Morning Breakfast में झटपट बनाएं Gujarati Style Methi Thepla, पड़ोसी भी पूछेंगे Recipe

Methi Thepla Recipe in Hindi

Methi Thepla Recipe in Hindi: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। गुजरात में सुबह के नाश्ते की शुरुवात खमंड,ढोकला फाफड़ा-जलेबी के साथ होती है। लेकिन वहां के नाश्ते की लिस्ट में एक और स्वादिष्ट चीज शामिल होती है, वो है थेपला, जो गुजराती किचन की पहचान है। दही, अचार या चाय के साथ परोसा जाने वाला यह थेपला न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि कई घंटों तक मुलायम भी रहता है। अगर आप भी गुजराती स्टाइल में मेथी का थेपला बनाना चाहते हैं, तो देखें आसान रेसिपी।

 Methi Thepla Recipe in Hindi: मेथी थेपला बनाने की सामग्री

Methi Thepla Recipe in Hindi
Methi Thepla Recipe in Hindi (Source: social media)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप बारीक कटी मेथी
  • 2–3 टेबलस्पून बेसन
  • 2 टेबलस्पून दही
  • 1 टीस्पून हल्दी
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून अजवाइन
  • 1 टीस्पून तिल
  • स्वादानुसार नमक
  • 1–2 टेबलस्पून तेल (डो के लिए)
  • सेंकने के लिए तेल या घी

 Thepla Kaise Banaye: गुजराती मेथी थेपला विधि

Thepla Kaise Banaye
Thepla Kaise Banaye (Source: social media)
  1. मेथी का थेपला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 2 कप गेहूं का आटा डाल दें। इसमें 1/4 कप बेसन मिला दें। अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  2. अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, तिल, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कसा हुआ अदरक डालकर मिक्स करें।
  3. मेथी की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक-बारीक काट लें। इन पत्तियों को अब आटे के मिश्रण में डालकर मिला दें। ध्यान रखें की आटे के साथ मेथी की पत्तियां अच्छी तरह से मिल जानी चाहिए।
  4. अब इस मिश्रण में 1/2 कप दही मिला दें। दही का इस्तेमाल करने से थेपला में आने वाली कड़वाहट दूर हो जाएगी। इसके साथ ही थेपला का स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  5. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंद लें। आप चाहें तो दही के पानी से भी आटा गूंद सकते हैं। आटा मुलायम गूंदना है जिससे थेपला आसानी से बन सके।
  6. आटे को नरम बनाने के लिए उसमें 2 चम्मच तेल भी डाल सकते हैं। अब आपका गरमागरम थेपला बनकर तैयार हैं। इसे आप चटनी और सॉस के साथ खा सकते हैं।

Also Read: सर्दी के मौसम में इस आसान तरीके से 30 में बनाएं Sweet Corn Soup, जानें इसकी आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।