
Shivanand Patil कर्नाटक के चीनी और कृषि विपणन मंत्री शिवानंद पाटिल ने अपने विवादित बयान में कहा कि किसानों की इच्छा है कि राज्य में बार-बार सूखा आए, ताकि उनकी कर्ज माफी हो जाए। सोमवार को विपक्षी भाजपा ने इसे किसान समुदाय के लिए अपमान करार देते हुए कहा कि उन्हें मंत्रालय से हटाना चाहते हैं। बेलगावी में रविवार को एक कार्यक्रम में पाटिल ने कहा, 'कृष्णा नदी का पानी मुफ्त है, करंट भी मुफ्त है। मुख्यमंत्री बीज और खाद भी देते हैं। किसान फिर भी यही चाहेंगे कि बार-बार सूखा पड़े, क्योंकि उनका कर्ज माफ कर दिया जाएगा। लेकिन आप लोगों को इस तरह की इच्छा नहीं रखनी चाहिए। अगर आप ऐसी इच्छा नहीं भी करेंगे तो भी तीन-चार सालों में एक बार सूखा पड़ ही जाएगा।
Highlights
Shivanand Patil इस बात को ध्यान में रखते हुए कि कर्नाटक अब तक के सबसे बड़े सूखे में से एक का सामना कर रहा है और मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने पहले ही मध्यम अवधि के कर्ज के ब्याज को हटा दिया है, मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि कुछ मुख्यमंत्रियों ने अपने आप ही कर्ज माफ कर दिए हैं। मुझे यह बताने की जरूरत नहीं कि सिद्दरमैया, कुमारस्वामी या येदियुरप्पा (बतौर सीएम) ने पहले कभी कर्ज माफ किया है या नहीं।
शिवानंद पाटिल ने आगे कहा, किसान जब भी मुश्किल में होंगे सरकार उनका बचाव करेगी, लेकिन ऐसा हमेशा कर पाना मुश्किल है। उल्लेखनीय है कि पाटिल ने ही विगत सितंबर में विवादित बयान दिया था कि किसानों की आत्महत्या के मामले तभी से बढ़ गए जब से मृतकों के रिश्तेदारों का मुआवजा दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है।
Shivanand Patil कर्नाटक सरकार के मंत्री पाटिल के इस बयान को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकार का किसानों के खिलाफ रुख बेहद खराब है। वह किसान जो इस देश का पेट भरते हैं उनके खिलाफ ऐसा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।