Una Child Beating Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव बहडाला से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपका दिल दहल जाएगा। यहां महज अमरुद तोड़ने पर गुस्साए पूर्व फौजी ने मासूम बच्ची को बांधकर पीटा। मर्चेंट नेवी के कैप्टन ने बच्ची को छुड़ाया और घटना की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को भेजी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। फ़िलहाल इस मामले में पुलिस ने बच्ची और उसके परिवार का बयान दर्ज कर लिया है।
दरअसल, पीड़ित बच्ची एक प्रवासी परिवार की बेटी है और उसका अपराध इतना था कि उसने एक रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर पेड़ से अमरूद तोड़े थे। लेकिन उसकी यही मासूमियत भरी चोरी ही फौजी को इतना बड़ा अपराध लगा कि उसने पीड़िता को घर के अंदर सीढ़ियों से बांधकर पीटा।
This person needs to be behind bars asap. Tying and beating a girl child mercilessly just for stealing a guava from his garden? What even is wrong with people, just imagine the trauma this child will carry.
📍Una@KanoongoPriyank action must be taken. pic.twitter.com/QSV4bOFnZr
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) April 5, 2026
कैप्टेन ने बच्ची को छुड़ाकर घर पहुंचाया
कैप्टेन रोहित जसवाल ने साहस दिखाते हुए बच्ची को छुड़ाकर उसके घर तक पहुंचाया और इस मामले की जानकारी पुलिस व चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। उन्होंने बताया कि वह दूकान में जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि आरोपी पूर्व फौजी बच्ची को घसीट रहा था। पहले उन्हें लगा कि बच्ची आरोपी की बेटी होगी। हालांकि, जब लौटे तो देखा कि बच्ची की पिटाई कर दी। आरोपी ने उन्हें भी डंडा दिखाया। हालांकि, बाद में आरोपी ने उनसे माफी मांगी।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बच्ची को सीढ़ियों के साथ बांधा गया है। कैप्टन रोहित जसवाल को वीडियो बनाता देख आरोपी कहता है कि इसने अमरूद तोड़े हैं हमारे। इस पर कैप्टन कहते हैं कि अमरुद तोड़े हैं, तो ऐसे मारोगे। कैप्टेन को देख बच्ची जोर-जोर से रोते हुए कहती है कि अंकल मुझे बचा लो। बाद में बच्ची ने बताया कि उसने अमरूद नहीं चुराए थे। बच्ची ने कैप्टेन से कहा कि आप उसके घर पर भी मत बताना, वरना परिजन भी उसकी पिटाई करेंगे।
एसपी ऊना सचिन हीरामठ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पूर्व फौजी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 127(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा- 75 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार























