देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज ओले-तूफानी बारिश हो सकती है। पिछले दो दिन प्रदेश क मौसम बिल्कुल साफ था। वहीं आज मौसम ने करवट ले लिया है। प्रदेश में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से गुरुवार को उदयपुर जिले में जहां बारिश व ओलावृष्टि हुई, वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन शाम को बादल घिर आए।
Highlights
प्रदेश में बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से गुरुवार को उदयपुर जिले में जहां बारिश व ओलावृष्टि हुई, वहीं शुक्रवार को मौसम साफ रहा लेकिन शाम को बादल घिर आए। मौसम विभाग की मानें तो 13 अप्रेल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 अप्रेल तक आंधी- बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री से. दर्ज हुआ। इसमें 1.6 डिग्री से. की गिरावट हुई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 अप्रैल को भी यलो व ऑरेंज अलर्ट है। 13-14 अप्रेल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, तेज अंधड़ (50 से 60 किमी.) की रफ्तार की प्रबल संभावना है।
इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। बादल व बारिश से अधिकतम तापमान में पुन: 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।