Punjab: CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती - Punjab Kesari

Punjab: CM भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जहाज से उतरते हुए सीएम मान का संतुलन बिगड़ गया, स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Highlights:

  • पंजाब के मुख्यमंत्री की अचानक बिगड़ी तबीयत
  • चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के दौरान बिगड़ा संतुलन
  • इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती

चंडीगढ़ में लगानी पड़ी ड्रिप

सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ में सीएम आवास पर भगवंत मान की तबीयत बिगड़ने के कारण ड्रिप लगानी पड़ी। भगवंत मान कल दोपहर दिल्ली से चंडीगढ़ लौटे थे। शाम को दोबारा उनको दोबारा दिल्ली बुलाया गया था। अब भगवंत मान फिर दिल्ली में है। भगवंत मान दिल्ली के अपोलो में चेकअप के लिए जा सकते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।