सिर्फ 30 मिनट में घर पर बनाएं होटल जैसी Palak Khichdi, मेहमानों को आएगी बेहद पसंद, देखें Recipe

Palak Khichdi Recipe

Palak Khichdi Recipe: खिचड़ी के नाम से बहुत लोग मुंह बना लेते हैं। उन्हें लगता है कि खिचड़ी एक कामचोर डिश है, जो आसानी से बन जाती है, लेकिन बेस्वाद होती है। पर इस खिचड़ी को खाने के बाद आपका मन बदल जाएगा। इस खिचड़ी को जब आप खाएंगे, तो आप बार-बार इसकी रेसिपी जानना चाहेंगे। लेकिन इसे बनाने में बाकी खिचड़ी की तुलना में ज्यादा मेहनत लगती है। इसके अलावा इसका टेस्ट भी बिलकुल अलग होता है। आप Palak Khichdi Recipe को घर आए मेहमानों को खिला सकते हैं, तो आइए जानते हैं, palak ki khichdi kaise bnaye और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है।

Palak Khichdi Recipe: पालक खिचड़ी बनाने की रेसिपी

Palak Khichdi Recipe
Palak Khichdi Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • चावल- 1 कप
  • मूंग दाल- आधा कप
  • पालक- 1 गुच्छा
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1-2 (स्वादानुसार)
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन बारीक कटा हुआ- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- 3 कप
  • घी या तेल- 1 बड़ा चम्मच

Palak Dal Khichdi Recipe: पालक खिचड़ी बनाने की विधि

dal palak khichdi
dal palak khichdi (Source: AI)

1. पालक खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर 10-15 मिनट भिगो दें।

2. अब एक कुकर में आप चावल और दाल को डाल दें। इसके बाद आप इसमें हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। इसे 2 सीटी आने तक पका लें।

3. अब आप पालक के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें और इसे उबाल लें। इसे पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें। मिक्सी जार में डालकर आप इसे बारीक पीस लें।

4. अब आप कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तब आप इसमें हींग, सूखी हुई लाल मिर्च को डाल दें।

5. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन और अदरक को डालकर भूनें। अब आप हरी मिर्च को डालकर भूनें।

palak ki khichdi kaise bnaye
palak ki khichdi kaise bnaye (Source: social media)

6. इसके बाद आप बारीक कटा हुआ टमाटर डालकर नरम होने तक पका लें।

7. अब आप इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें। फिर आप इसमें पालक का पेस्ट और नमक डाल दें।

8. अब आप दाल और चावल के मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे थोड़ी देर तक पका लें, ऊपर से आप धनिया की पत्ती को डाल दें।

9. गरमा-गरम पालक खिचड़ी के ऊपर आप एक चम्मच घी को डाल दें।

Also Read: सिर्फ 20 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा Soft Poha Dhokla, यहां देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।