पानी के लिए पंजाब में युद्ध, फाजिलका में युवक का कत्ल

NULL

लुधियाना-फाजिलका  : सीमावर्ती जिले फाजिलका के नजदीक गांव शमशाबाद में जमीन के पानी की बारी को लेकर झगड़े में एक शख्स का कत्ल कर दिया गया है और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी भी हुआ है। वारदात के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर फाजिलका के सिविवल अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। इस झगड़े में घायल व्यक्ति सुमित सिंह के मुताबिक मृतक उसका जीजा है और उसके ताय की जमीन के ठेकेदार और उसके साथियों ने लोहे की रॉडो और ईटों से हमला कर दिया, जिससे उसके जीजे की मोके पर ही मौत हो गई जबकि वह स्वयं गंभीर जख्मी हुआ है। दूसरी तरफ पुलिस की अधूरी कार्यवाही से परेशान होकर मृतक के परिवारिक सदस्यों ओर रिश्तेदारों ने फाजिलका-फिरोजपुर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपीडी मुक्तयार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।