Mushroom Soup Recipe in Hindi: मशरूम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्या आप जानते हैं, शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए हमारी मसल्स और हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसलिए हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे हमारी हड्डियों ओर मसल्स को लाभ पहुंचे। इसके लिए आपको अलग से कुछ खाने की जरूरत नहीं होती है, रोजाना खाने वाली चाजों में से मशरूम को जरूर शामिल करें, जो हमारे शरीर को मजबूत बनाती हैं। ऐसे में हम आपके लिए Healthy Mushroom Soup Recipe लेकर आए हैं, जिसे चखने के बाद आप इसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। आइए जानते हैं, Mushroom Soup Kaise Banaya जाता है।
Mushroom Soup Recipe in Hindi: मशरूम सूप बनाने की रेसिपी

सामग्री
- 250 ग्राम मशरूम
- 3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
- 4 कली लहसुन की
- 8 फ्रेश थाइम स्प्रिंग
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 3 टेबलस्पून अन्सॉलटेड बटर
- 1 प्याज
- 1/4 कप मैदा
- 5 कप चिकन स्टॉक
- 2 तेज पत्ता
- 1/3 कप क्रीम
Simple Mushroom Soup Recipe: मशरूम सूप बनाने की विधि

- सूप बनाने के लिए सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्री-हीट कर लें।
- मशरूम, प्याज, लहसुन को काट लें।
- अब बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर लगाकर इसपर मशरूम, ऑलिव ऑयल, लहसुन, थाइम स्प्रिंग डाल दें।
- ऊपर से काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- फिर बेकिंग ट्रे को माइक्रोवेव में रख कर 20-30 मिनट के लिए बेक कर लें।
- मीडियम आंच पर एक पैन में बटर डालकर गर्म करने के लिए रख लें।
- इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का भून लें।

- अब मैदा डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
- इसमें चिकन ब्रोथ डालकर मिक्स कर लें।
- इसके बाद काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके 15-20 मिनट पकाएं।
- अब बेक किए हुए मशरूम को डालकर 2 मिनट तक और पका लें।
- आंच बंद कर दें और क्रीम डालकर मिक्स कर लें।
- अब आपका मशरूम सूप बनकर तैयार है, इसे आप गरमागरम सर्व कर सकते हैं।



















