महाशिवरात्रि 2026: इन 3 भोग के बिना अधूरी है शिव पूजा, महादेव को करना है प्रसन्न तो जरूर बनाएं!

Mahashivratri Special Bhog Recipe
Mahashivratri Special Bhog Recipe: फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह को समर्पित है। यह दिन शिव और शक्ति के एकाकार होने का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन से रोग, भय और दुखों का नाश होता है।
Mahashivratri Special Bhog Recipe
Mahashivratri 2026 (Image: AI Generated)
सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए महिलाएं विशेष रूप से महाशिवरात्रि के दिन व्रत और पूजा-पाठ करती हैं। वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस खास पर्व पर तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी Mahashivratri 2026 Bhog को लेकर सोच में हैं कि Shiv ji ka Priya Bhog Kya Hai, तो यहां पर 3 खास रेसिपीज बताई गई हैं, जो भोलेनाथ को पसंद है और आप बना सकते हैं।

Mahashivratri Special Bhog Recipe: महाशिवरात्रि के लिए स्पेशल भोग रेसिपी

1. ड्राई फ्रूट ठंडाई

Mahashivratri Special Bhog Recipe
Mahashivratri Special Bhog Recipe (Image: Social Media)

सबसे पहले 1 लीटर दूध में चीनी उबालकर ठंडा कर लें। रात भर पानी में भीगे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, छुहारा, किशमिश, सौंफ और काली मिर्च का एकदम महीन पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ठंडे दूध में अच्छी तरह घोलें। अंत में केसर युक्त दूध और इलायची मिलाएं। चुंकि भांग शिव जी की प्रिय मानी जाती है, इसलिए इसमें पिसी हुई ताजी भांग की पत्तियां मिला सकते हैं।

2. मखाना खीर

Mahashivratri Special Bhog Recipe
Mahashivratri Special Bhog Recipe (Image: Social Media)
एक कढ़ाई में घी गर्म करें और मखानों को कुरकुरा होने तक भून लें, फिर उन्हें दरदरा कूट लें। अब दूसरे बर्तन में दूध उबालें और उसमें केसर और भुने हुए मखाने डालकर दूध के गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें कटे हुए काजू-बादाम, चीनी और खुशबू के लिए हरी इलायची का पाउडर मिलाएं। इसे गर्मागर्म या ठंडा करके परोसें।

3. नारियल लड्डू

Mahashivratri Special Bhog Recipe
Mahashivratri Special Bhog Recipe (Image: Social Media)
एक कढ़ाई में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल डालकर हल्का भून लें। अब इसमें गुड़ की गाढ़ी चाशनी मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक चलाएं जब तक मिश्रण किनारा न छोड़ने लगे। इसमें थोड़ा इलायची पाउडर डालें और मिश्रण के हल्का ठंडा होते ही हथेलियों पर घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बना लें। आपके नारियल लड्डू बनकर तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।