Plum Cake Recipe for Christmas: क्रिसमस के दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। 1 हफ्ते पहले से ही क्रिसमस के दिन की तैयारी शुरू कर देते हैं। इससे पहले लोग अपने घर को सजाते हैं और बच्चों के लिए गिफ्ट्स, गेस्ट के लिए मेन्यू तैयार करते हैं। कुछ लोग प्लम केक मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसे घर पर ही बनाते हैं। हालांकि, हर कोई घर पर एकदम परफेक्ट प्लम केक नहीं तैयार कर सकता है, इसके लिए एकदम सटीक रेसिपी का पता होना जरूरी है। साथ ही, इस बात की जानकारी होना कि इसमें किन-किन सामग्रियों का इ स्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में।
Plum Cake Recipe for Christmas: प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
- मैदा- 1 कप
- ब्राउन शुगर- 200 ग्राम
- बटर- 200 ग्राम
- दही- 100 ग्राम
- मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- चुटकीभर
- दालचीनी पाउडर- एक छोटा चम्मच
- नमक- 1 चुटकी
- टूटी फ्रूटी- आधा कप
- किशमिश- आधा कप
- ऑरेंज जूस- 1 गिलास
Plum Cake Recipe in Hindi: प्लम केक बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बाउल में मैदा छान लें और किशमिश और टूटी फ्रूटी को संतरे के जूस में भिगोकर रख दें।
2. केक के लिए टिन को बटर लगाकर रख दें। इसके बाद ओवन को प्रीहीट करें। दूसरी तरफ मैदा में चीनी और बटर डालें।
3. फिर इसे लगातार मिलाएं और बैटर तैयार करने के बाद बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को डालकर मिलाएं। अब इसमें ऑरेंज जूस में भीगी हुई किशमिश डाल दें।

4. इस बैटर को टिन की प्लेट में डालें। ऊपर से टूटी फ्रूटी डालें और 170 डिग्री पर 40 मिनट के लिए रख दें। बीच में सिर्फ एक बार चेक करें और आखिर में भी स्टिक की मदद से केक देखें।
5. अगर ये पक गया है, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा करने के बाद सर्व करें। सर्व करने के लिए आप केक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं।
Also Read: Weight Loss करने के लिए डाइट में शामिल करें Oats Chilla, देखें आसान Recipe






















