Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Gift: मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों को दिया बड़ा तोहफा

Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Gift

Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Gift: इस बार का रक्षा बंधन मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए खास होने वाला है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत इस बार महिलाओं को हर महीने मिलने वाले 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। दरअसल, रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सरकार की ओर से महिलाओं को 250 रुपए का अतिरिक्त शगुन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि इस खास त्योहार पर बहनों को तोहफे के रूप में यह अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

67d91ee7cd9a5 cm mohan yadav 264426831 16x9 1

Ladli Behna Yojana Next Installment

रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह रकम त्योहार से पहले महिलाओं को मिल पाएगी? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पैसा एक साथ न देकर दो किस्तों में भेजा जाएगा।

  • पहली किस्त (शगुन राशि): रक्षाबंधन से पहले यानी 9 अगस्त से पहले एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 250 रुपए की शगुन राशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
  • दूसरी किस्त (मासिक भुगतान): इसके बाद योजना की 27वीं नियमित किस्त यानी 1250 रुपए , 10 अगस्त के बाद खातों में आएगी।
  • इस तरह महिलाओं को कुल 1500रुपए मिलेंगे, लेकिन यह रकम दो बार में मिलेगी।

Add a heading 4

Ladli Behna Yojana: नवंबर से हर महीने 1500 रुपए

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा है कि भाई दूज के बाद यानी नवंबर से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की पूरी राशि मिलेगी। यानी अब हर महीने 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए सीधे खाते में आएंगे।

Ladli Behna Yojana Previous Installment

लाडली बहना योजना की पिछली यानी 26वीं किस्त 12 जुलाई को महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई थी। अब अगली 27वीं किस्त अगस्त में दो भागों में भेजी जा रही है।

Ladli Behna Yojana: पैसे की स्थिति कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन तरीके से बहुत ही आसानी से देख सकती हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड भरें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके सामने भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।