Dessert Recipe For Rose Day: फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी है। रोज डे प्यार के हफ्ते का पहला दिन होता है। ऐसे में हर कोई इस दिन अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग और यादगार करना चाहता है। अगर इस बार आप अपने पार्टनर को कुछ अनोखा सरप्राइज देना चाहती हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों से बना मीठा उनके दिल को छू जाएगा। गुलाब की पंखुड़ियां न केवल खूबसूरती का प्रतीक हैं, बल्कि इनसे बनी मिठाइयां स्वादिष्ट और सेहतमंद भी होती हैं।
यह मिठाई घर पर ही आसानी से बनाई जा सकती है। यह मिठाई आपकी मोहब्बत को और भी गहरा कर देगी। आइए आपको Special Dessert Recipe for Rose Day 2026 के बारे में बताते हैं, जो आप दोनों के बीच और भी नजदीकियां बढ़ा देगा।
Dessert Recipe For Rose Day: रोज डे पर अपने पार्टनर के लिए बनाएं ये डिश
1. गुलाब की रबड़ी

- गुलाब की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध को तब-तक उबालें, जब-तक वो आधा न हो जाए।
- फिर इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं और फिर आखिरी में एसेंस डालकर मिलाते हुए पकाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सर्व कर दें।
2. गुलाब लड्डू

- सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को दरदरा पीस लें।
- अब एक बर्तन में खोया को हल्का सा भून लें, उसमें गुलाब पाउडर, नारियल का बुरादा और थोड़ा सा शहद मिलाएं।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह गूंधकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
- ये हेल्दी और रोमांटिक मिठाई आपके रोज डे सरप्राइज के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
3. गुलाब का शरबत

- गुलाब की पंखुड़ियों का शरबत काफी टेस्टी लगता है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको पानी में चीनी डालकर 5 मिनट तक उबालना है।
- इसके बाद इसमें गुलाब की पंखुड़ियों मिक्स करके 7-8 घंटे के लिए रख देना है।
- इसके बाद इसे छान लें और फिर इसमें नमक और नींबू डालकर सर्व करें।
4. गुलाब-नारियल के लड्डू

- इस रोज डे गुलाब नारियल के लड्डू बनाना बेस्ट ऑप्शन है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप सूखे नारियल में गुलाब का शरबत, कंडेंस्ड मिल्क और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- इसके बाद सबको मिक्स करके लड्डू बनाएं और फिर सूखे गुलाब की पंखुड़ियों में लपेटकर परोसें।
5. गुलाब की रसमलाई

- रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छैना की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं।
- फिर दूध को उबालकर उसमें गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची डालें।
- इस दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब छैना की गोलियों को इस गुलाब-फ्लेवर वाले दूध में डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।
- ठंडा होने पर इसे ठंडा करें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता और केसर डालकर सजाएं।
- गुलाब की खुशबू और मलाईदार रसमलाई आपके प्यार भरे जश्न को और भी खास बना देगी।
Also Read: इस Valentine’s Day Week पर पार्टनर को खुश करने के लिए घर पर बनाएं Red Velvet Cake, देखें Recipe


















