गुरदासपुर से 39 करोड़ से अधिक की हेरोईन बरामद

NULL

जालंधर : पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान में अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ पैकेट हेरोईन बरामद की है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 39 करोड रुपये से अधिक आंकी गयी है। इसके साथ ही मौके से 100….100 रुपये के पांच नोट भी बरामद किये गए हैं।

सीमा सुरक्षा बल के पंजाब सीमांत के वरिष्ठ प्रवक्ता सह उप महानिरीक्षक आर एस कटारिया ने आज शाम यहां बताया कि पंजाब पुलिस की सूचना के आधार पर गुरदासपुर सेक्टर के ठाकुरपुर सीमा चौकी पर आज दोपहर बाद गुरदासपुर पुलिस के साथ मिल कर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सीमा से पंजाब में बल के जवानों ने इस साल अब तक 84.5 किलो से अधिक हेरोईन बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।