गर्मियों में लें Bihar के असली स्वाद का मज़ा! घर पर इस आसान विधि से बनाएं चटपटा Litti-Chokha

Bihari Style Litti Chokha Recipe

Bihari Style Litti Chokha Recipe: गर्मियों में कुछ चटपटा और टेस्टी खाना हर कोई पसंद करता है। अगर आप भी डेली एक ही सब्जी रोटी खा कर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे लोग मांग-मांग कर खाएंगे। आज हम आपको बिहारी स्टाइल लिट्टी और चोखा बनाने की स्पेशल डिश बताएंगे, जिसे आप बिना किसी मेहनत के बना सकते हैं।

बिहार के लिट्टी-चोखा की पहुंच देश ही नहीं विदेशों में भी हो गई है। लोग इस खास डिश को खाना खूब पसंद करते हैं। चटपटा सत्तू इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाते हैं। इसके साथ-साथ बैंगन, टमाटर और आलू का चोखा भी बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं, उसे बनाने के लिए किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है।

Bihari Style Litti Chokha Recipe: लिट्टी बनाने की रेसिपी

Bihari Style Litti Chokha Recipe
Bihari Style Litti Chokha Recipe (Source:Social Media)

सामग्री

  • भुने हुए चने का सत्तू (2 कप)
  • बारीक कटा प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च
  • अजवाइन और कलौंजी
  • आम या लाल मिर्च के अचार का मसाला और सरसों का तेल
  • बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक

Bihari Style Litti Chokha Recipe in Hindi: लिट्टी बनाने की विधि

Bihari Style Litti Chokha Recipe in Hindi
Bihari Style Litti Chokha Recipe in Hindi (Source:Social Media)
  • एक बड़े कटोरे में सत्तू डाल लें और ऊपर दी गई सभी चीज़ों को मिलाएं।
  • अब इसमें सरसों का तेल और अचार का मसाला मिला लें इससे बिहार का टेस्ट आता है।
  • अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं, जिससे सत्तू बंधने लगेगा।
  • इसके बाद आटा गूंथ लें लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आटा नरम न रहे।
  • नरम आटे के लिए इसमें नमक, दो चम्मच देसी घी और हल्का गुनगुना पानी मिलाकर टाइट आटा गूंथ लें।
  • अब आटे को 15-20 मिनट के लिए ढंककर रख दें।
  • थोड़ी देर बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उनमें सत्तू भरें।
  • गैस पर लिट्टियों को अच्छी तरह सेकें जब लिट्टी सुनहरे भूरे हो जाए।
  • तब समझ जाइए आपकी लिट्टी अंदर तक पक गई है।

बैंगन का चोखा बनाने की विधि

  • बैंगन चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आपको आग पर इसे भूनना चाहिए, इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।
  • आप सबसे पहले गोल बैंगन और 2-3 टमाटर लें। फिर बैंगन में चीरा लगाएं इसके बाद इसमें लहसुन की कलियां फंसा दें।
  • अब इन्हें गैस की आंच या कंडे की आग पर अच्छी तरह भून लें।
  • जब सब कुछ भुन जाए इसके बाद इसका छिलका उतार दें।
  • अब उबले हुए आलू, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सरसों का तेल डालें।
  • फिर सभी चीज़ों को हांथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें।

Also Read: Breakfast में बनाएं Tasty और Healthy Besan Chilla, यहां देखें मिनटों में तैयार होने वाली आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।