प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असम के बरपेटा में बड़ी जनसभा, पूरे संबोधन का सार पढ़ें इन 7 बिंदुओं में

PM Modi Rally in Assam

PM Modi Rally in Assam : देश के 5 राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है ऐसे में तमाम पार्टियां अपनी चुनावी रैलियां कर रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी की असम में बड़ी जनसभा चल रही है, जिसमें उन्होंने विपक्ष पर खूब निशाना साधा है. असम में चुनाव 9 अप्रैल को होने हैं. इस बीच असम में चुनाव प्रचार अपने पीक पर है.

हाल में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने असम में रैली की और राज्य के मुखमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा पर जम कर बरसे, आज बारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी. उन्होंने राज्य में अपना जोरदार संबोधन दिया और विपक्ष पर जम कर हमलावर हुए.

PM Modi Rally in Assam Highlights: पढ़ें 7 बिंदु

PM Modi Rally in Assam Highlights
PM Modi Rally in Assam Highlights (Source: Social Media)

बता दें, आज प्रधानमंत्री ने असम के बरपेटा में संबोधन किया. अपनी रैली में उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता दो बड़े फैसले करने जा रही है।

  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि पहला, राज्य में भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक तय है। वहीं दूसरा, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा शाही परिवार इस बार अपनी हार की सेंचुरी लगाएगी और असम की जनता ही इसे संभव बनाएगी। बता दें, यह कटाक्ष उन्होंने कांग्रेस को लेकर की.
  2. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर अपनी बात रखी, उन्होंने कहा, सरकार 16 अप्रैल से संसद में विशेष सत्र बुला रही है, सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि वह बिल पर अपनी सर्वसम्मति दें.
  3. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने आगे यह बिल सभी राज्यों के हित में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर या दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में, जहां जनसंख्या नियंत्रण अधिक है, वहां प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। सरकार महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था कर रही है और कुल सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है।
  4. मोदी ने खास तौर पर असम की महिलाओं से अपील की कि वे सभी दलों के नेताओं पर इस कानून को पारित कराने के लिए दबाव बनाएं।
  5. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दीर्घकालिक सोच के साथ काम नहीं करती. अल्पकालिक नीतियों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है. जबकि भाजपा दीर्घकालिक निर्णयों से देश के विकास पर जोर देती है.
  6. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा का 10 साल का कार्यकाल राज्य में शान्ति और स्थिरता स्थापित करने पर केन्द्रित था, आने वाले वर्षों में समृधि को और विस्तार दिया जाएगा.
  7. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम के मंत्र के साथ पार्टी देश सेवा में जुटी है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें –  “अंकल मुझे बचा लो”, अमरूद तोड़ने पर बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर पीटा, रिटायर्ड फौजी बना हैवान, Video हुआ वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।