सिर्फ 30 मिनट में पनीर और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं Special Rajbhog, यहां देखें आसान Recipe

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: हिंदू धर्म में हर त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है और किसी भी त्योहार पर मिठाई खाने की परंपरा तो बहुत पुरानी है। ऐसे में हर किसी को बाजार की मिठाई ही पसंद आती है। कुछ ही दिनों में बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है, तो आप Basant Panchami Special Rajbhog Recipe ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है, तो आज हम आपको बंगाल की एक पारंपरिक मिठाई राजभोग की रेसिपी बताएंगे।

इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है। इसका स्वाद भी मजेदार होता है। खास मौके पर बनाई जाने वाली यह मिठाई पनीर और ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग के साथ तैयार होती है, तो चलिए जानते हैं, Rajbhog Recipe के बारे में।

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe in Hindi:राजभोग बनाने की रेसिपी

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe in Hindi
Basant Panchami Special Rajbhog Recipe in Hindi (Source: social media)

सामग्री

  • पनीर – 200 ग्राम
  • मैदा – 1 टेबल स्पून
  • पानी – 2 कप
  • चीनी – 1/2 kg
  • गोल्डन फूड कलर – 1/4 टी स्पून
  • केसर – 1/8 टी स्पून
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • बादाम – 8 (उबालकर छीले हुए)
  • पिस्ता – 8 (उबालकर छीले हुए)

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe: राजभोग बनाने की विधि

Basant Panchami Special Rajbhog Recipe
Basant Panchami Special Rajbhog Recipe (Source: social media)

1. राजभोग बनाने के लिए आप पहले केसर, इलाइची पाउडर, बादाम और पिस्ते को एक साथ मिक्स कर लें। फिर आप पानी में चीनी डालकर उसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें।

2. इसके पूरी तरह घुल जाने के बाद आप अब पनीर और मैदा को एक साथ नरम होने तक मिक्स करें।

3. इस मिश्रण को आप 6 – 8 बराबर भागों में गोलाकार और पतला करके इसमें ड्राई फ्रूट का मिश्रण रखें और इसे गोलाकार बॉल बनाकर बंद कर दें।

Rajbhog Recipe
Rajbhog Recipe (Source: AI)

4. अब आप चीनी के पानी में घुलने के बाद उसमें फूड कलर डालकर आंच को तेज कर दें।

5. फिर आप इसमें पनीर बॉल्स डालकर तेज आंच पर ही 15 से 20 मिनट के लिए पकने दें।

6. आप इसमें हर 5 मिनट बाद पानी डालते रहें, ताकि चीनी गाढ़ी न हो जाए। अब आपका राजभोग बनकर तैयार हो चुका है।

7. आप इसे ठंडा करके सबका मुंह मीठा करवा सकते हैं।

Also Read: Breakfast में कुछ Healthy और Tasty खाने के लिए ट्राई करें Hare Matar ka Paratha, देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।