने की हिम्मत दें. मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का जो वचन दिया था वह भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है."

देश के किसानों से जुड़ने का सौभाग्य - प्रधानमंत्री नरेंद्र

August 2, 2025 11:34 am

PM Modi Varanasi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज हम काशी से देश भर के लाखों किसानों से जुड़े हुए हैं, सावन का महीना हो, काशी जैसा पवित्र स्थान हो और देश के किसानों से जुड़ने का अवसर हो इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है।"

PM Modi Varanasi LIVE: पीएम मोदी का जन संबोधन शुरू, काशी के लोगों को किए प्रणाम

August 2, 2025 11:31 am

PM Modi Varanasi LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में काशी आने का सौभाग्य उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि वह काशीवासियों को नमन कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने किसानों के खाते में भेजी सम्मान निधि की 20वीं किस्त

August 2, 2025 11:28 am

काशी से दूसरी बार पीएम मोदी ने देश के 9.70 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस बार किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। काशी के 2.21 लाख किसानों को इसका लाभ मिला। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खातों में सम्मान निधि भेजी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

August 2, 2025 11:22 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 2200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता: मुख्यमंत्री योगी

August 2, 2025 11:22 am

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं। पिछले 11 वर्ष में दुनिया के चार दर्जन से अधिक देशों ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री को समर्पित किया है। लोक कल्याण के लिए, विश्व कल्याण के लिए उनकी दूर दर्शिता का लोहा पूरी दुनिया मानती है...यह हमारा सौभाग्य है कि देश की संसद में प्रधानमंत्री इस काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं.

दुश्मन के घर में घुसकर के उनका खात्मा करने की हिम्मत यह नया भारत रखता है-मुख्यमंत्री योगी

August 2, 2025 11:22 am

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री की आज काशी में उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन, इस सावन के पावन मास में ऐसे समय में हुआ है जब पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के सामर्थ्य और भारत की शक्ति का एहसास किया है। पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर, दुश्मन के घर में घुसकर के उनका खात्मा करने की हिम्मत यह नया भारत रखता है..."

CM Yogi ने PM Modi का किया स्वागत

August 2, 2025 11:22 am

सेवापुरी के बनौली गांव में जनसभा स्थल पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

PM Modi Varanasi LIVE: वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

August 2, 2025 11:22 am

पीएम मोदी वाराणसी LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर हैं. पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. सीएम योगी ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया.

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।