How to Make Hot Chocolate: हॉट चॉकलेट बनाने की सामग्री

- फुल क्रीम दूध- 2 कप
- कोको पाउडर- 2-3 टेबल स्पून
- चीनी- 2-3 टेबल स्पून
- डार्क चॉकलेट या चॉकलेट चिप्स- 50 ग्राम
- क्रीम- 2 टेबल स्पून
- वेनिला एक्सट्रैक्ट- 1 टी स्पून
- नमक- 1 चुटकी
Hot Chocolate Recipe in Hindi: कैफे स्टाइल क्रीमी हॉट चॉकलेट बनाने की आसान रेसिपी

क्रीमी हॉट चॉकलेट बनाने के लिए एक सॉस पैन में दूध डालें और मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें। जब दूध हल्का गर्म हो जाए, तो इसमें कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ (Lump) न रहे। मिश्रण को लगातार चलाते रहें और धीमी आंच पर उबालने दें। धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें, इससे हॉट चॉकलेट क्रीमी बनेगा।
अब इसमें डार्क चॉकलेट के टुकडे या चोको चिप्स डालें, फिर चुटकी भर नमक डालकर मिलाएं। मिश्रण में घुल जाने तक चलाते रहें। अब आंच बंद कर दें और वैनिला एक्सट्रैक्ट (vanilla extract) डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गरमागरम हॉट चॉकलेट को कप में सर्व करें। इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप व्हीप्ड क्रीम या मार्शमैलोज़ से गार्निश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- व्रत में Energy का Power House! घर पर ऐसे बनाएं Perfect साबूदाना खिचड़ी, नोट करें Easy Recipe




















