नायडू से मिले अमरिंदर सिंह

NULL

नयी दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन और उनके विस्तार से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय की योजनाओं पर भी बात की।

amrindr naidu

नायडू ने मुख्यमंत्री को अपने सभी मंत्रालयों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रयासों के मूल्यांकन और उनसे संबंधित सभी मुद्दों की प्रत्यक्ष जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठकों के आयोजन की अपनी हालिया पहल के बारे में बताया। बैठक में सबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पंजाब सरकार के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

naidu

श्री नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकारों को अधिक शक्तियां सौंपी गईं हैं जो सहयोगी संघवाद की भावना के अनुरूप है। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुगम बनाने के लिए आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया।

(वार्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।